🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि चन्द्रबली ठाकुर कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता थे

 

पटना :  कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता एवं समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.चन्द्रबली ठाकुर  66 वर्ष के थे। आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर विभूतिपुर विधानसभा से विधायक चुने गये थे.

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि चन्द्रबली ठाकुर कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता थे. वे लंबे समय तक समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को जिला में मजबूती देने का काम किया.  वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे एवं जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे. उनके निधन हो जाने से पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है . ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, स्नेहाशीष वर्द्धन, जिला अध्यक्ष अबु तमीम ने भी चन्द्रवली ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

आलोक कुमार


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...