संदेश

बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार कर बाहरियों को पद देती है बिहार सरकार : राजेश राम

चित्र
 बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार कर बाहरियों को पद देती है बिहार सरकार : राजेश राम बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी चेयरमैन के नियुक्ति पर उठाए सवाल बाहर से आकर राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में बैठे सर्वोच्च पदाधिकारी कर रहे हैं धांधली  :राजेश राम पटना,आलोक कुमार 70वीं बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में धांधली पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी के चेयरमैन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात में मूल निवासी चेयरमैन पर कई धांधली के आरोप हैं और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थियों के पक्ष में खड़ी रहेगी और उनकी लड़ाई को लड़ेगी. हमारी सरकार आई तो इस परीक्षा में हुई धांधली की जांच भी कराई जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक केंद्र पर लगभग बिहार के बाहर से आकर राजभवन के माध्यम से पदाधिकारी नियुक्ति पाएं हुए हैं और उन्होंने बिहार को धांधली का अड्डा बनाकर अपने पद का दोहन किया है. आज प्रदेश कांग्रेस के...

आतंकवादियों ने निर्दयता और निर्ममतापूर्वक नृशंस हत्या की

चित्र
 आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पटना. हम बिहार प्रांत के इंडिया गठबंधन (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) के सभी दल एक स्वर में कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले की कठोर भर्त्सना करते हैं.यह पाकिस्तान-परस्त आतंकवादी अमानवीय और कायराना हमला भारत माँ की अस्मिता पर सीधा प्रहार है.देश के विभिन्न प्रांतों से कश्मीर गए पर्यटकों की आतंकवादियों ने निर्दयता और निर्ममतापूर्वक नृशंस हत्या की है, जिसमें हमारे बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले मनीष रंजन जी भी शामिल हैं. हम मारे गए सभी पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिजनों को ईश्वर संबल प्रदान करे.हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वो  आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से कठोरतम कार्यवाही कर उसे जड़ से उखाड़ फेंके.             आज प्रतिपक्ष दल होने के नाते हमें अपने प्रजातांत्रिक दायित्वों का भान भी होना चाहिए. इसलिए देश और बिहार की जनता के मन में उठ रहे कुछ यक्ष प्रश्न हम बिहार की और देश की सरकार से पूछना चाहते हैं.इन प्रश्नों की प्रासंगिकता इसलिए और अधिक हो जा...

संविधान बचाओ अभियान

चित्र
  संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें पार्टी की 25 अप्रैल से लेकर 30 मई तक संचालित होने वाली संविधान बचाओ अभियान के तहत राज्य, जिला, प्रखंड और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम एवं घर घर संपर्क अभियान संचालित करने को लेकर अहम चर्चा हुई.        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संविधान बचाओ अभियान राष्ट्रीय अभियान कैलेंडर और क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में कई विषयों और कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की.प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में 40 दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन में संविधान बचाओ अभियान को गति देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वय...

बक्सर धर्मप्रांत के तीसरे बिशप डॉ.जेम्स शेखर हैं

चित्र
  बक्सर धर्मप्रांत के तीसरे बिशप डॉ.जेम्स शेखर हैं.उनका बिशप अभिषेक 25 मार्च 2023 को बक्सर में हुआ था.बिशप अभिषेक के 549 दिनों के बाद विश्व गुरू संत पिता पोप फ्रांसिस से 24 सितंबर 2024 को मिले थे.       बिशप डॉ.जेम्स शेखर  कहते हैं, कि ‘मैंने स्वयं उन्हें करीब से अनुभव किया. वे बड़े ही ध्यान से बात सुनते थे. सादगी और प्यार से बोलते थे. औपचारिकता की दीवार तोड़कर वे सीधे दिल से संवाद करते थे.उनके निधन से दुख हुआ.

