रविवार, 14 अगस्त 2022

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ को सम्मानित किया जायेगा

  


जमुई: रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके लछुआर निवासी प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के गया जिले में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से बगीचा द पार्टी लॉन, गया में ‘शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान‘ से सम्मानित किया जायेगा.

जानकारी के लिए बता दूँ यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले पुरे भारत वर्ष में चयनित दर्जनों सेवा भावी युवाओं को दिया जा रहा है. संस्थान सचिव सुमन सौरभ ने बताया की यह ‘राष्ट्रीय सम्मान‘ संस्थान से जुड़े समस्त सहयोगियों को समर्पित है.

 उन्होंने आगे बताया की हमारी संस्था रक्तदान जागरूकता, मुफ़्त कानूनी सलाह, गुमशुदा लोगों को ढूंढने को लेकर सार्थक प्रयास, मरीजों के अधिकार व उन्हें गुमराह होने से बचाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को वर्षों से निःशुल्क संचलित कर रही है वहीं बहुत जल्द हम सभी मिलकर चैरिटेबल अस्पताल को लेकर सार्थक पहल करने जा रहे है.

आलोक कुमार




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...