संदेश

मेट्रोपॉलिटन आर्चबिशप मैल्कम रंजीत

चित्र
 मेट्रोपॉलिटन आर्चबिशप मैल्कम रंजीत कोलंबो.पोप बेनेडिक्ट XVI द्वारा 16 जून 2009 को नियुक्त कोलंबो के वर्तमान आर्चबिशप कार्डिनल पैटाबेंडिज आल्बर्ट मैल्कम रंजीत हैं. इस भूमिका में उन्हें सहायक बिशपों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है.सहायक बिशप मैक्सवेल सिल्वा (2012-आज तक),एंथोनी जय कोडी (2018 जून-आज तक) और एंटोन रंजीत पिल्लैनायगम (2020 जुलाई-आज तक हैं.          आर्चडायोसेसन मदर चर्च और इसके महानगरीय आर्चबिशप की कैथेड्रल सीट सेंट लूसिया कैथेड्रल है. इसके अन्य राष्ट्रीय मंदिर तेवाट्टा में बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ लंका और सेंट एंथोनी नेशनल श्राइन , कोच्चिकडे में एक छोटी बेसिलिका हैं.         श्रीलंका में कैथोलिक चर्च रोम में पोप के आध्यात्मिक नेतृत्व के तहत विश्वव्यापी कैथोलिक चर्च का हिस्सा है. यह देश कोलंबो प्रांत के अंतर्गत आता है और एक महाधर्मप्रांत सहित 12 धर्मप्रांतों से बना है.श्रीलंका में जनसंख्या के अनुसार कैथोलिक चौथे स्थान पर हैं जो कुल जनसंख्या का लगभग 6.1ः प्रतिनिधित्व करते हैं.          श्रीलंका ...

बेहतरी के उपायों पर विस्तृत चर्चा

चित्र
 कांग्रेस का चढ़ा चुनावी पारा पटना। गुरूवार का दिन बिहार कांग्रेस के लिए गहन चिंतन-मंथन में गुजरा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में गहन राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। टिकटार्थियों का हुजूम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश एवं प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह को घेरे रही। प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा टिकट के अभ्यर्थियों की दलीलें अलग-अलग सुनीं एवं कार्यकर्ताओं से विभिन्न अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी हासिल की।      इसके अलावा हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्ति काडिनेटरों से चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत की संभावना एवं बेहतरी के उपायों पर विस्तृत चर्चा की एवं फीडबैक ली। इसके अलावा प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए बने वार रूम का दौरा किया एवं विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। वाररूम के सदस्यों के साथ बेहतर तैयारी को सुचारू बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गयी।     इसके अलावा  कांग्रेस के न्याय पत्र में दी गयी गारंटी कार्ड को ...

वोट न डालना पाप है: बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो

चित्र
 वोट न डालना पाप है: बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो आर्चबिशप डॉ. पीटर मचाडो बैंगलोर आर्चडायसिस के 7वें आर्चबिशप हैं कर्नाटक.कर्नाटक राज्य का होन्नावर तटीय एक बंदरगाह शहर है जो अपने खूबसूरत परिदृश्य और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है. बंदरगाह ने अरब दुनिया के विदेशी व्यापारियों के साथ-साथ बाद में पुर्तगाल, इंग्लैंड और नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों से भी मेजबानी की.     उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर के रहने वाले हैं डॉ. पीटर मचाडो. उनका जन्म 26 मई, 1954 को हुआ.वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे.वे ईसाई धर्म समाज में प्रवेश कर गए.धार्मिक अध्ययन करने के बाद 8 दिसंबर 1978 को कारवार धर्मप्रांत के लिए पुरोहित नियुक्त किये गए. उन्होंने रोम के पोंटिफिकल अर्बनियाना विश्वविद्यालय से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है.     बताया गया कि 2 फरवरी 2006 को तत्कालीन पोप बेनेडिक्ट XVI द्वारा बेलगावी धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया गया था, और उसी वर्ष 30 मार्च को उन्हें बेलगावी धर्मप्रांत में बिशप अभिषेक किया गया था.परम पावन पोप फ्रांसिस ने बिशप पीटर मचाडो को बैंगलोर के 7वें आ...

