समय से प्रारंभ कराएं मतदान
आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर में प्राप्त हो रहे सामग्रियों का कर लें अच्छे तरीके से मिलान समय से प्रारंभ कराएं मतदान, किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता नहीं बरतेंगे मतदान कर्मी बेतिया। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर आज बेतिया और बगहा अवस्थित डिस्पैच सेंटर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज के द्वारा मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। एमजेके कॉलेज अवस्थित डिस्पैच सेंटर में 05-लौरिया, 06-नौतन, 07-चनपटिया एवं 08- बेतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। वहीं बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज अवस्थित डिस्पैच सेंटर में 01-वाल्मीकि नगर एवं 04-बगहा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए जि...