संदेश

गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
  जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक नालंदा। नालंदा जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से संबंधित जिला में प्राप्त अद्यतन  मामलों को निष्पादित किया गया है। नवंबर-दिसंबर में प्राप्त कुछ  मामले लंबित पाए गए। सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों में विभागीय प्रावधान के अनुरूप एक सप्ताह के अंतर्गत  कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया।      न्यायालय से संबंधित लंबित वादों में  ससमय तथ्य विवरणी दायर करने का निर्देश दिया गया। मानवाधिकार आयोग से संबंधित लंबित वादों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विधानसभा एवं विधान परिषद से संबंधित प्रश्नों का उत्तर ससमय प्रेषित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी के दैनिक जनता दरबार से संबंधित मामलों में से अद्यतन लंबित मा...

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम

चित्र
 बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 19 मामलों की सुनवाई नालंदा। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 19 मामले की सुनवाई की गई। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण  के लिए  संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।हरनौत के परिवादी दिनेश प्रसाद तथा चुन्नू सिंह के अतिक्रमण हटाने संबंधित मामले में सीओ ।                    हरनौत को नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया ।बिहार शरीफ के परिवादी आलोक गुप्ता के जमाबंदी रद्दीकरण  के लिए अपर समाहर्ता नालंदा के यहां जाने का निर्देश दिया गया ।इस्लामपुर के परिवादी चेतन कुमार को  आवास  योजना में लाभ देने  के लिए  उप विकास आयुक्त नालंदा में जांच रिपोर्ट मांगा गया चंडी के परिवादी उमेश प्रसाद के मामले में एक ही भूमि का दो रस...

योग्य व्यक्तियों को ससमय दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : जिलाधिकारी

चित्र
योग्य व्यक्तियों को ससमय दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : जिलाधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं किया जाएगा बर्दाश्त जिलाधिकारी ने बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़, सिधाव, नौरंगिया दरदरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं के कार्य प्रगति का लिया जायजा बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने आज बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़, सिधाव, नौरंगिया दरदरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं के कार्य प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।                जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योग्य व्यक्तियों को ससमय योजनाओं का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित किया जाय। योजनाओं का लाभ लेने में आमजनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाएं आमजन को सुलभ हो सके इसे सुनिश्चित करना है।             उन्हो...

मन्नत मांगने वालों की मन्नते पूरी हो जाती

चित्र
 दुसैया.पश्चिम चंपारण जिले में रहने वाले बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स और पादरी दुसैया के लैटिन कैथोलिकों के बीच हर्ष का दिवस रहा.आज रविवार को ग्वादालूपे की मां मरियम का वार्षिक पर्वोत्सव था.यहां पर ग्रोटों है जिसमें ग्वादालूपे मां मरियम की प्रतिमा है.यह चमत्कारिक माता है.मन्नत मांगने वालों की मन्नते पूरी हो जाती है.    आज सुबह 9:00 बजे से नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च, बेतिया से यात्रा निकाली. जिसमें करीब 2000 मरियम भक्तों ने भाग लिया. यह पैदल यात्रा सवा 11:00 बजे मां मरियम के चर्च दुसैया में पहुंची.जहां स्वागत के बाद सभी श्रद्धालु भक्तों जिनकी संख्या करीब 4000 से 5000 थी. उनका भोजन कराया गया.         तत्पश्चात करिश्माई  प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा संपन्न हुआ. समारोही मिस्सा के नेतृत्व करने मुजफ्फरपुर धर्मप्रान्त अतिमाननीय श्रद्धेय बिशप काजिटन फ्रांसिस ओस्ता आए थे.उनके साथ बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस के अलावे दर्जनों पुरोहित थे.इन बिशप और पुरोहितों को "आओ चले हम बेदी के पास येसु बुलाता अपने पास गाते बजाते झूमते चले...

