संदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता

चित्र
 सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मोहम्मद  यूनुस  हुसैन हकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में मुसहर समाज के झुग्गी झोपड़ी में विगत 15 वर्षों से नालंदा, खगड़िया और गया जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं अन्य कई संगठनों के अध्यक्ष रह चुके समस्तीपुर निवासी डॉ० मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.            सदस्यता ग्रहण कराने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश राम ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि कमला कुमारी मांझी और डॉ मोहम्मद  यूनुस  हुसैन हकीम ने लगातार...

खराब प्रदर्शन ने भारत से जीता हुआ मैच छीन लिया

चित्र
 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले मैच में इंडियाको मुंह की खानी पड़ी पटना.आजकल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेला जा रहा है.विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इंडिया दो बार पहुंची और दोनों बार पराजित हो गई.इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआती मैच में भी इंडिया को मुंह की खानी पड़ी.इंग्लैंड ने वाली इंडिया को पांच विकेट से पराजित कर दिया.इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पारी को 465 पर रोककर 6 रनों की बढ़त ली हो. लेकिन इस मुकाबले में भारत की कमियां खुलकर सामने आई हैं.              खासतौर पर टीम इंडिया की फील्डिंग सवालों के घेरे में है. कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.इंग्लैंड ने भारत को लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में भारत ने पहली पारी 471 रन बनाए और इंग्लैंड को पहली पारी में 465 रन पर रोक दिया और 6 रनों की मामूली बढ़त हासिल की. भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 371 का लक्ष्य दिया और इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक, जैक क्रॉली और जो रूट के श...

कभी मिलन, कभी टकराव और कभी अवसर की राजनीति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है

चित्र
  पटना . सन् 74 आंदोलन के छात्र नेता लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार राजनीति में आए.दोनों केवल राजनीति में नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव का दबदबा 1990 से 2005 तक रहा.उसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार 2005 से 2025 तक बरकरार है.वहीं दोनों के बीच बिहार की राजनीति में ‘बड़े भाई - छोटे भाई‘ वाली सियासी शैली जारी है, जो वर्षों से चर्चा का विषय रही है.      राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं.बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री (1990-1995) ‘बड़े भाई‘की छवि -राजनीतिक चतुराई, जनाधार और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहा है. फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति में सीमित, लेकिन संगठन और निर्णयों में असरदार भूमिका निभाते हैं     जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005-2025 ‘छोटे भाई‘के रूप में पहचान तब बनी जब उन्होंने 1990  में लालू के साथ मिलकर राजनीति की. बाद में गठबंधन और अलगाव के कई दौर - 2024-25 में फिर साथ आना चलता रहा.       ...

‘भाजपा-जेडीयू सरकार द्वारा बिहार को बर्बाद किए जाने की कहानी

चित्र
 भाजपा-जेडीयू सरकार ने किया बिहार को बर्बाद : सीरीज - 1 ‘भाजपा-जेडीयू सरकार द्वारा बिहार को बर्बाद किए जाने की कहानी शनिवार,(आलोक कुमार).बिहार कांग्रेस कमेटी एक अभियान प्रारंभ कर रही है, जिसका शीर्षक है: ‘भाजपा-जेडीयू सरकार द्वारा बिहार को बर्बाद किए जाने की कहानी - मोदी सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की जुबानी’. इस अभियान के तहत बिहार की अर्थव्यवस्था, विकास, सामाजिक न्याय और सौहार्द को किस प्रकार नष्ट किया गया, इसकी प्रमाणित रिपोर्ट मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. ये रिपोर्टें स्वयं मोदी सरकार या किसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा तैयार की गई है.नेशनल मीडिया पैनलिस्ट, एआईसीसी और पूर्व सदस्य, बिहार विधान परिषद प्रेमचंद मिश्र के प्रेस वार्ता का मुख्य बिंदु. सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर फिसड्डी बिहार : आज इस क्रम में हम ग्लोबल रेटिंग एजेंसी CARE Ratings द्वारा जारी सामाजिक एवं आर्थिक विकास के मानकों पर आधारित भारतीय राज्यों की रैंकिंग रिपोर्ट का सार प्रस्तुत कर रहे हैं. 20 वर्षों से भाजपा-जेडीयू की सरकार के शासन में बिहार की स्थिति इतनी बदहाल हो गई है कि वह देश के बड़े राज्यों में सब...

जिन्होंने माँ गंगा को दिया धोखा, उन्हें बिहार नहीं देगा अब मौका : राजेश राम

चित्र
  *ना बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए कदम बढ़ाया, ना गंगा का जल नहाने व पीने लायक बनाया : राजेश राम’ *नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बिहार सरकार पर 50,000 का जुर्माना लगाया : राजेश राम *आज प्रधान मंत्री जी बिहार आ रहे हैं और माँ गंगा पर चुनावी चिंता जता रहे हैं  : राजेश राम पटना. आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आकर माँ गंगा के प्रदूषण पर अपनी सफाई देने की कोशिश करेंगे और पटना के दीघा में एक अवैधानिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे.माँ गंगा की सफाई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी कहानी, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी की जुबानी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने खोल कर रख दी.    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन में अपने संबोधन में बताया कि हाल ही में, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा नदी की स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामले में बिहार सरकार की गंभीर लापरवाही के लिए ₹50,000 का जुर्माना लगाया है. यह आदेश एनजीटी ने एम.सी. मेहता द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के...

देश के भविष्य हैं राहुल गांधी, जन्मदिन पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

चित्र
  * राहुल गांधी के सपनों का भारत गढ़ेंगे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने जन्मदिन पर कांग्रेस ने दिलाया संकल्प *देश के भविष्य हैं राहुल गांधी, जन्मदिन पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम *स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर कांग्रेस ने मनाया देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पटना. देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा सादगी से मनाया गया.इस दौरान स्कूली बच्चों और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.     देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि राहुल गांधी वंचितों, शोषितों और पिछड़े तबके के सशक्त आवाज है. देश में उनकी पहचान स्पष्टवादी और जननेता के रूप में है। कमजोर वर्ग के लिए उनके संघर्ष प्रेरणादायी होते हैं. राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके सपनों के भारत के निर्माण को लेकर हम कांग्रेस ने लगातार प्रयास करते रहेंगे.       ...

दीर्घ पटेल नामक क्रिकेटर भी विमान हादसे में मारा गय

चित्र
  दीर्घ पटेल नामक क्रिकेटर भी विमान हादसे में मारा गया अहमदाबाद.अहमदाबाद में पिछले सप्ताह एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मरने वाले लोगों में एक 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर दीर्घ पटेल भी शामिल था. 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पूरा देश सन्न है.इसकी जानकारी मिलते ही उनकी टीम शोक में डूब गई और अपने खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.         ज्ञात हो कि बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 बेड़े से संबंधित एआई 171 विमान गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भीषण हादसे में 241 यात्रियों समेत चालक दल के सदस्यों की भी मौत हो गई, जिसमें बीबीसी और एयरडेल एंड व्हार्फ डेल सीनियर क्रिकेट लीग के खिलाड़ी दीर्घ पटेल भी शामिल थे.    दीर्घ पटेल  गुजरात के रहने वाले थे. उन्होंने 2024 में अपनी मास्टर डिग्री के दौरान 20 मैचों में 312 रन बनाए और 29 विकेट लिए थे. उनकी असामयिक मृत्यु पर उनके प्रोफेसरों और क्रिकेट क्लब ने शोक व्यक्त किया है. एयर इंडिया के विमान हादसे से जुड़ी द...