हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है पुलिस
गुमला.गुमला जिले के जारी प्रखंड के रिगनी टोली गांव के रहने वाले थे फादर रजत एक्का.उनका जन्म 27.01.1962 में हुआ था. अभी फादर रजत 61 साल 9 महीना और 1 दिन के थे.उनके सात भाई-बहन थे.जब 31 साल के थे,तब उनका पुरोहिताभिषेक 1993 में हुआ था.जब 56 साल के थे,तब 2018 में उनके पुरोहिताई जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया था.2019 में फादर रजत एक्का डीन बनकर चैनपुर आए थे. इस बीच चैनपुर मुख्यालय के संत जोन पैरिश के डीन फादर रजत एक्का के बारे में दुखद खबर आ रही है.खबर यह है कि उनका शव पैरिश परिसर में स्थित कुएं से बरामद किया गया है.यह भी खबर है कि गुरुवार की रात 8ः30 बजे फादर रजत एक्का और फादर पवन लकड़ा साथ में खाना खाकर दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. बताया जाता है कि प्रत्येक दिन सुबह 5ः30 बजे फादर रजत मिस्सा घंटी बजाते थे लेकिन शुक्रवार को मिस्सा की घंटी नहीं बजी तो फादर पवन लकड़ा ने बजाया. उसके बाद फादर रजत सुबह आठ बजे तक नाश्ते के लिए नहीं पहुंचे त...