संदेश

एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न

चित्र
 एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन संपन्न पटना .अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति की ओर से पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड में महिला भूमि अधिकार एवं हर महिला को मासिक 3000 मांग को लेकर एक दिवसीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित की गई.           इसमें प्रखंड के 40 गांव से हजारों महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई. मौक पर एकता परिषद राष्ट्रीय समिति के सलाहकार प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं जाग उठी हैं और अपने अधिकारों को भलीभांति समझ रही हैं.उन्होंने कहा कि महिलाओं में आई जागरूकता से बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने लगी है.खास बात यह है कि हिंसात्मक राह को छोड़कर शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं.        उन्होंने आगे कहा कि बच्चे शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं गांव का वातावरण बदला है.सामाजिक कटुता कम हुआ है और भेदभाव के बहुत सारे आयाम खत्म हुए है.बावजूद,इसके अभी तक महिलाओं के नाम भूमि का अधिकार देने का काम नहीं किया जा सका है.और  तो और दो तिहाई कामगार महिलाएं प्रदेश के विकास व कल्याण  का काम क...

हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान

चित्र
 वक्फ संशोधन बिल का पुरजोर मुखालफत करती है कांग्रेस ;  प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार वक्फ संशोधन बिल से वक्फ बोर्ड का गला घोंटना चाहती है केंद्र सरकार: डॉ शकील अहमद खान हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया ऐलान पटना. भाजपा सरकार के द्वारा लाई गई वक्फ संशोधन बिल का कांग्रेस पार्टी पुरजोर मुखालफत करती है.इस कानून में वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग करने और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर भाजपा एनडीए सरकार अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की खिलाफत कर रही है.कांग्रेस बिहार में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम का भी आज शुरुआत कर रही है.ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.              संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्ति को लेकर केंद्र की सरकार की मंशा पूर्वाग्रह से ग्रस्त है. उन्होंने कांग्रेस के हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत का विधिवत ऐलान किया और कहा कि प्रखंड...

चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पटना में विरोध प्रदर्शन

चित्र
 चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पटना में विरोध प्रदर्शन रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आए बिना बागमती तटबंध निर्माण, जनता के साथ धोखा है सिकरहना और महानंदा पर तटबंध निर्माण को लेकर भी तत्काल रोक की मांग बागमती तटबंध निर्माण के रिव्यू कमिटी की अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया जाए पटना.चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने आज पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.इस प्रदर्शन में मोर्चा के नेता और स्थानीय लोग बागमती तटबंध निर्माण के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे थे.उनका कहना था कि रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आने से पहले इस निर्माण कार्य को फिर से शुरू करना जनता के साथ धोखा है.   प्रदर्शन में मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में माले नेता धीरेंद्र झा, मीना तिवारी, सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता, सूरज कुमार सिंह, दीपक कुमार, ठाकुर देवेंद्र सिंह, रामलोचन सिंह, नवल किशोर सिंह, जगरनाथ पासवान, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, विवेक कुमार, ललित राय, पतशुराम राय, मनोज कुमार यादव, सुनील यादव समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया.    इस...

यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम

चित्र
  यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम  पटना. आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-5 कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे देश के हरेक राज्य से बेहतर प्रतिभागी ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस अपने बेहतर से बेहतर प्रवक्ताओं को चुनने का काम करती है. प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है.पार्टी के प्रवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोग इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेते है. इस बार ग्रेड फिनाले सीजन-5 का आयोजन बिहार में हुआ.इस प्रक्रिया से वाद-विवाद , देशी भाषा एवं हिन्दी, अंग्रेजी स्पीच के माध्यम से चुना जाता है. हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के विजेता -सैयद हुसैन अब्बास जैदी, उत्तर प्रदेश से, रनर अप-रानी राठौड, तेलंगाना, द्वितीय रनर अप-रंजीत यादव, बिहार, द्वितीय रनर अप-वीरू थांग, नागालैंड. उसी प्रकार देशी भाषा के विजेता हैं-चन्द्रशेखर आजाद, आंध्र प्रदेश, रनर अप- वसाठा, केरल, द्वितीय रनर अप-दीपांकर दास, असम.उसी प्रकार स्पीच डिबेट के विजेता इस्माइल मोहम्मद, तमिलनाडु, रनर अप-अभिजीत, ...

राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश कुमार का महागठबंधन ने फूंका पुतला

चित्र
  राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश कुमार का महागठबंधन ने फूंका पुतला, जताया विरोध पटना.सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने के विरोध में महागठबंधन के सभी दलों के द्वारा इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया.    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता और राष्ट्र के प्रतीक राष्ट्रगान का अपमान करना अक्षम्य अपराध है.आरएसएस संपोषित भाजपा के संगत में रहने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी स्वतरू राष्ट्र गान के प्रति असम्मान आ चुका है क्योंकि आरएसएस भी हमारे राष्ट्र के प्रतीक को नहीं मानती है और उनके संगत में रहने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उदासीनता दिखा रहे हैं और अपमान कर रहे हैं.     विपक्षी दलों के नेताओं लगातार सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है.इस पोस्टर में लिखा है - 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो', 'अचेतावस्था में आप चले गए हैं', 'राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा ...

कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार

चित्र
  कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से पार्टी को करूंगा मजबूत : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार बिहार में संविधान की रक्षा और पार्टी के मजबूती के लिए करूंगा कामरू कांग्रेस अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार कार्यकर्ताओं का हक और सम्मान रहेगा सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार पटना .बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे विधायक राजेश कुमार ने सबसे पहले आश्रम में पहुंचते ही आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर प्रणाम करने के उपरांत प्रवेश किए.उसके बाद आश्रम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.माल्यार्पण के बाद उन्होंने सभी को बिहार स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने समस्त बिहार वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली और वैभवशाली परंपरा ...

पवित्र क्राॅस को लात से मारा

चित्र
 और  अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया  हजारीबाग. सेंट स्टीफन चर्च में लगे धार्मिक चिह्न को तोड़े जाने की शिकायत के बाद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की वारदात स्थल पर पहुंचे.झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि हेमंत सरकार का स्पष्ट विचार है कि धार्मिक स्थलों को पूर्ववत बनाकर रखना है.वह किसी मजहब के मानने वालों का हो सकता है.यहां तो अदना स्तर के पदाधिकारियों ने प्रार्थना स्थल को तोड़ दिया और पवित्र क्राॅस को तोड़ा और अपने साथ ले गये.उनका हिम्मत को देखे कि उन्होंने पवित्र क्राॅस को लात से मारा.                  इसके पूर्व रांची चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (डायोसिस ऑफ छोटानागपुर) के प्रतिनिधियों से गहन रूप से जानकारी प्राप्त की.जानकारी देने वालों का कहना है कि इस जमीन को लेकर थाना बनाने का सपना अंचल पदाधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी पाल रखे थे.जिसको लेकर सीएनआई से जुड़े ईसाई समुदाय के लोगों ने झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सूबे के मंत्रियों को पत्र लिखा और उनसे विधानसभा में जाकर मुलाकात क...