🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पटना के जिलाधिकारी के पास माण्डवी देवी ने दिया आवेदन


बिहटा। पटना के जिलाधिकारी के पास माण्डवी देवी ने आवेदन लिखा है। उसमें स्पष्ट रूप से दबंग पिता और दो पुत्र का नामजद किया है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। इसको लेकर माण्डवी देवी में आक्रोश व्याप्त है।
मामला यह है कि माण्डवी देवी पति चन्द्रदेव रविदास, ग्राम नेऊरी,थाना बिहटा जिला पटना की निवासी है। माण्डवी देवी महादलित हैं और जाति की रविदास महिला हैं।।
आवेदन में उल्लेख है कि 20 वर्षों से गैरमजरूआ जमीन पर उत्पन्न गड्ढा को भरकर झोपड़ी  बना रहती हैं। इस जमीन का प्लाट न0 1263, थाना न. 46 और मौजा नेऊरी है। उसे इंदिरा आवास योजना के तहत मकान निर्माण करवाने  हेतु राशि स्वीकृत की गयी है। स्वीकृति के साथ-साथ ही दिनांक 28.12.2013  को प्रखंड स्तर से राशि भी प्रदान कर दी गयी। इस राशि से बालू, छड़ी, सिमेंट, छड़  भी गिरा चुकी है। लेकिन गांव के ही दबंग राजदेव राय, पिता रामप्यारे राय और उनके दो लड़के उमेश राय और सुनील राय ने मकान बनवाने वाली उस जमीन पर रोक लगा दी है। इस समय माण्डवी देवी काफी भयभीत हैं। इसके आलोक में श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के शरण में आई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई ठीक नहीं कि कब और किसके द्वारा खून खराबा कर दिया जा सकता है? ऐसे लोग जानलेवा हमला करने से नहीं चूकेंगे। अन्त में श्रीमान् से आग्रह किया गया है कि जानमाल की रक्षा करते हुए इंदिरा आवास योजना के तहत उस जमीन पर मकान निर्माण कराने का आदेष निर्गत करके समस्या का निराकरण कर दें।
आलोक कुमार



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...