प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता
सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में मुसहर समाज के झुग्गी झोपड़ी में विगत 15 वर्षों से नालंदा, खगड़िया और गया जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं अन्य कई संगठनों के अध्यक्ष रह चुके समस्तीपुर निवासी डॉ० मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण कराने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि कमला कुमारी मांझी और डॉ मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने लगातार...