संदेश

समय से प्रारंभ कराएं मतदान

चित्र
 आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर में प्राप्त हो रहे सामग्रियों का कर लें अच्छे तरीके से मिलान समय से प्रारंभ कराएं मतदान, किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता नहीं बरतेंगे मतदान कर्मी बेतिया। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर आज बेतिया और बगहा अवस्थित डिस्पैच सेंटर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज के द्वारा मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। एमजेके कॉलेज अवस्थित डिस्पैच सेंटर में 05-लौरिया, 06-नौतन, 07-चनपटिया एवं 08- बेतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। वहीं बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज अवस्थित डिस्पैच सेंटर में 01-वाल्मीकि नगर एवं 04-बगहा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई।             मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए जि...

स्व0 गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें याद किया

चित्र
 स्व0 राजीव गांधी की शहादत को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि सदाकत आश्रम में मना पटना।आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मोहन प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें याद किया।        इस अवसर पर मोहन प्रकाश ने स्व0 गांधी को एक सच्चा देशभक्त एवं सज्जन प्रधानमंत्री के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी एक बेहतरीन इंसान थे और जिनकी सोच आधुनिक थी। देश में पंचायती क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था कर संचार के क्षेत्र में क्रांति पैदा कर दी एवं सत्ता का विकेन्द्रीकरण एवं प्रजातंत्र को गांव तक लाने का काम किया। अपने संदेश में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी मानवता के प्रतिमूर्ति थे। मानवीय मूल्यों में उनका विश्वास अटूट था। यह दुर्भाग्य है कि मौजूदा मोदी सरकार उनके परिवार को प्रताड़ित क...
 पटना.पटना महाधर्मप्रांत की कुर्जी पल्ली में पहली बार प्रेरितों की रानी का पर्व मनाया गया.यह पर्व 10 मई से 19 मई तक चला.दस दिनों तक चले उत्सव में हर दिन अलग अलग थीम लेकर मां मरियम के ग्रोटो के पास माला विनती प्रार्थना की जाती थी.10 मई को प्रथम दिन था.इस दिन माता मरियम का एक स्वरूप को दर्शाकर कार्मेल माता से प्रार्थना की गयी. प्रथम दिन बक्सर महाधर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर ने प्रेरितों की रानी ईश-मंदिर का झंडा फहराया.इसके बाद बिशप डॉ जेम्स शेखर नोवेना एवं मिस्सा किये.          सर्वविदित है कि सबसे बड़ा चर्च कुर्जी पल्ली में है.इस चर्च का नाम प्रेरितों की रानी ईश मंदिर है.यह राजधानी पटना में है.बिहार में कैथोलिक चर्च की उत्पत्ति और विकास, सेंट माइकल स्कूल, कुर्जी की स्थापना से जुड़ा हुआ है.इस समय कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर है.सहायक पल्ली पुरोहित फादर दिनेश टोप्पो है.इन पुरोहित ने मिलकर कुर्जी पल्ली में पहली बार प्रेरितों की रानी का पर्व आयोजित किया. जो शानदार से ढंग से दस दिनों तक चला.हरेक दिन शाम 5ः30 बजे से माला विनती की जाती...

स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक

चित्र
 स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक रोड शो एवं मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में मतदान करने का किया अनुरोध सभी मतदाता अपने महत्व को समझें और 25 मई को अपने अपने बूथों पर जाकर अवश्य करें मतदान :  जिला निर्वाचन पदाधिकारी बेतिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में पश्चिम चम्पारण जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज राज्य स्वीप आईकॉन लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने भाग लिया।           मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ जो मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक, रेड क्रॉस  चौक  , पावर हाउस होते हुए स्थानीय प्रेक्षागृह जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्टेट स्वीप आईकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर ने अपने अनोखे अंदाज में जिले के मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने  के लिए  जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि अपने-अपने मत क...

कांग्रेस के खून में है भाईचारा और सद्भाव: सलमान खुर्शीद

चित्र
  दस किलो अनाज, महिलाओं को एक लाख व किसानों को एमएसपी देने के शपथ के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस: सलमान खुर्शीद संविधान और युवाओं के भविष्य को बचाने की जिम्मेदारी इंडिया गठबंधन पर : सलमान खुर्शीद कांग्रेस के खून में है भाईचारा और सद्भाव: सलमान खुर्शीद पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सलमान खुर्शीद ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम  में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन का साथ निभाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना दिया गया है और जनता को बरगलाने की भाजपा की कोशिशों को इंडिया गठबंधन ने करारा झटका दिया है। देश में केंद्रीय सत्ता से घोर निराशावाद फैल चुकी है लेकिन इंडिया गठबंधन ने पूरे देश की जनता के उम्मीदों को अपने न्याय पत्र के माध्यम से जिंदा रखा है।    पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश भर में चार चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं और इंडिया गठबंधन मजबूती से जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश की वर्तमान सत्ता को आम लोगों से दूर बताते...

25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

चित्र
 25 मई को जिले के सभी मतदाता अवश्य करें मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता का मत देना है जरूरी संत आग्नेस स्कूल, चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न मानव श्रृंखला के माध्यम से बिहार का भव्य मानचित्र और लौरिया का अशोक स्तम्भ बनाकर दिया गया मतदान का संदेश मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला, झांकी, मतदाता जागरूकता रैली, शपथ पत्र, नाटक, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सेल्फी प्वाइंट आदि का हुआ आयोजन बेतिया। छठे चरण में पश्चिमी चंपारण में भी मतदान होना है। इसके आलोक में चुहड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजित की गयी। इसमें संत आग्नेस मध्य विद्यालय, संत आग्नेस उच्च विद्यालय, संत लौरेंस स्कूल चुहड़ी, लोयोला बालक मध्य विद्यालय चुहड़ी और माउंट कार्मेल एकेडमी स्कूल के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साह एवं उमंग के साथ लिया भाग। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में समूचे पश्चिम चम्पारण जिले में स्वीप अंतर्गत लगातार...

पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता

चित्र
 कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता  पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी ने अपने समर्थकों संग ली कांग्रेस की सदस्यता पटना. जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों ग्रहण की.     प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के तत्पश्चात संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रही पूनम देवी के कांग्रेस पार्टी में ऐन चुनाव से पहले शामिल होना इंडिया गठबंधन के ताकत में इजाफा करेगा.      उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी. उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पटना साहिब और पाटलिपुत...