पटना.पहले चरण के चुनाव के लिए के लिए स्क्रूटनी 21 सितंबर तक हुई. नामांकन वापसी की प्रक्रिया 22 से 24 सितंबर तक चली. प्रत्याशियों को 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा. 10 अक्टूबर को मतदान और 12 अक्टूबर को मतगणना होगी. बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है.बिहार में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार की शाम को समाप्त हो गयी. इस चरण के लिए 156 नगर निकायों में चुनाव होना है.इस चरण के लिए 10 से 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस चरण में 37 जिलों में 68 नगर परिषद व 88 नगर पंचायतों के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए.कुल पद 1527 पदों के लिए 5499 नामांकन पत्र दाखिल हुए. बिहार में नगर पंचायत की कुल पद संख्या 1527 है. इसमें पार्षद - 1351, उप मुख्य पार्षद-88, मुख्य पार्षद-88 है. यहां पर कुल नामांकन दाखिल 5499 हुए है. पार्षद-4386, उप मुख्य पार्षद- 495, मुख्य पार्षद- 618 है. नगर परिषद की कुल पद संख्या 2131 है. यहां पर पार्षद-1995, उप मुख्य पार्षद- 68, मुख्य पार्षद- 6...