संदेश

चित्र
 दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार पोंगल पटना. दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार पोंगल है.जो कि मुख्यतः तमिलनाडु में मनाया जाता है.आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी इसे लोग धूम- धाम से मनाते हैं.यह त्योहार नई फसल के आगमन का उत्सव है.चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार जनवरी के मध्य में आता है.    तमिलियन शब्द का मतलब है तमिल लोग, जिन्हें तमिलर भी कहा जाता है. तमिलियन, द्रविड़ सामाजिक-सांस्कृतिक समूह का हिस्सा हैं. ये लोग मुख्य रूप से दक्षिण भारत में रहते हैं या वहां की पैतृक जड़ों वाले हैं. तमिलियन लोग तमिल भाषा बोलते हैं, जो द्रविड़ भाषा परिवार की भाषा है. तमिल भाषा का इतिहास कम से कम 3,000 साल पुराना माना जाता है.       तमिलियन जहां भी गए.प्रमुख त्योहार पोंगल को मनाते ही हैं.राजधानी पटना में तमिलर मिले. पोंगल बनाने में लग गए.इस त्यौहारों के दौरान एक बर्तन में दूध, गुड़ और इलायची के साथ नए चावल का मिश्रण - पोंगल - तैयार किया जाता है.दूध का बहना समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है.लोग 'पोंगालो पोंगल' चिल्लाकर इस पल का जश्न मनाते हैं.भगवान को गन्ना, सब...

फादर क्रिस्टू सावरिराजन, एस.जे. ने पोंगल के महत्व पर एक प्रेरक भाषण दिया

चित्र
  पटना तमिल संगम ने तमिलनाडु की परंपराओं के साथ पटना में पोंगल मनाया फादर क्रिस्टू सावरिराजन, एस.जे. ने पोंगल के महत्व पर एक प्रेरक भाषण दिया   पटना. पटना तमिल संगम ने पुराने संग्रहालय के पीछे स्थित एसआईसीए हॉल में एक जीवंत और पारंपरिक पोंगल उत्सव का आयोजन किया, जिसमें तमिलनाडु के फसल उत्सव का सार पटना में तमिल समुदाय तक पहुंचाया गया.      पटना तमिल संगम के अध्यक्ष डॉ. एन. सरवण कुमार, आईएएस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया. श्री के. सेंथिल कुमार, आईएएस, डॉ. बी. राजेंद्र, आईएएस, डॉ. एन. विजयलक्ष्मी, आईएएस, डॉ. पी. सी. चंद्रन, श्री एस. चंद्रशेखर, आईएफएस और डॉ. एस. कुमारस्वामी, आईएफएस सहित विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई.      इस समारोह में तमिलनाडु के लोगों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे, जिसमें क्षेत्र की समृद्ध विरासत को दर्शाया गया.फादर क्रिस्टू सावरिराजन, एस.जे. ने पोंगल के महत्व पर एक प्रेरक भाषण दिया, जिसमें कृतज्ञता, सामुदायिक बंधन और उत्...

राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे....

चित्र
  राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे.... पटना.बिहार में एनडीए सरकार है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.बैठक में पटना में क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस बनाने के लिए 1.46 एकड़ जमीन विदेश मंत्रालय को निःशुल्क ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई. बैठक में कुल 55 एजेंडों पर मुहर लगी.      कैबिनेट की बैठक में पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.इस यूनिवर्सिटी के बनने के बाद राज्य में शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस यूनिवर्सिटी का लाभ ले सकेंगे.      कैबिनेट की बैठक में पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.इसको लेकर आज शनिवार 11.01.2025 को दोपहर 01:00 बजे से कॉन्फ्रेंस हॉल, सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, दीघा में प्रेस वार्ता की गई.प्रेस कॉन्फ्रेंस को फ...

नीतीश सरकार बिहार के पटना में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी

चित्र
 नीतीश सरकार बिहार के पटना में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी इसके साथ ही बजट सत्र को लेकर सभी विभागों को तैयार रहने को कहा गया है पटना. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक गई. बिहार राज्य के पटना जिलान्तर्गत दीघा घाट में निजी क्षेत्र में जेवियर विश्वविघालय की स्थापना एवं संचालन की अनुमति प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिया गया.इस बैठक में 55 प्रस्ताव पारित किया गया.    बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को बैठक हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के विकास, रोजगार सृजन सहित ढांचागत विकास के एजेंडों पर मुहर लगी. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से बताया गया कि मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 55 एजेंडों को स्वीकृति मिली.पटना में निजी जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति मिली है.मोतिहारी में अल्पसंख्यक विद्यालय बनाए जाने पर लगी मुहर.कैबिनेट ने सिवान में भी अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण पर अपनी मोहर लगाई है.रक्सौल में हवाई अड्डे के विकास के लिए 207 करोड रुपए की दी गई मंजूरी.दरभंगा एयर पोर्ट को ...

बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा में ग्राम भ्रमण

चित्र
  बेतिया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा-02 प्रखंड के संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोठवा में ग्राम भ्रमण एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अवलोकन किये थे. माननीय मुख्यमंत्री ने घोठवा टोला से ही प्रगति यात्रा की शुरूआत की थी. उक्त के परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं क्रियान्वित योजनाओं का हाल जाना गया.साथ ही ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया। विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित ग्रामीण सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए.उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन इसी तरह गांवों का विकास करें. जिला पदाधिकारी द्वारा गांव में भ्रमण किया गया. साथ ही ग्रामीणों को पार्क, डब्लू०पी०यू०, जल मीनार, छलका इत्यादि का समुचित तरीके से प्रबंधन करने और स्वयं से जागरूक होकर रख-रखाव करने की अपील की गई, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए. आलोक कुमार

शिक्षाविद कृष्णानन्द झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त

चित्र
 पटना. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानन्द झा हैं.उनका निधन हो गया है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद कृष्णानन्द झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.  अपने शोक संदेश में डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 कुष्णानन्द बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानन्द झा के सुपुत्र थे.कृष्णानन्द जी सौम्य व्यक्तित्व के धनी इंसान थे. वे पहलीवार 1983 में चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह के कार्यकाल में सिंचाई एवं राजभाषा मंत्री बनाये गये थे. उन्होंने तीन बार मधुपुर विधान सभा का प्रतिनिधित्व भी किया.उनकी राजनीति क्षेत्र के साथ-साथ समाजिक कार्यो में गहरी अभिरूचि थी.बिहार सरकार के मंत्री के रूप में राजभाषा के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे.उन्होंने अखिल भारतीय स्तर की संस्था हिन्दी विद्यापीठ के व्यवस्थापक बनकर अंतिम सांस तक आगे बढ़ाते रहे.डा0 सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस विषम घड़ी को सहने की शक्ति और साहस देने की कामना की.  कृष्णानन्द झा के निधन पर विधान मंडल ...

भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद

चित्र
  कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी राजेंद्र बाबू की जयंती  भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद  उनकी 140 वीं जयन्ती सदाकत आश्रम में मनायी गयी   पटना. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद में विलक्षण प्रतिभा  के साथ साथ  उनका स्वाभाव भी बहुत ही  मृदुल था.देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे.प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये और सदाकत आश्रम में ही अंतिम सांस ली.     इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़,  ब...