गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी है
गरीब दास ने कहा कि हमारे नेता जननायक राहुल गांधी है पटना। 24 जुलाई को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बेलगाम अपराध, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार एवं अन्य जनहित मुद्दों को लेकर हुए बिहार विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सरकार अपने नाकामी छुपाने के लिए अपने पुलिस के द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं महागठबंधन सरकार द्वारा बढ़ाए गए 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने तक अनवरत संघर्षरत रहेगा। इस डबल इंजन के तानाशाही सरकार के लिए ये तो बस एक झांकी थी अभी लंबी लड़ाई बाकी है।अपने विभिन्न मांगों के लिए बिहार युवा कांग्रेस अब हर गांव गली मोहल्लों में इस तानाशाही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी। इस गूंगी-बहरी तानाशाही डबल इंजन की सरकार ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित युवा क...