पवित्र क्राॅस को लात से मारा
और अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया हजारीबाग. सेंट स्टीफन चर्च में लगे धार्मिक चिह्न को तोड़े जाने की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की वारदात स्थल पर पहुंचे.झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि हेमंत सरकार का स्पष्ट विचार है कि धार्मिक स्थलों को पूर्ववत बनाकर रखना है.वह किसी मजहब के मानने वालों का हो सकता है.यहां तो अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया और पवित्र क्राॅस को तोड़ा और अपने साथ ले गये.उनका हिम्मत को देखे कि उन्होंने पवित्र क्राॅस को लात से मारा. इसके पूर्व रांची चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (डायोसिस ऑफ छोटानागपुर) के प्रतिनिधियों से गहन रूप से जानकारी प्राप्त की.जानकारी देने वालों का कहना है कि इस जमीन को लेकर थाना बनाने का सपना अंचल पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी पाल रखे थे.जिसको लेकर सीएनआई से जुड़े ईसाई समुदाय के लोगों ने झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे के मंत्रियों को पत्र लिखा और उनसे विधानसभा में जाकर मुलाकात क...