संदेश

मां मरियम के लिए रोजरी प्रार्थना करते हैं

चित्र
 ईसाई समुदाय मई महीने को मां मरियम को समर्पित कर प्रार्थना करते हैं हे ! मरिया के लड़कों आया मई महीना मिलके माता पास आओ उससे करने प्रार्थना गाना गाते हैं पटना.ईसाई समुदाय, विशेषकर कैथोलिक, मई महीने को मां मरियम (मेरी) को समर्पित करते हैं और उनके सम्मान में प्रार्थना करते हैं. इस महीने को ‘मई का महीना‘ या ‘मेरी का महीना‘ भी कहा जाता है.     मई में, ईसाई समुदाय, विशेषकर कैथोलिक, मां मरियम के लिए रोजरी प्रार्थना करते हैं, जो एक विशेष प्रार्थना है जो मां मरियम के जीवन और मसीह के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में है.      बाइबिल के पवित्र सुसमाचारों में हुए घटनाक्रम, चमत्कारों, रहस्यों, प्रार्थनाओं और प्रभु येसु के क्रियाकलापों को जोड़कर रोजरी माला के चार भेदों का रूप दिया गया है.ये चार भेद हैं- आंनद का भेद, दुख का भेद, ज्योति का भेद और महिमा का भेद. हर भेद में पांच रहस्य होते हैं। इन रहस्यों पर मनन करते हुए कैथोलिक समुदाय मां मरियम की भक्ति के जरिए प्रभु येसु के जीवन पर ध्यान करता है.यह सरल सी प्रार्थना मां मरियम के माध्यम से लोगों को ईश्वर से जोड़ती है.मां मरियम के...

न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

चित्र
पटना . राष्ट्रीय  संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत हैं.उनके द्वारा 78 लाख पेंशनधारियों की हित में न्यूनतम पेंशन में वृद्धि करने की मांग को लेकर दस वर्षों से अहिंसात्मक आंदोलन किया जा रहा है.परिवर्तित महंगाई भत्ता सहित 7,500 रुपये की न्यूनतम पेंशन लागू करने और पति-पत्नी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जार रही है.जो सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ही है. बिना किसी भेदभाव के सभी को अधिक पेंशन दी जानी चाहिए और दी जाने वाली पेंशन को पेंशन वृद्धि के बकाया से समायोजित किया जाना चाहिए.      एनडीए सरकार के मुखिया ने ईपीएस 95 के पेंशनधारियों को मझधार में डालकर रख दिया है.एक हजार रूपए की वृद्धि करने का ऐलान के बाद मौनधारण कर लिए है.वहीं सोशल मीडिया यूट्यूबके द्वारा एनडीए सरकार के पक्ष में मनगढ़त खबर पेंशनधारियों को परोसकर दिल का धड़कन बढ़ाने का कार्य कर रहा है.उनके द्वारा कभी दो हजार, तीन हजार, पांच हजार,सात हजार,साढ़े सात हजार,नौ हजार और दस हजार रूपए का सपना दिखाते रहते हैं. इस संदर्भ में रंजीत सिंह कहते हैं कि अभी पेंशन नहीं होनी है झूठ मत बोलो स...

बिहार का लाल ने प्यारा शतक लगाकर फेंस को कर दिया खुश

चित्र
  पटना.बिहार का लाल वैभव सूर्यवंशी है. इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहा है.इसे राजस्थान राॅयल्स की खोज कहा जा रहा है.जो 14 वर्ष में ही शानदार इतिहास रच दिया है.आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर वैभव बन गए. सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और सात चैके लगाए.आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है.वह पुरूष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. वह 37 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए.   आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 30 गेंद में शतक जमाया था.सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा.पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंद में शतक बनाया था.आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में शतक जमाया जबकि सनराइजर्स हैदर...

