40 से अधिक युवाओं ने रक्त अर्पण शिविर में आकर अंजू कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
अपनी पत्नी के निधन पर रक्तदान अर्पण शिविर आयोजित कर महादान की शानदार पहल शुरू कर दी जमुई। अभी तक सर्वज्ञात था कि लोग जन्मदिन और वैवाहिक सालगिरह के अवसर पर रक्तदान करके महादान करते थे। अब समय बदल गया है। इस क्षेत्र में रहने वाले विनोद मंडल ने अपनी पत्नी के निधन पर रक्तदान अर्पण शिविर आयोजित कर महादान की शानदार पहल शुरू कर दी है. इस अवसर पर तकरीबन 40 से अधिक युवाओं ने रक्त अर्पण शिविर में आकर अंजू कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि गुर्दा (किडनी) शरीर का एक जरूरी अंग है। ये मानव शरीर के निचले हिस्से में होता है। ये मानव खून की सफाई करते हैं और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं। किडनी आपके मूत्राशय में विषाक्त पदार्थों को भेजती है, जिसे आपका शरीर बाद में पेशाब के दौरान विषाक्त पदार्थों को निकालता है। पर गुर्दे से जुड़ी कोई भी बीमारी इसके काम काज को प्रभावित कर सकती है। अंजू कुमारी किडनी रोग के शिकार हो गयी। अंजू कुमारी की दोनों किडनी फेल्योर हो गई। जब आपके गुर्दे आपके ब्लड से वेस्ट चीजों को पर्याप्त ...