मोदी के अन्यायकाल से मुक्ति का दस्तावेज है कांग्रेस का न्यायपत्र : मोहन प्रकाश

चित्र
मोदी के अन्यायकाल से मुक्ति का दस्तावेज है कांग्रेस का न्यायपत्र : मोहन प्रकाश पटना. पिछले 10 सालों में समाज के हर तबकों के साथ जो अन्याय होता रहा है उससे देश को मुक्ति दिलाना कांग्रेस की जिम्मेवारी है. इसीलिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पांच न्याय की बात की. युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय एवं हर न्याय के तहत दी जाने वाली पांच-पांच गारंटी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की आत्मा है. इसतरह कांग्रेस का न्याय पत्र भाजपा के अन्याय काल से मुक्ति का दस्तावेज है.         ये बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने इस प्रेसवार्ता को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया. मोहन प्रकाश ने कांग्रेस के न्याय पत्र की मूल भावना से मीडिया को अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी लिखित रूप से दी हुई गारंटी है जबकि मोदी की गारंटी हवा हवाई है. उन्होंने पूछा कि अगर भाजपा मोदी के अलावा...

दब गया शोर ईपीएस 95 का जोर

चित्र
दब गया शोर ईपीएस 95 का जोर नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार मिले.केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले.तो दोनों ऐसे मिले कि लगा न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी करके मानेंगे.केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अशोक रावत और तब की सांसद और अब की प्रत्याशी धोखे में रह गए.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलकर क्रमिक अनशन किए.वार्ता और संघर्ष साथ चले.मगर सकारात्मक परिणाम नदारद ही रहा.   2014 में विपक्ष में रहते हुए,भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ यूपीए सरकार से प्रस्तावित ₹1,000 प्रति माह पेंशन को  ₹3,000 पेंशन करने की मांग की थी.भारतीय जनता पार्टी 2014 में और फिर 2019 में सत्ता में आयी.सत्ता के मदहोश में भारतीय जनता पार्टी ने यूपीए सरकार के द्वारा प्रस्तावित ₹1,000 प्रति माह पेंशन को 01सितंबर 2014 से शुरू कर दी.             2014 में मध्य प्रदेश से राज्य सभा में प्रकाश जावड़ेकर फग्गन सिंह कुलस्ते की सीट पर निर्वाचित हुए थे.कांग्रेस के  कामगार विरोधी होने का खुब नारा बुलंद किये.विपक्षी भूमिका अदा करने वाले प्रकाश जावड़ेक...

पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है

चित्र
 पूर्णिया. पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है.पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में जदयू से संतोष कुशवाहा, राजद महागठबंधन से बीमा भारती और कांग्रेस निर्दलीय पप्पू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. सात योद्धाओं के बीच घमासान होने वाला है.पांच दलीय प्रत्याशियों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं. पूर्णिया लोकसभा सीट से संतोष कुशवाहा (जदयू), बीमा भारती (राजद), पप्पू यादव (निर्दलीय) के अलावा अरुण दास (बसपा), किशोर कुमार यादव (फॉरवर्ड ब्लाक), नौमान आलम और सत्येंद्र यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हैं. नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है. जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. मुसलमान बहुल इस सीट पर इस बार मैदान में सिर्फ एक अल्पसंख्यक प्रत्याशी हैं.राजद ने महिला प्रत्याशी को उतारा है.ओवैसी की पार्टी ने पूर्णिया और लोकसभा सीट से एक भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है.    पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 18.90 लाख वोटर इन सात कैंडिडेट के चुनावी भाग्य का फ...

पूर्व स्पीकर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ की 16वीं पुण्यतिथि

चित्र
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ की 16वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी.      इस अवसर पर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि हिदायतुल्ला साहब एक उच्च शिक्षा प्राप्त कांग्रेस के प्रतिबद्ध नेता थे.प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री एवं विधान सभा के स्पीकर के रूप में उन्होंने राज्य की बड़ी सेवा की। स्व0 हिदायतुल्ला खान हिन्दू, मुस्लिम एकता एवं सामन्यजस्य के बड़े समर्थक थे। आज प्रदेश के कांग्रेसजन हिदायतुल्ला साहेब के योगदान को स्मरण कर उन्हें शत शत नमन करते हैं.इसके पूर्व स्व0 हिदायतुल्ला खान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.     इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अम्बुज किशोर झा, कुमार आशीष, राज छबिराज, निधि पांडेय, विमलेश तिवारी, सुनील कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, मृणाल अनामय, सुदय शर्मा, राजनन्दन कुम...