संदेश

राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश कुमार का महागठबंधन ने फूंका पुतला

चित्र
  राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश कुमार का महागठबंधन ने फूंका पुतला, जताया विरोध पटना.सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने के विरोध में महागठबंधन के सभी दलों के द्वारा इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया.    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता और राष्ट्र के प्रतीक राष्ट्रगान का अपमान करना अक्षम्य अपराध है.आरएसएस संपोषित भाजपा के संगत में रहने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी स्वतरू राष्ट्र गान के प्रति असम्मान आ चुका है क्योंकि आरएसएस भी हमारे राष्ट्र के प्रतीक को नहीं मानती है और उनके संगत में रहने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उदासीनता दिखा रहे हैं और अपमान कर रहे हैं.     विपक्षी दलों के नेताओं लगातार सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है.इस पोस्टर में लिखा है - 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो', 'अचेतावस्था में आप चले गए हैं', 'राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा ...

कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार

चित्र
  कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार बिहार में संविधान की रक्षा और पार्टी के मजबूती के लिए करूंगा कामरू कांग्रेस अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार कार्यकर्ताओं का हक और सम्मान रहेगा सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार पटना .बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे विधायक राजेश कुमार ने सबसे पहले आश्रम में पहुंचते ही आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर प्रणाम करने के उपरांत प्रवेश किए.उसके बाद आश्रम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.माल्यार्पण के बाद उन्होंने सभी को बिहार स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने समस्त बिहार वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली और वैभवशाली परंपरा ...

पवित्र क्राॅस को लात से मारा

चित्र
 और  अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया  हजारीबाग. सेंट स्टीफन चर्च में लगे धार्मिक चिह्न को तोड़े जाने की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की वारदात स्थल पर पहुंचे.झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि हेमंत सरकार का स्पष्ट विचार है कि धार्मिक स्थलों को पूर्ववत बनाकर रखना है.वह किसी मजहब के मानने वालों का हो सकता है.यहां तो अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया और पवित्र क्राॅस को तोड़ा और अपने साथ ले गये.उनका हिम्मत को देखे कि उन्होंने पवित्र क्राॅस को लात से मारा.                  इसके पूर्व रांची चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (डायोसिस ऑफ छोटानागपुर) के प्रतिनिधियों से गहन रूप से जानकारी प्राप्त की.जानकारी देने वालों का कहना है कि इस जमीन को लेकर थाना बनाने का सपना अंचल पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी पाल रखे थे.जिसको लेकर सीएनआई से जुड़े ईसाई समुदाय के लोगों ने झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे के मंत्रियों को पत्र लिखा और उनसे विधानसभा में जाकर मुलाकात क...

बिहार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई

चित्र
बिहार कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई   बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार को वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई   पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार को शुभकामनाएं दी है. निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी है.   प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को अपने कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी उसका उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया. बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को देना शीर्ष नेतृत्व का मेरे ऊपर भरोसा था.नए अध्यक्ष राजेश कुमार को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी नई बुलंदी हासिल करेगी.    कांग्रेस विधायक दल केे नेता डा0 शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ...

18 मार्च 1974

चित्र
 18 मार्च 1974 पटना.आज यानी 18 मार्च की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज है. बिहार के अंदर छात्रों के एक आंदोलन ने सत्ता को हिला कर रख दिया. जिस आंदोलन की चिंगारी बिहार से उठी, उस आंदोलन ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया. स्वतंत्रता आंदोलन के नायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुई श्संपूर्ण क्रांतिश् ने इंदिरा गांधी की राजनीतिक जमीन को हिलाकर रख दिया था. आलोक कुमार

विश्व शांति के लिए प्रार्थना

चित्र
 विश्व शांति के लिए प्रार्थना पटना. आजकल ईसाई समुदाय का दुखभोग चल रहा है.जो चालीस दिनों तक चलता है.इसलिए चालीसा काल कहा जाता है. प्रभु येसु के दुखभोग से संबंधित ’मुसीबत’ को गीत रूप में प्रस्तुत किया जाता है.इस ’मुसीबत’ नामक गीत को गाकर एवं प्रार्थना करने का अभियान एस.के.लॉरेन्स चला रहे हैं.आज रविवार 16 मार्च 2025 को यह धार्मिक कार्यक्रम कमल डेविड के निवास स्थान कोठिया विकास नगर में किया गया.       एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालीसा काल के दौरान प्रभु येसु के दुखभोग से  संबंधित   ’मुसीबत’ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम कमल डेविड के निवास स्थान कोठिया विकास नगर में संपन्न हुआ.जिसमें कई भक्त जन शामिल हुए.इस कार्यक्रम में एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ करुणा कमल,कमल डेविड तथा उनका परिवार,सुसन रिचर्ड ,सुजीत ओस्ता,प्रदीप केरोबिन, रंजीत ओस्ता एवं उनका परिवार, प्रकाश अब्राहम,किशोरी नटाल , अल्का पॉल, रीता अगस्टीन, सिमरन पी साह, के नाम गायक के रूप में उल्लेखनीय हैं.     प्रार्थना के दौरान करुणा कमल ने  बुजुर्ग तथा अस्वस्थ लो...

चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन

चित्र
 चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन पटना.कुर्जी पल्ली में अयाजक होकर चमत्कारी प्रार्थना का अभियान चलाने वाले रूमाल्डो साह का निधन हो गया है.उन्होंने शुक्रवार 14.मार्च,.2025 को प्रभु के नाम पर अंतिम सांस ली.आपको बता दें कि रूमाल्डो साह शिवाजी नगर में रहते थे.उनका अंतिम क्रियाकलाप रविवार 16 मार्च, 2025 को किया गया.इसके पहले प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में 3.00 बजे से पवित्र मिस्सा किया गया.मौके पर काफी संख्या में उनके परिवार के लोगों के अलावे शुभचिंतक उपस्थित रहे. आलोक कुमार