लोकतंत्र का महात्योहार, चलो चलें करें मतदान, कोई मतदाता छूटे नहीं
चिट्ठियां देंगी 25 मई को मतदान करने का संदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चिट्ठी पर मतदाता जागरूकता संदेश का मुहर लगाकर किया गया अभियान का शुभारंभ लोकतंत्र का महात्योहार, चलो चलें करें मतदान, कोई मतदाता छूटे नहीं बेतिया। पश्चिम चंपारण में 25 मई 2024 को मतदान होना है। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय सजग हैं। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने को प्रत्यनशील है। 25 मई 2024 को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, इसके लिए जिला स्वीप कोषांग के माध्यम से मतदाताओं को लगातार जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए एक-एक मत की महता से मतदाताओं को अवगत कराया जा रहा है। स्वीप गतिविधि के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रधान डाकघर बेतिया में स्वीप गतिविधि के तहत चिट्ठियों पर मतदाता जागरूकता संदेश से संबंधित मुहर लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा चिट्ठियों पर मतदाता जागरूकता संदे...