मामलों की दयनीय स्थिति से गहराई से प्रभावित

चित्र
  जुबली एवं आजीवन व्रत धारण समारोह पटना.बालूपर पटना में सिस्टर्स ऑफ द सेक्रेड हार्ट सोसाइटी की सिस्टरों का निवास स्थान है.यदुवंशी नगर में प्रोविंशियल हाउस है. सिस्टर्स ऑफ द सेक्रेड हार्ट 1926 में बिहार के बेतिया में बेल्जियम के जेसुइट पुजारी, रेव बिशप लुइस वानहॉक द्वारा स्थापित एक स्वदेशी मण्डली है.प्लेग और हैजा जैसी बार-बार होने वाली बीमारियों, मजबूत जाति व्यवस्था, अंधविश्वासों और सामंती समाज के अस्तित्व के कारण गाँव की महिलाओं और बच्चों की स्थिति दयनीय थी. बिशप, मामलों की दयनीय स्थिति से गहराई से प्रभावित होकर, भारतीय बहनों की एक मंडली बनाने के लिए प्रेरित हुए, जिनके पास स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और भाषा का ज्ञान और समझ थी.   इस प्रकार, बिशप ने नौ स्थानीय उम्मीदवारों की पहचान की, उन्हें औपचारिक रूप से सेक्रेड हार्ट की बहनों की नई मण्डली के लिए उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया गया था. प्रारंभ में नवगठित मंडली स्विस ऑर्डर सिस्टर्स ऑफ मर्सी ऑफ द होली क्रॉस के प्रबंधन और नियंत्रण में थी और उसके मिशन के लिए काम करती थी, जो 1894 से उत्तरी बिहार में काम कर रही थी. होली क्रॉस सुपी...

आज लोयोला हाई स्कूल का 24वाँ वार्षिक खेल दिवस-2023 संपन्न

चित्र
 ऑवर ऑल चैम्पियन ब्लू टीम पटना. पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 22 बी में लोयोला हाई स्कूल संचालित है.इस स्कूल का स्थापना 1969 में हुआ था.आज लोयोला हाई स्कूल का 24वाँ वार्षिक खेल दिवस-2023 संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री पूर्णेन्दु सिंह (पटना उच्च न्यायालय) थे.सम्मानित अतिथि श्री विजय कुमार, (डीआईजी, सीआरपीएफ मुख्यालय,  दिल्ली) थे.विशेष अतिथि आदरणीय ब्रदर अल्फोंस टोप्पो, प्रधानाचार्य, सेंट  अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची, झारखंड थे. सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया.उसके बाद विद्यालय का ध्वज फहराया गया. स्कूल गीत के बाद अतिथियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया.स्वागत भाषण प्रिंसिपल वाई.सुधाकर रेड्डी ने दिया. उसके बाद अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.स्पोर्ट्स ओपन की घोषणा की गयी. सम्मानित अतिथियों ने अपने   संबोधन में कहा कि यह स्कूल काफी तरक्की कर गयी है.मौके पर सम्मानित अतिथि श्री विजय कुमार ने कहा कि मैं भी लोयोला हाई स्कूल के छात्र रहे थे.सेसिल साह के साथ 1983 के ग्रुप के है. आलोक कुमार

एक नहीं अनेक कार्यक्रम रजत जयंती के अवसर पर

चित्र
 बेतिया.एक नहीं अनेक कार्यक्रम रजत जयंती के अवसर पर संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ.संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के रजत जयंती  के अवसर पर सभी पूर्व प्रिंसिपल फादर लॉरेंस पास्काल , फादर मैथ्यू, फादर जॉर्ज, फादर रिचर्ड आदि मौजूद थे.मौके पर पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार, मुख्य अतिथि थे.पटना जेसुइट प्रोविंस के प्रोविंसिएल डोनाल्ड जे मिरांडा,विशिष्ट अतिथि थे.इन महानुभावों के साथ बच्चों के अभिभावक और शुभचिंतक भारी संख्या में मौजूद थे.         इसके पूर्व संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल के रजत जयंती समारोह के अवसर पर ग्रैंड पेरेट्स डे,इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता,अंतर विघालय म्युजिकल नाटक प्रतियोगिता के साथ इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट रजत जयंती समारोह 2023 कार्यक्रम भी किया गया.        अंतर विद्यालय म्यूजिकल नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्राचार्य आर्मस्ट्रांग एडिशन, विद्यालय के उप प्राचार्य रेमंड रेमी, सिस्टर पुष्पा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में ...