संदेश

पश्चिम चंपारण जिला में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा पद यात्रा आयोजित किया

चित्र
    *मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया चुहड़ी: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बिहार कांग्रेस कमेटी आजादी के 75 में वर्ष को गौरव तिरंगा यात्रा के रूप में मना रही है.कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पश्चिम चंपारण  जिला में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा पद यात्रा आयोजित किया.                 इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई के विरोध में प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.यात्रा संपूर्ण होने में कांग्रेस नेताओं की एकजुटता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गौरव तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश व देश में भाईचारे का संदेश जागृत करना है, ताकि कोई भी जाति व धर्म के नाम पर आपस में न उलझे और देश उन्नति की पथ पर अग्रसर हो.पार्टी अध्यक्ष ने आने वाले विधानसभा चुनावों में एकजुटता बनाए रखने की अपील की.                          ...

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ को सम्मानित किया जायेगा

चित्र
    जमुई: रक्तदान व अन्य सामाजिक क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके लछुआर निवासी प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के गया जिले में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से बगीचा द पार्टी लॉन, गया में ‘शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान‘ से सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के लिए बता दूँ यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले पुरे भारत वर्ष में चयनित दर्जनों सेवा भावी युवाओं को दिया जा रहा है. संस्थान सचिव सुमन सौरभ ने बताया की यह ‘राष्ट्रीय सम्मान‘ संस्थान से जुड़े समस्त सहयोगियों को समर्पित है.  उन्होंने आगे बताया की हमारी संस्था रक्तदान जागरूकता, मुफ़्त कानूनी सलाह, गुमशुदा लोगों को ढूंढने को लेकर सार्थक प्रयास, मरीजों के अधिकार व उन्हें गुमराह होने से बचाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को वर्षों से निःशुल्क संचलित कर रही है वहीं बहुत जल्द हम सभी मिलकर चैरिटेबल अस्पताल को लेकर सार्थक पहल करने जा रहे है. आलोक कुमार

महिला पुलिस की चयनित टीम के द्वारा राष्ट्रगान का गायन होगा

चित्र
सीतामढ़ी: स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड पूर्वाभ्यास का डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी हरकिशोर राय ने किया निरीक्षण डीएम ने समारोह स्थल पर पूरी सावधानी एवं प्राप्त दिशा निर्देशो का पालन करने का दिया निर्देश. डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी हरकिशोर राय ने डुमरा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया.   महिला पुलिस की चयनित टीम के द्वारा राष्ट्रगान का गायन होगा,जिसका भी पूर्वाभ्यास किया गया.जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अभियंताओं को वर्षा को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों का भी निर्देश दिया,वही एसपी हरकिशोर राय ने भी परेड में भाग लेने वाले प्लाटून को संबोधित करते हुए उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.  गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में  समारोह में मात्र अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों को ही  आमंत्रित किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर आम जनता को कोरोना संक्रमण के प्रभाव के कारण आमंत्रित नहीं किया जाएगा, साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से...

5 जुलाई 1973 को विधिवत रायपुर के धर्मप्रांत के रूप में पदोन्नत किया गया

चित्र
   रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं.वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं.जन साधारण को सेवा देने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं.इन्हीं के प्रदेश में है रोमन कैथोलिक रायपुर धर्मप्रांत.5 जुलाई 1973 को विधिवत रायपुर के धर्मप्रांत के रूप में पदोन्नत किया गया.देखते ही देखते रायपुर धर्मप्रांत का 2023 में 50 साल हो जाएगा.इसके आलोक में स्वर्ण जयंती का जश्न शुरू हो गया है.एक साल का जश्न 2023 में जाकर खत्म होगा.               बता दें कि 16 जनवरी 1964 को नागपुर के महानगर महाधर्मप्रांत से रायपुर के अपोस्टोलिक प्रान्त के रूप में स्थापित किया गया था.वहीं 5 जुलाई 1973 को विधिवत रायपुर के धर्मप्रांत के रूप में पदोन्नत किया गया. 27 फरवरी 2004 को रायपुर के महानगर महाधर्मप्रांत के रूप में पदोन्नत किया गया.इस समय रायपुर महाधर्मप्रांत में अंबिकापुर, जगदलपुर,जशपुर और रायगढ़ धर्मप्रांत है.रायपुर महाधर्मप्रांत में सेंट जोसेफ कैथेड्रल हैं.सेंट जोसेफ कैथेड्रल के संरक्षक आर्चबिशप विक्टर हेनरी हैं.जो बिहार प्रदेश के पश्च...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि चन्द्रबली ठाकुर कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता थे

चित्र
  पटना :  कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता एवं समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.चन्द्रबली ठाकुर  66 वर्ष के थे। आज सुबह लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर विभूतिपुर विधानसभा से विधायक चुने गये थे. अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि चन्द्रबली ठाकुर कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता थे. वे लंबे समय तक समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को जिला में मजबूती देने का काम किया.  वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे एवं जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे. उनके निधन हो जाने से पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है . ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा...

वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था

चित्र
   * बतसपुर में बने वीयर बांध का डीएम ने किया निरीक्षण, कम बारिश के कारण 55 गांव के 3075 हेक्टेयर तक पहुंच रही है सिंचाई का पानी गयाः इस जिले के प्रखंड के बतसपुर में बने वीयर बांध का गुरुवार को डीएम डा0 त्यागराजन एसएम के द्वारा निरीक्षण किया गया. वीयर बांध से बोधगया के कई गांव से होते हुए मानपुर, टनकुप्पा व खिजरसराय के किसानों के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचना था. जल संसाधन विभाग द्वारा इस योजना के अनुसार, बरसात के मौसम में जब मोहाने नदी में पानी आएगा तो इस वीयर बांध के माध्यम से आसपास के अंतिम गांव तक खेतों में पानी पहुंचना था.  बारिश के दिनों में कई बार ऐसा होता है कि दूर के गांव में रहे खेत तक आसानी से पानी नहीं पहुंचता. चाहकर भी किसान पईन के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा पाते हैं. इससे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए इस वीयर बांध का निर्माण किया गया है. जल संसाधन विभाग की योजना के अनुसार वीयर बांध से 84 सौ 50 हेक्टेयर में आसानी से पानी पहुंचाना था.  इस वीयर बांध की कुल लंबाई 20.50 किलोमीटर है। इस वर्ष कम बारिश होने क...

आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान

चित्र
  मोतिहारी: आज़ादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता ने  गाँधी को चम्पारण लाने के  उत्तरदायी व्यक्ति पं. राजकुमार शुक्ल पर केंद्रित राजेन्द्र नगर भवन , मोतिहारी में आयोजित केंद्रीय समारोह का उदघाटन जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि चम्पारण के पं राजकुमार शुक्ल ने गांधी को चंपारण में अंग्रेज निलवरों के द्वारा यहाँ के निरीह किसानों पर किए जा रहे अमानवीय अत्याचार से अवगत कराते हुए  गांधी को चंपारण आने के लिए प्रेरित किया. जिलाधिकारी महोदय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव को देशभक्ति को प्रगाढ़ करने वाला अनुष्ठान बताया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया.‘भारतीय स्वतंत्रता में राजकुमार शुक्ल का योगदान‘ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.  पं.शुक्ल पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित वृतचित्र‘ चम्पारण का नायक‘ तथा डीके आज़ाद की गाँधी और चम्पारन विषयक डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया. आलोक कुमार