संदेश

पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल का निधन

 पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल का निधन प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक  पटना.बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का आज सुबह 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया.उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि आजीवन दलित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया और लगातार विभिन्न मंचों पर और पार्टी फोरम में उनके हक की आवाज उठाते रहें. उनके निधन से हमने क्रांतिकारी अभिभावक खो दिया है.पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढकर उन्होंने सदैव हिस्सा लिया और किडनी की बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद सदाकत आश्रम इस उम्र में भी लगातार आते रहें.पूर्व एमएलसी लालबाबू लाल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के पुत्र हैं और बेहद कम उम्र में एमएलसी बनें थे. कल उनका पार्थिव शरीर बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पुष्पांजलि को लाया जाएगा.      बिहार  कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, सांसद तारिक अनवर, डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, सुशील पासी, शाहनवाज आलम, देवेन्द्...

2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कामकाज छोड़कर टीम के इंतजार में

चित्र
 पटना.अमूल बटर खरीदा.उसका व्यवहार करते समय सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलने लगा.तो डर से उजला तरल डिब्बे से निकलने से उपयोग करना बंद कर दिया.शरीर पर को दुष्परिणाम सामने न आए.उसकी जानकारी दुकानदार अरविंद वर्मा,मखदुमपुर मोहल्ला,दीघा घाट,पटना- 800011,बिहार को दी गयी.उसने लोकल एजेंट को जानकारी दी.लोकल एजेंट के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया.उसने कहा कि जो दे दिए तो दे दिए.           आपसे आग्रह है कि समुचित जांच हो.उपभोक्ता को 100 प्रतिशत शुद्ध वाला बटर उपलब्ध करायं,जो रंग में पीला हो.संदर्भ आईडी - 25023084 के संदर्भ में कहना है कि आपने 2 अप्रैल को कहा है कि हमारी पूछताछ टीम 3 कार्य दिवसों के भीतर आपसे संपर्क करेगी.आखिर आपकी पूछताछ टीम का 3 कार्य दिवस शुरू और अंत होगा.2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कामकाज छोड़कर टीम के इंतजार में है.जो अनिश्चिता बरकरार है.आप निश्चित दिन और समय निर्धारित करें ताकि आपकी पूछताछ टीम के सामने साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके. आलोक कुमार

टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है

  टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है अरवल. इस जिले में बेलखरा पंचायत है.इस पंचायत में महादलित टोला है.इस टोले के महादलित अरवल जिले के जिलाधिकारी वर्षा सिंह को पत्र लिखकर टोले में सामुदायिक भवन निर्माण करने की मांग की है.          अरवल जिले के करपी प्रखंड के बेलखरा पंचायत में महादलित टोले के महादलित (चमार) समुदाय लगभग 150 साल से रविदास टोला में स्थायी रूप से गुजर-बसर कर रहे हैं.यहां के सभी महादलित आवासीय भूमिहीन एवं गरीब परिवार के हैं.भूमिहीनों के टोले में सामुदायिक भवन नहीं रहने के कारण शादी-विवाह अथवा अन्य सामाजिक कार्य निपटाने में काफी कठिनाई महसूस व सामना कर रहे है.         अजय कुमार दुःख के साथ कहते हैं कि हमलोगों के पास निजी जमीन नहीं रहने के कारण टोले में सामुदायिक भवन नहीं है.वहीं श्री कुमार कहते हैं कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिहार सरकार के बहुआंकाक्षी जल जीवन हरियाली योजना के तहत खाता संख्या-261 खेसरा संख्या-2673 में आहर की उड़ाही का निर्माण किया गया है.उसके बाद आहर की परती जमीन है.जिसका खेसरा संख्या-2556 तथा...

एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न

चित्र
 एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न पटना .अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति की ओर से पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड में महिला भूमि अधिकार एवं हर महिला को मासिक 3000 मांग को लेकर एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित की गई.           इसमें प्रखंड के 40 गांव से हजारों महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई. मौक पर एकता परिषद राष्ट्रीय समिति के सलाहकार प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं जाग उठी हैं और अपने अधिकारों को भलीभांति समझ रही हैं.उन्होंने कहा कि महिलाओं में आई जागरूकता से बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने लगी है.खास बात यह है कि हिंसात्मक राह को छोड़कर शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं.        उन्होंने आगे कहा कि बच्चे शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं गांव का वातावरण बदला है.सामाजिक कटुता कम हुआ है और भेदभाव के बहुत सारे आयाम खत्म हुए है.बावजूद,इसके अभी तक महिलाओं के नाम भूमि का अधिकार देने का काम नहीं किया जा सका है.और  तो और दो तिहाई कामगार महिलाएं प्रदेश के विकास व कल्याण  का काम क...

हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान

चित्र
 वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर मुखालफत करती है कांग्रेस ;  प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार वक्फ संशोधन बिल से वक्फ बोर्ड का गला घोंटना चाहती है केंद्र सरकार: डॉ शकील अहमद खान हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान पटना. भाजपा सरकार के द्वारा लाई गई वक्फ संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर मुखालफत करती है.इस कानून में वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग करने और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर भाजपा एनडीए सरकार अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की खिलाफत कर रही है.कांग्रेस बिहार में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का भी आज शुरुआत कर रही है.ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.              संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्ति को लेकर केंद्र की सरकार की मंशा पूर्वाग्रह से ग्रस्त है. उन्होंने कांग्रेस के हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत का विधिवत ऐलान किया और कहा कि प्रखंड...

चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पटना में विरोध प्रदर्शन

चित्र
 चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पटना में विरोध प्रदर्शन रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आए बिना बागमती तटबंध निर्माण, जनता के साथ धोखा है सिकरहना और महानंदा पर तटबंध निर्माण को लेकर भी तत्काल रोक की मांग बागमती तटबंध निर्माण के रिव्यू कमिटी की अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया जाए पटना.चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने आज पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.इस प्रदर्शन में मोर्चा के नेता और स्थानीय लोग बागमती तटबंध निर्माण के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे.उनका कहना था कि रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आने से पहले इस निर्माण कार्य को फिर से शुरू करना जनता के साथ धोखा है.   प्रदर्शन में मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में माले नेता धीरेंद्र झा, मीना तिवारी, सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार सिंह, दीपक कुमार, ठाकुर देवेंद्र सिंह, रामलोचन सिंह, नवल किशोर सिंह, जगरनाथ पासवान, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, विवेक कुमार, ललित राय, पतशुराम राय, मनोज कुमार यादव, सुनील यादव समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया.    इस...

यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम

चित्र
  यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम  पटना. आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे देश के हरेक राज्य से बेहतर प्रतिभागी ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस अपने बेहतर से बेहतर प्रवक्ताओं को चुनने का काम करती है. प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है.पार्टी के प्रवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोग इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेते है. इस बार ग्रेड फिनाले सीजन-5 का आयोजन बिहार में हुआ.इस प्रक्रिया से वाद-विवाद , देशी भाषा एवं हिन्दी, अंग्रेजी स्पीच के माध्यम से चुना जाता है. हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के विजेता -सैयद हुसैन अब्बास जैदी, उत्तर प्रदेश से, रनर अप-रानी राठौड, तेलंगाना, द्वितीय रनर अप-रंजीत यादव, बिहार, द्वितीय रनर अप-वीरू थांग, नागालैंड. उसी प्रकार देशी भाषा के विजेता हैं-चन्द्रशेखर आजाद, आंध्र प्रदेश, रनर अप- वसाठा, केरल, द्वितीय रनर अप-दीपांकर दास, असम.उसी प्रकार स्पीच डिबेट के विजेता इस्माइल मोहम्मद, तमिलनाडु, रनर अप-अभिजीत, ...