एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले को सुलझा लिया गया
धनबाद. यहां के डिगवाडीह में कार्मेल हाई स्कूल है.इस स्कूल को ईसाई मिशनरियों के द्वारा संचालित किया जाता है.यहां 9 जनवरी को दसवीं कक्षा की छात्राएं ‘पेन डे’ मना रही थीं. यानी आगामी बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यालय की सभी छात्राएं आखिरी दिन एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिख रही थीं, ताकि अपने विद्यालय की अच्छी यादें सहेज कर रख सकें. इस बात का पता चलते ही विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर देवश्री उनके पास पहुंचीं और सभी छात्राओं को डांट-फटकार लगाने लगीं. झारखंड के धनबाद के डिगवाडीह स्थित एक नामी स्कूल में प्रिंसिपल ने हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिखना पसंद नहीं आया.उन्होंने एक बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली. शुभकामना संदेश लिखने वाली छात्राओं को सजा के नाम पर 80 से अधिक छात्राओं को अपनी शर्ट उतारने और उसी हालत में घर जाने के लिए मजबूर किया. जब नौ जनवरी को डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में पेन-डे मनाने के क्रम में दसवीं की छात्राओं द्वारा एक-दूसरे के शर्ट पर कलम से शुभकामना संदेश लिखन...