एकता परिषद के विभिन्न संघर्षों और अभियानों से निकटता से जुड़े थे
* एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता थे रवि भाई (बद्री) नहीं रहे हैदराबाद. कल रविवार की रात में एकता परिषद के कद्दावर कार्यकर्ता रहे रवि भाई (बद्री) का देहांत हो गया.हर सोमवार को कुछ दिनों से स्वराज शास्त्र पर गूगल मीट हो रही थी.आज शाम सोमवार को मिलना भी था.यह सब विधि के विधान के कारण सहज विश्वास ही नही हो रहा है. कल सुबह मुझे मेंढलेखा महाराष्ट्र में रहकर स्वराज्य पर काम करने वाले रवि भाई का फोन आया था. कुछ दिनों से कफ की तकलीफ झेल रहे थे.वे कफ की शिकायत को दूर करने के लिए आयुर्वेद की चिकित्सा हैदराबाद के वैद्य के मार्गदर्शन में कर रहे थे. हाल ही मे वे डायरिया से परेशान थे.कुछ कमजोरी भी महसूस कर रहे थे.वे बोले की हैदराबाद जाना चाहते है.वहीं बाकी इलाज करेंगे. मैंने पूछा की कमजोरी की हालत मे कैसे जायेंगे? वे बोले की बस से जा सकते है.देवाजी भाई बोले की आप इस हालत में बस से मत जाइये.इतना चाहते है तो स्पेशल गाड़ी कर के जायेंगे.देवाजी भाई खुद उन के साथ गये.हैदराबाद के करीब पहुंचने से थोडा समय पहले वे बेहोश हो गये. हैदराबाद मे...