ईसाई समुदाय ने ईस्टर धूमधाम से मनाया

चित्र
ईसाई समुदाय ने ईस्टर धूमधाम से मनाया पटना.ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व ईस्टर है.प्रभु येसु ख्रीस्त चालीस दिन-रात दुःख सहते हैं और उनको पवित्र क्रूस पर चढ़ाया कर मार दिया जाता है.पूरे पराक्रम के साथ .प्रभु येसु ख्रीस्त मृतकों में से जी उठते हैं.उसी को ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा ईस्टर संडे, .प्रभु येसु ख्रीस्त के पुनरूत्थान दिवस के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया.इस अवसर पर पटना महाधर्मप्रांत के धर्मप्रांत बक्सर,मुजफ्फरपुर,बेतिया,भागलपुर,पूर्णिया और पटना के विभिन्न चर्चों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने भाग लिया.        ईसाई मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे को प्रभु येसु ख्रीस्त को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन यानी ईस्टर को मृतकों में से पुर्नजीवित  हो उठते हैं.प्रभु येसु ख्रीस्त को पुनर्जीवित हो उठने को उत्सवी माहौल में मनाया गया.ईसाई समुदाय के लोग शनिवार को अर्धरात्रि चर्च में जाकर ईस्टर मास में शामिल हुए.जो रात में नहीं जा से उनके रविवार के दिन सुबह में विशेष मास आयोजित की गयी. प्रार्थना, भक्ति और उत्सव का समावेश था...

अब उन परिवारों के लिए नीतू दीदी बन गई

चित्र
 मैं अकेला ही चला था ज़ानिब- ए- मंजिल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया...कोई हमलोगों को पूछने वाला नहीं था, घृणा की दृष्टि से लोग हमलोगों को देखते थे। कोई हमलोगों को काम नहीं देता था, लेकिन जब से आप यहां आना शुरू की तब से कई लोग, कई संस्था के सदस्य हमलोगों के बीच आते है, हमारी समस्या पूछते है और हमारी सहायता करते है.यह सब आपके कारण हुआ है, यह सब आपकी देन है....  चनपटिया .पश्चिम चंपारण जिले में चनपटिया प्रखंड है.यह चनपटिया प्रखंड के कुमारबाग में अवस्थित है.यहां पर कुष्ठ कॉलोनी है.यहां पर करीब 14-15 कुष्ठ परिवार अपने बाल- बच्चे के साथ रहते है.कुल मिलाकर उनका 43- 44 सदस्यों की  बस्ती है. जिसमें कुछ परिवार के सदस्य कुष्ठ रोग से ग्रसित है और कुछ बिल्कुल सामान्य स्थिति में है.     समाजसेवी शिक्षिका मेरी आडलिन (नीतू सिंह) कहती हैं कि मैं विगत 14-15 वर्षों से इस बस्ती में जाकर लोगों से मिलती रहती हूं. मेरा प्रयास रहता है उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ें, उनके परिवार के बच्चे शिक्षित हों.ये सभी बच्चे व लोग शिक्षा और स्वच्छता को अपनाकर आगे बढ़ें.उनके परिवारों के बच्च...

मैंने प्रभु और गुरु होकर भी धोए पैर तुम्हारे , तू ने भी धोना सब की जो है भाई तुम्हारे

चित्र
पटना. ईसाई समुदाय पवित्र गुरुवार को विशेष दिन मानते हैं. आज गिरजाघरों में बारंबार यह गीत प्रस्तुत की जाती है. मैंने प्रभु और गुरु होकर भी धोए पैर तुम्हारे , तू ने भी धोना सब की जो है भाई तुम्हारे.प्रभु येसु ख्रीस्त बर्तन में पानी लेकर अपने शिष्य के पैर धोने लगे. पैर को धोने के बाद कपड़े से पोछकर पैर में चुम्बन लिए. इसी तरह तू ने भी करना है जो भाई तुम्हारे हैं.हम अपने प्रभु येसु ख्रीस्त के क्रूस पर गौरव करते हैं.     हां , बेशक संसार के सभी ईसाई धर्मावलम्बी प्रभु येसु ख्रीस्त के क्रूस पर गौरव करते हैं. आज के ही दिन येसु ख्रीस्त ने पुरोहिताई और परमप्रसाद की स्थापना की थी. येसु ने अपने 12  शिष्यों के साथ अंतिम बार भोजन किए. 12 शिष्य पुरोहित बने और जो अंतिम बार भोजन किए. वह परमप्रसाद के रूप में विकसित हुआ.इसके पहले येसु ने अपने शिष्य के पैर धोएं.प्रेम धोने के साथ शिष्यों के साथ प्रगाढ़ प्रेम प्रदर्शित किए. यूदस नामक शिष्य के द्वारा विरोध करने पर येसु ने कहा कि यदि पैर न धो दूं तो तेरे साथ कोई संबंध नहीं रह जाएगा.यह न भूले कि जो स्नान कर चुका है. उसे स्नान करने की जरूरत नहीं है....