वोट न डालना पाप है: बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो
वोट न डालना पाप है: बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो आर्चबिशप डॉ. पीटर मचाडो बैंगलोर आर्चडायसिस के 7वें आर्चबिशप हैं कर्नाटक.कर्नाटक राज्य का होन्नावर तटीय एक बंदरगाह शहर है जो अपने खूबसूरत परिदृश्य और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है. बंदरगाह ने अरब दुनिया के विदेशी व्यापारियों के साथ-साथ बाद में पुर्तगाल, इंग्लैंड और नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों से भी मेजबानी की. उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर के रहने वाले हैं डॉ. पीटर मचाडो. उनका जन्म 26 मई, 1954 को हुआ.वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे.वे ईसाई धर्म समाज में प्रवेश कर गए.धार्मिक अध्ययन करने के बाद 8 दिसंबर 1978 को कारवार धर्मप्रांत के लिए पुरोहित नियुक्त किये गए. उन्होंने रोम के पोंटिफिकल अर्बनियाना विश्वविद्यालय से कैनन लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है. बताया गया कि 2 फरवरी 2006 को तत्कालीन पोप बेनेडिक्ट XVI द्वारा बेलगावी धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया गया था, और उसी वर्ष 30 मार्च को उन्हें बेलगावी धर्मप्रांत में बिशप अभिषेक किया गया था.परम पावन पोप फ्रांसिस ने बिशप पीटर मचाडो को बैंगलोर के 7वें आ...