संदेश

एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें

चित्र
 ईवीएम-वीवीपैट, सीयू के कार्यप्रणाली के बारे में अच्छे से हैंड ऑन ट्रेनिंग लें सेक्टर पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी  एरर होने पर कैसे मशीनों को ठीक किया जायेगा, इसे अच्छे से जानें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सेक्टर पदाधिकारियों  को दिया गया प्रशिक्षण बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय है। चुनाव के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी बन जाते हैं। यह सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों पर लागू होता है। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आज दूसरे दिन समाहरणालय सभाकक्ष में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 292 सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन 10, 11 एवं 12 जनवरी को दो बैचों में संचालित किया जायेगा।             इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि मतदान के पूर्व एवं मतदान के दिन सेक्टर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बतायी गयी बातों को ध्यान...

बिहार कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव के संचालन के लिए वार रूम के गठन की घोषणा

चित्र
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया वार रूम का गठन कांग्रेस ने लगभग कमर कस ली पटना। लोकसभा चुनाव का 2024 में होना निश्चित है। इसके आलोक में कांग्रेस ने  वार रूम का गठन किया है। यह सब कवायद लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए है। कांग्रेस ने लगभग कमर कस ली है।     इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बिहार कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव के संचालन के लिए वार रूम के गठन की घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा को वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा डा0 सिंह ने की। वार रूम सीधे तौर पर दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय से जुड़ा होगा। वार रूम का गठन आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस पार्टी के अक्रामक  प्रचार -प्रसार को धार देने की नीयत से किया गया है।       प्रदेश अध्यक्ष ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्त्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उपस्थिति में ...

यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी

चित्र
  पटना .राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार ने यह जानकारी दी है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी.इसके लिए पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के बिहार प्रभारी राजकिशोर बारीक जी जल्द बिहार आ रहे हैं, जिसमे यात्रा को सफल बनाने की दिशा में विभाग के तरफ से रूप रेखा तय की जाएगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ 14 जनवरी से शुरू करने जा रहे हैं. इस बार राहुल गांधी की यात्रा बिहार भी आएगी. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. किशनगंज, पूर्णिया, अररिया,भागलपुर,औरंगाबाद,रोहतास और बक्सर.इस दौरान में बिहार में 425 किमी की यात्रा होगी. बिहार में करीब चार दिनों तक राहुल गांधी रुकेंगे. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसकी तैयारी में जुट गए हैं.  राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. 14 जनवरी से शुरू ...

गुमला धर्मप्रांत के तीसरे बिशप का अभिषेक 12 जनवरी को

चित्र
गुमला धर्मप्रांत के तीसरे बिशप का अभिषेक 12 जनवरी 2024 को गुमला धर्मप्रांत में बिशप अभिषेक 12 जनवरी को 09:00 से संत पात्रिक पैरिश मैदान में गुमला.रांची महाधर्मप्रांत को विभक्त कर गुमला धर्मप्रांत बनाया. तब संत पिता जॉन पॉल द्वितीय ने 28 मई, 1993 को विभक्त गुमला धर्मप्रांत का प्रथम बिशप माइकल मिंज एसजे नियुक्त कर दिया.यहां कैथोलिक आबादी में अनुसूचित जनजातियाँ में शामिल मुख्यतः खरिया, मुंडा, ओराँव और बड़ाइक हैं.बिशप माइकल मिंज 15 नवंबर 2004 तक रहे.                  गुमला धर्मप्रांत का प्रथम बिशप माइकल मिंज एसजे का जन्म 8 अक्टूबर,1932 में हुआ था.उनका पुरोहित अभिषेक 25 मार्च,1965 में हुआ था.28 मई,1993 में बिशप मनोनीत हुए.उनका 22 अगस्त,1993 को बिशप अभिषेक हुआ.15 नवंबर 2004 में प्रभु के प्यारे हो गये.उस 72 साल 1 माह के थे.एक पुरोहित के रूप में 39 साल 6 माह और एक बिशप के रूप में 11 साल 2 माह सेवा दी.भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले का एक छोटा सा गाँव घोलेंग में बिशप का जन्म हुआ था.            गुमला धर्मप्रांत का द्वि...

डॉक्टर अनुपमा के कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए

चित्र
 बगहा व हरनाटांड़ पीएचसी में मरीजों को देख बगहा एसडीएम बनीं डॉक्टर आला लगा मरीजों का किया इलाज चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिए कई निर्देश बगहा । डॉ0 अनुपमा सिंह, आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कड़ी मेहनत और डेटरमिनेशन की बदौलत डॉ0 अनुपमा सिंह ने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए एमबीबीएस, एमएस के साथ ही अपने पहले ही प्रयास में 2020 में आइएएस ऑफिसर बनी।    पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार संभालने के उपरांत डॉ0 सिंह अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन कर रही हैं। जनता की हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। सरकार द्वारा देय विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक कैसे पहुंचे, इस हेतु बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं।               चाहे विधि-व्यवस्था संधारण, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो, वे हमेशा तत्पर रहती हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारी क...

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे

चित्र
 जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार को मातृ शोक ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे पटना.जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री बिहार सरकार नीरज कुमार के माता स्व0 सुधा सिन्हाजी के निधन हो गया है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 सुधा सिन्हा धर्म परायण महिला थी. दुख की इस घड़ी में नीरज जी के साथ हैं.उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.  निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करनं वालों में सर्वश्री लाल बाबू लाल, डा0 विनोद शर्मा, राजेश राठौड़, असित नाथ तिवारी, नलिनी रंजन झा, मिर्णाल अनामय ने भी स्व0 सुधा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किये हैं. आलोक कुमार

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

चित्र
 मतदाता सूची के जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है नालंदा। नालंदा जिला में भी इस अभियान के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने की कार्रवाई जारी है। 22 जनवरी 2024 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इस अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। उन्होंने सभी दलों को इस अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। नये नाम जोड़ने, मृत एवं शिफ्टेड का नाम हटाने आदि के बारे में बताया गया।       आगामी आम चुनाव में प्रयुक्त होने वाले ई वी एम के बारे में भी जानकारी दी गई। जिले में अद्यतन उपलब्ध एम-3 मॉडल के ई वी एम एवं प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाले ई वी एम के बारे में सभी दलों के उपस्थित प्रतिनिधि...