अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं
बेहतर तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारे तथा आमजनों को लाभान्वित करें : श्रवण कुमार योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार हुआ है। इसे और तीव्र गति से क्रियान्वित करते हुए ससमय निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं और उनकी बातों को गंभीरता से सुने, करें नियमानुकूल कार्रवाई बेतिया।माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.दलित, महादलित अथवा ऐसे टोले जहां सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता है, वहां अविलंब सामुदायिक शौचालय निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश। कचरा कलेक्शन, निस्तारण के साथ-साथ यूजर चार्जेज कलेक्शन पर भी ध्यान देने का निर्देश।लौरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिसवनिया में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का माननीय मंत्री द्वारा किया गया उद्घाटन।श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ग्रा...