हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान
वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर मुखालफत करती है कांग्रेस ; प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार वक्फ संशोधन बिल से वक्फ बोर्ड का गला घोंटना चाहती है केंद्र सरकार: डॉ शकील अहमद खान हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान पटना. भाजपा सरकार के द्वारा लाई गई वक्फ संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर मुखालफत करती है.इस कानून में वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग करने और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर भाजपा एनडीए सरकार अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की खिलाफत कर रही है.कांग्रेस बिहार में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का भी आज शुरुआत कर रही है.ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्ति को लेकर केंद्र की सरकार की मंशा पूर्वाग्रह से ग्रस्त है. उन्होंने कांग्रेस के हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत का विधिवत ऐलान किया और कहा कि प्रखंड...