स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक
स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक रोड शो एवं मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में मतदान करने का किया अनुरोध सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी बेतिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में पश्चिम चम्पारण जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज राज्य स्वीप आईकॉन लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने भाग लिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ जो मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक, रेड क्रॉस चौक , पावर हाउस होते हुए स्थानीय प्रेक्षागृह जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने अपने अनोखे अंदाज में जिले के मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि अपने-अपने मत क...