जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत
’जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत,विभिन्न योजनाओं की हुई गहन समीक्षा’ ’जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों में रुचि के साथ करें दायित्व निर्वहन- डीएम’ किशनगंज. किशनगंज जिलाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई.जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बीडीओ,सभी अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम ओडीएफ के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए किशनगंज जिला को राज्य स्तर से सम्मानित/पुरस्कृत होने पर डीएम ने डीआरडीए की टीम को बधाई दीं. तत्पश्चात ’इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई.’ साथ ही,प्रत्येक सप्ताह बुधवार/गुरुवार को वरीय पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे जांच उपरांत पाई गई अनियमितता और त्रुटि के निराकरण के बिंदु पर विभागीय अधिकारियो...