संदेश

नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात

चित्र
    नया टोला (वार्ड संख्या 72) स्थित अनिल यादव जी से मुलाकात हुई। इस दौरान इस क्षेत्र में नगर निगम से जुडी समस्याओ पर चर्चा हुई।

नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये

चित्र
    नई दिल्ली.रविवार को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. तीनों नेताओं के बीच बीजेपी के विरुद्ध एकजुट होने पर बातचीत की गयी. सोनिया गांधी से ये मुलाकात अहम मानी जा रही है.इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार 2024 चुनाव के लिए विपक्षी एकता को मजबूती प्रदान करने के सिलसिले में हरियाणा के फतेहाबाद रैली में शिरकत कर विपक्षी एकजुटता का संदेश दिया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान ये नेता विपक्षी दलों को एक साथ लाने पर चर्चा किये. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने मीडिया से बात की. बैठक के बाद लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना होगा. कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में है और सोनिया गांधी ने हमें बताया कि हम चुनाव के बाद फिर मिलेंगे‘. नीतीश कुमार ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी विपक्षी दलों को हाथ मिलाकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने बैठक के बाद संवाददात...

निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने

चित्र
    पटना. बिहार में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बीते 16 सितंबर को हुई थी, जो आज 24 सितंबर को समाप्त हो गयी. दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने हैं. महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है.इसमें निवर्तमान मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी आमने-सामने हैं.पटना नगर निगम के 75 वार्ड में 546 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरा है. इसमें 363 महिलाएं और 243 पुरुष ने नामांकन पत्र भरा है.वार्ड पार्षद के लिए पुरुर्षाे की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है.अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.   बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को पर्चा भरने को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी.इसमें वार्ड संख्या-22 ए से मुक्ति प्रकाश ने भी नामांकन किया.सांस में लेने में दिक्कत होने के बाद कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में जांच करवाते समय दूरभाष पर प्रत्याशी मुक्ति प्रकाश ने कहा कि नामांकन समय 15 समर्थन साथ थे.खबर है कि हॉस्पिटल ...

प्रथम चरण के प्रत्याशियों को रविवार 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा

  पटना.पहले चरण के चुनाव के लिए के लिए स्क्रूटनी 21 सितंबर तक हुई. नामांकन वापसी की प्रक्रिया 22 से 24 सितंबर तक चली. प्रत्याशियों को 25 सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेगा. 10 अक्टूबर को मतदान और 12 अक्टूबर को मतगणना होगी. बिहार नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है.बिहार में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार की शाम को समाप्त हो गयी. इस चरण के लिए 156 नगर निकायों में चुनाव होना है.इस चरण के लिए 10 से 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इस चरण में 37 जिलों में 68 नगर परिषद व 88 नगर पंचायतों के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए.कुल पद 1527 पदों के लिए 5499 नामांकन पत्र दाखिल हुए. बिहार में नगर पंचायत की कुल पद संख्या 1527 है. इसमें पार्षद - 1351, उप मुख्य पार्षद-88, मुख्य पार्षद-88 है. यहां पर कुल नामांकन दाखिल 5499 हुए है. पार्षद-4386, उप मुख्य पार्षद- 495, मुख्य पार्षद- 618 है. नगर परिषद की कुल पद संख्या 2131 है. यहां पर पार्षद-1995, उप मुख्य पार्षद- 68, मुख्य पार्षद- 6...

नामांकन दाखिल किया

चित्र
  पटना.आज पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर सह वार्ड नंबर-22 सी की वार्ड पार्षद रजनी देवी ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया.पटना नगर निगम में 75 वार्ड है. इन 75 वार्ड के समर्थन मेयर पद की भावी प्रत्याशी रजनी देवी के नामांकन समारोह में भाग लेने आए.तब यह दर्शा गया कि रजनी देवी केवल दीघा तक ही सीमित नहीं है.इस तरह का जुटान होने से मेयर पद के अन्य भावी प्रत्याशियों का होश फाख्ता हो गया. पूर्व निर्धारित तिथि 23 सितंबर को सभी जगहों के समर्थक ब्रजकिशोर स्मारक में आए.यहां से आकर्षक जुलूस नामांकन स्थल की ओर बढ़ा.इसके पहले सभी जगहों में जाकर जनसम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा गया. आज नामांकन समारोह में शामिल हजारों समर्थकों ने एक स्वर से रजनी देवी का गुणगान करते रहे. महामारी कोरोना के पूर्व से ही रजनी देवी और उनके प्रतिनिधि पप्पू राय काम करते रहे है.किसी ने कहा कि अल्पसंख्यक कब्रिस्तान में मिट्टी भरने में सहायता दिए. आज पूरी तरह से राजधानी पटना रजनी देवी के समर्थकों से पट गया था.वहीं आज वार्ड नम्बर-22 बी से रीता देवी ने भी नामांकन दाखिल किया. नामांकन की समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है....

.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल

चित्र
पटना.फिल्म शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन सिने कलाकार थे.इसी तरह पटना नगर निगम के चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू और थप्पू लगे हैं.दोनों अनुज हैं.दोनों दीघा थानान्तर्गत कुर्जी मोहल्ला में रहते हैं.पटना नगर निगम चुनाव-2022 में पूरे जोश से शामिल होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं. पटना नगर निगम में 75 वार्ड का चुनाव होने जा रहा है.यह चुनाव चरण में हो रहा है.16 सितंबर से नामांकन हो रहा है.24 सितंबर को नामांकन की आखिरी तिथि है.इसके एक दिन पहले 23 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन करने निवर्तमान वार्ड पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी जा रही है.इस नामांकन समारोह का ऐतिहासिक दिवस बनाने में रजनी देवी के समर्थन लग गये हैं.हर तबके के लोग शामिल हो रहे हैं.गाजे-बाजे के साथ जाने की तैयारी है. आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय और राजकुमार उर्फ थप्पू राय आपस में कार्य बांट लिये हैं.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के जिम्मे मेयर पद है.सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ थप्पू राय के जिम्मे वार्ड संख्या-22 बी है.सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय के द्वारा निवर्तमान वार्ड...

निवर्तमान पार्षद को पराजित करना मिशन

चित्र
  पटना. आज पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-1 से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे राम जी चौधरी.दीघा चौहट्टा से चलकर नामांकन दाखिल करेंगे.यहां के भावी पार्षद प्रत्याशी का मिशन निवर्तमान पार्षद को पराजित करना हैं.इसको लेकर कई माह से बड़े-बड़े पोस्टर लगाया और जनसंपर्क अभियान राम जी चौधरी चलाते रहे हैं. राम जी चौधरी का कहना है कि उनका सीधा मुकाबला निवर्तमान पार्षद छठ्ठिा देवी के साथ है.  इस बीच काफी संख्या में समर्थक भावी वार्ड पार्षद राम जी चौधरी का हो गये हैं.दीघा चौहट्टा से चलकर पोलसन रोड जाएंगे.इसके बाद अपने वार्ड नम्बर-1 के सीमांकन में लोगों से मिलते और समर्थन मांगते नामांकन स्थल पर पहुंगे. आलोक कुमार