ऐतिहासिक महारैली 14 दिसंबर को रामलीला मैदान,नई दिल्ली में
दिल्ली रामलीला मैदान में SIR के मुद्दे पर 14 दिसंबर को बिहार से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसजन: राजेश राम *रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ बिहार से बड़ी संख्या शामिल होंगे कांग्रेसजन: राजेश राम पटना,(आलोक कुमार). आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में एस.आई.आर. (SIR) से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महारैली की पूर्ण सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त सभी जिला पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संबोधित करते हुए कहा कि एस.आई.आर. के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और जनता की चिंता को नज़रअंदाज़ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. आगामी 14 दिसंबर की महारैली देशभर के पीड़ितों और चिंतित नागरिकों की आवाज़ को केंद्र सरकार तक शक्तिशाली रूप में पहुँचाएगी और चुनाव आयोग के द्वारा भेदभाव पूर्ण रूप से की जा रही इस प्रक्रिया के मनमानी को राष्ट्रीय स्तर पर रखा जाएगा. इस महारैली को लेकर बि...