संदेश

बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त

चित्र
 बीमा क्लेम विवाद पर अदालत सख्त, नेशनल इंश्योरेंस की संपत्तियों की कुर्की का आदेश नई दिल्ली. सात वर्षों से लंबित बीमा दावे के मामले में अदालत ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए संपत्ति कुर्की का वारंट जारी करने का निर्देश दिया है. यह मामला 018 से पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में लंबित था.      वादी सुचिता डेविड, निवासी ए-ब्लॉक हट्स, धोबी घाट, किरबी प्लेस, नई दिल्ली, ने वाहन संख्या DL-ILS-5501 के लिए बीमा पॉलिसी संख्या 35101031176340031147 के तहत नेशनल इंश्योरेंस से बीमा कराया था। पॉलिसी 03 अप्रैल 2017 से 02 अप्रैल 2018 तक वैध थी. 23 जून 2017 की सुबह अकबर रोड, जिमखाना क्लब गोलचक्कर के पास उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वादी के अनुसार, वाहन का बीमा घोषित मूल्य ₹2,05,000/- था और दुर्घटना के बाद इसे मरम्मत से परे माना गया. बीमा कंपनी से क्लेम न मिलने पर वादी ने 26 अप्रैल 2018 को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद सुचिता डेविड ने 06 जुलाई 2018 को सिविल वाद (CS SCJ No. 875/2018) दायर क...

बिहार राज्य आवास बोर्ड ने राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र

चित्र
  पटना.बिहार राज्य आवास बोर्ड ने राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र में 1024.52 एकड़ जमीन का अघिग्रहण कर लिया था,यह जमीन किसानों की है.इस जमीन पर किसान खेती करते थे,यहां का भुट्टा (मकई) नामी था.जिसके कारण युवकों ने "भुट्टा फुटबॉल टीम" बनाकर मैच खेलते थे. राजीवनगर और दीघा थाना क्षेत्र में 1024.52 एकड़ जमीन का मसला बिहार राज्य आवास बोर्ड ने लटकाकर रख दिया है.जिसका फायदा राजनैतिक दल उठाने लगते है,1974 में छात्र नेता के रूप में लालू प्रसाद यादव मखदुमपुर मोहल्ला में आकर कहे कि आपलोग जेपी आंदोलन में सहयोग करें.सत्ता में आने के बाद दीघा की जमीन का मसला खत्म कर देंगे.मखदुमपुर मोहल्ला के नौजवान जेपी आंदोलन में जेल गए.उसके बाद 1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी की सरकार सत्तासीन रहे.परंतु दीघा की जमीन की समस्या का समाधान न कर सके.  1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी की सरकार की तरह नीतीश कुमार 2005 से 2025 तक 20 वर्षों से सत्तासीन है.परंतु सीएम नीतीश भी दीघा की जमीन की समस्या का समाधान न सके.         इस बीच बिहार राज्य आवास बोर्ड ने मनमौजी 1024.52 एकड़ में से जमीन बेचने लगी.वहीं व...

दलित,वंचितों,अकलियतों और महिलाओं के छूटे

चित्र
मतदाता सूची से नाम कटने से मचा है हाहाकार,जनता से मांग के अनुरूप है सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप कि विलोपित मतदाताओं के बारे विस्तृत जानकारी दे चुनाव आयोग.माले शिष्टमंडल  दरभंगा जिलाधिकारी से मिला,उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्थाई तौर पर माइग्रेंट लोगों का नाम जोड़ा जाएगा.दलित,वंचितों,अकलियतों और महिलाओं के छूटे नाम को जुड़वाने को लेकर भाकपा माले का बूथ चलो अभियान चल रहा है.... दरभंगा.दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिला के कई विधानसभा के कई बूथों का जमीनी रिपोर्ट लेने के बाद आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा  ने कहा कि विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण में उत्तर और पूर्वी बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों का नाम बाहर कर दिया गया है। 2003 के जिंदा मतदाताओं के नाम भी बाहर कर दिया गया है. प्रवासी मजदूरों और प्रवासी बिहारियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यही लोग बिहार की अर्थव्यवस्था की धुरी हैं.    आगे उन्होंने कहा कि विलोपित मतदाताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश स्वागतयोग्य है।चुनाव आयोग को आधारकार...
 >https://chingariprimenews.blogspot.com/ AdSense  <

विधानसभा वार कांग्रेस ने नियुक्त किये एस.सी,एस.टी, ईबीसी ,ओबीसी आबर्जवर

चित्र
 विधानसभा वार कांग्रेस ने नियुक्त किये एस.सी,एस.टी,  ईबीसी ,ओबीसी आबर्जवर नवनियुक्त आबर्जवर को सदाकत आश्रम में दिया गया प्रशिक्षण पटना . अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट चोरी के खिलाफ सामाजिक न्याय का नया मोर्चा तैयार किया है. पार्टी ने इसके लिए विधानसभावार एस.सी,एस.टी, इबीसी,ओबीसी आबर्जवर नियुक्त किया है. इतना ही नहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में नवनियुक्त सभी आबर्जवर को इस काम के लिए बाजाप्ता ट्रेनिंग भी दी गयी. प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग अलग-अलग तरीके से बिहार में वोट की चोरी कर रहा है। राज्य के मुजफ्फरपुर, जमुई और छपरा समेत लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में ये देखा गया कि एक-एक घर में तीन-तीन सौ लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं. हद तो ये कि एक ही घर में अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों के नाम जोड़ दिये गये हैं.इसी के साथ बड़े पैमाने पर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये है. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित एस.सी,एस.टी, ईबीसी,ओबीसी मतदाता हुए है. इनस...

भारत ए टीम का कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन

चित्र
1995 में देहरादून में जन्मे अभिमन्यु ईश्वरन  हैं डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले  हैं   अभिमन्यु ईश्वरन   देहरादून. अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. वे लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. लेकिन अब तक सीनियर टीम में मौका नहीं मिला है.       भारत ए टीम का कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन हैं.उनको अभी चयनकर्ती, कोच और कप्तान रूपी ईश्वर का आर्शीवाद नहीं मिल रहा है.अभिमन्यू का हाल यह है कि उनके सामने एक नहीं पूरे 15 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है.ऐसा प्रतीत होता है कि वह केवल भारत ए टीम के लिए ही तैयार है.         अभिमन्यू ईश्वरन को 2021-22 में पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था.2022 में बांग्लादेश दौरे पर अभिमन्यु को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला.अभिमन्यु ईश्वरन ने 103 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 48.70 की औसत से 7841 रन बनाए हैं.          इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ईश्वरन ने 5 पारियों में 4, 7, 12, 0 और ...

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन

चित्र
 *9 अगस्त क्रांति दिवस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि *कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, अमर शहीदों को किया नमन *अगस्त क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को कांग्रेसजन ने किया याद, सेवादल ने किया तिरंगा मार्च का  आयोजन पटना.  'भारत छोड़ो आन्दोलन' के 83 वीं वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज शहीद स्मारक में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाएं रखने की प्रतिज्ञान ली गई तथा कांग्रेस सेवादल के द्वारा सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला गया.     प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकले तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम . सेवादल बिहार के प्रभारी अफरोज खान, सेवादल के मुख्य संघटक डॉ संजय यादव कर रहे थे.सेवादल के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा सदाकत आश्रम से होकर एलसीटी घाट ,राजापुर ,बोरिंग रोड चौराहा ,हाईकोर्ट मोड़ ,वीरचंद पटेल पथ होते हुए विधान सभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आकर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिज्ञान कार्यक्रम में तब्...