नीतीश भाजपा के गुंडाराज में पुलिस असुरक्षित : राजेश राम

चित्र
सूबे में पुलिस व सत्तारूढ़ दल के नेता पर हो रहे हमले दे रहे हैं गुंडाराज के स्पष्ट संदेश:  राजेश राम नीतीश भाजपा के गुंडाराज में पुलिस असुरक्षित :  राजेश राम’ पटना. विगत चौबीस घंटों में बिहार में स्थापित नीतीश भाजपा राज के गुंडाराज को सत्ता संरक्षित अपराधियों ने और मजबूत किया है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि कार्रवाई करने गई पुलिस को बंधक बनाने से लेकर उसके साथ मारपीट तक सूबे के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कही.               बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में अपराधियों के द्वारा सूबे के विभिन्न हिस्सों में किए गए अपराध की फेहरिस्त उठा के देख लीजिए कि कैसे उन्होंने नीतीश भाजपा के गुंडाराज में आम लोगों के रक्षार्थ लगी पुलिस को निशाना बनाया है तो वहीं सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड के नेता तक को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। गनीमत रहा कि गोलियां उन्हें नहीं लगी लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से बाइक पर जाते...

बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार कर बाहरियों को पद देती है बिहार सरकार : राजेश राम

चित्र
 बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार कर बाहरियों को पद देती है बिहार सरकार : राजेश राम बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी चेयरमैन के नियुक्ति पर उठाए सवाल बाहर से आकर राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में बैठे सर्वोच्च पदाधिकारी कर रहे हैं धांधली  :राजेश राम पटना,आलोक कुमार 70वीं बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में धांधली पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी के चेयरमैन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुजरात में मूल निवासी चेयरमैन पर कई धांधली के आरोप हैं और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थियों के पक्ष में खड़ी रहेगी और उनकी लड़ाई को लड़ेगी. हमारी सरकार आई तो इस परीक्षा में हुई धांधली की जांच भी कराई जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक केंद्र पर लगभग बिहार के बाहर से आकर राजभवन के माध्यम से पदाधिकारी नियुक्ति पाएं हुए हैं और उन्होंने बिहार को धांधली का अड्डा बनाकर अपने पद का दोहन किया है. आज प्रदेश कांग्रेस के...

आतंकवादियों ने निर्दयता और निर्ममतापूर्वक नृशंस हत्या की

चित्र
 आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पटना. हम बिहार प्रांत के इंडिया गठबंधन (भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन) के सभी दल एक स्वर में कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले की कठोर भर्त्सना करते हैं.यह पाकिस्तान-परस्त आतंकवादी अमानवीय और कायराना हमला भारत माँ की अस्मिता पर सीधा प्रहार है.देश के विभिन्न प्रांतों से कश्मीर गए पर्यटकों की आतंकवादियों ने निर्दयता और निर्ममतापूर्वक नृशंस हत्या की है, जिसमें हमारे बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले मनीष रंजन जी भी शामिल हैं. हम मारे गए सभी पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिजनों को ईश्वर संबल प्रदान करे.हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वो  आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से कठोरतम कार्यवाही कर उसे जड़ से उखाड़ फेंके.             आज प्रतिपक्ष दल होने के नाते हमें अपने प्रजातांत्रिक दायित्वों का भान भी होना चाहिए. इसलिए देश और बिहार की जनता के मन में उठ रहे कुछ यक्ष प्रश्न हम बिहार की और देश की सरकार से पूछना चाहते हैं.इन प्रश्नों की प्रासंगिकता इसलिए और अधिक हो जा...

संविधान बचाओ अभियान

चित्र
  संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें पार्टी की 25 अप्रैल से लेकर 30 मई तक संचालित होने वाली संविधान बचाओ अभियान के तहत राज्य, जिला, प्रखंड और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम एवं घर घर संपर्क अभियान संचालित करने को लेकर अहम चर्चा हुई.        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संविधान बचाओ अभियान राष्ट्रीय अभियान कैलेंडर और क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में कई विषयों और कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की.प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक आर्थिक न्याय के आदर्शों पर मोदी सरकार द्वारा सीधे और सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में 40 दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन में संविधान बचाओ अभियान को गति देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वय...