शनिवार, 9 सितंबर 2023

राजीव नगर थाना क्षेत्र के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे है


 पटना.राजीव नगर थाना क्षेत्र के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे है.उसने जमीन देने के नाम पर 20 लाख रुपए डकार लिया है.इस क्षेत्र में उसका आतंक चलता है. दीपक का दबदबा ऐसा था कि जमीन देने के नाम पर 20 लाख रुपए देने वाले रितेश कुमार पुलिस तक नहीं पहुंच पा रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहा था. रितेश बताते हैं कि जब दीपक दुबे के जेल जाने की खबर मिली तब जाकर उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह एफआईआर कराने थाना पहुंच गया. इस बीच कांड संख्या 360/23 धारा 406, 420, 506 के अभियुक्त दीपक दुबे के विरुद्ध इश्तिहार का विधिवत तमिल किया गया.डुगडुगी बजाकर लोगों को बताया कि इसके अमल होने के बाद 7 दिनों में आत्मसमर्पण नहीं करने पर मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा.

     पटना में भू-माफिया दीपक दुबे पर राजीव नगर थाना में एक और ठगी का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. कंकड़बाग के डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले रितेश कुमार ने दीपक दुबे पर गुरुवार की देर रात राजीव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.

   कंकड़बाग के रहने वाले रितेश कुमार नाम के युवक ने राजीव नगर इलाके के चर्चित भू माफिया दीपक दुबे पर आरोप लगाया है कि उनसे जमीन देने के नाम पर रितेश से 20 लाख रु ले लिया. इस दौरान सालों बीतने के बाद भी दुबे ने न तो उसे जमीन दिया और न ही उसके पैसा लौटाए. रितेश ने राजीव नगर थाना को लिखत शिकायत करते हुए बताया है कि उसने इलाके के भू माफिया दीपक दुबे को जमीन के लिए पहली बार 12 लाख और दूसरी बार 8 लाख रु दिया था.

   रितेश ने पुलिस को बताया कि जब भी दीपक से पैसे या जमीन लिखवाने की बात कही तो शुरू में उसने टालमटोल किया और बाद में वह रंगदारी पर उतर आया. दीपक का दबदबा ऐसा था कि वह पुलिस तक नहीं पहुंच रहा था और वह खुद को ठगा सा महसूस करता था. रितेश बताते हैं कि दीपक दुबे के जेल जाने की खबर मिलते ही उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह एफआईआर कराने थाना पहुंच गया.वहीं राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने दीपक दुबे पर केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

   राजीव नगर के नेपाली नगर में बुलडोजर चलने के बाद से राजीव नगर थाने की पुलिस अब तक दीपक दुबे सहित 12 भू-माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.दीपक दुबे को राजीव नगर थाने की पुलिस ने बीते 17 मार्च को चंद्र विहार कालोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था उसके बाद भी उसके ठगी का सिलसिला जेल के अंदर से बैठे-बैठे जारी है. दीपक दुबे के आवास बोर्ड की जमीन अवैध तरीके से दर्जनों लोगों को ठगी से बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. इस मामले में ईओयू भी जांच कर रही है.

       राजीव नगर थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि दीपक पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जमीन कब्जा करने, आवास बोर्ड की जमीन अवैध रूप से बेचने, ठगी के कुल 14 मामले राजीव नगर थाना में दर्ज हैं. दीपक दुबे पर पहला केस 2015 में दर्ज हुआ था और उसके बाद एक के बाद दीपक ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया




 


केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया



बक्सर. प्रभु येसु ख्रीस्त की मां माता मरियम है.आज उनका जन्मदिन है.आज शुक्रवार 8 सितंबर को यहां माता मरियम का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली में स्थित St. Mary Magdalene Church में जन्म उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था.यहां माता मरियम के नाम पर माला विनती की गई.

     शाहपुर पल्ली में माता मरियम का जन्मदिन मनाने  फादर अल्विन, एस.जे.आए थे.संत मेरी मगदलीनी चर्च में फादर अल्विन, एस.जे.ने इस  उत्सव के मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे. उनके साथ फादर विक्टर डेनिस, फादर अरोग्या दास और फादर Pratap Dalaya शामिल थे.

   इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना की.चर्च में हुए विशेष प्रार्थना के दौरान फादर फादर अल्विन  ने कहा कि माता मरियम का जन्म, उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है.माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है. उनसे मदद मांगने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है.लोगों को माता मरियम को जीवन में महसूस करने की आवश्यकता है.इस दौरान धार्मिक गीत के बीच लोगों ने माता मरियम का गुणगान किया.

    शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर ने कहा कि माता मरियम के जन्मोत्सव के पहले तीन दिन रोजाना चर्च में प्रार्थना किया जाता था. शुक्रवार को  जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया.


आलोक क

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया

  प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया 

नौबतपुर.पटना जिले में नौबतपुर है.यहां पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया गया.

   प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह के अंतर्गत आज नौबतपुर के अमरपुरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा जागरूकता समागम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं लगभग 500 से ज्यादा किशोर- किशोरियों ने अपनी भागीदारी निभाई. 

         सर्वप्रथम इस अवसर पर  महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह समारोह के अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया.इसके उपरांत बच्चों ने जय जगत पुकारे जा सर अमन पर बारेजा का गीत गाया .

     समारोह को संबोधित करते हुए समाज सेवी गांधीवादी कार्यकर्ता प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा की शिक्षा एक ज्योति है जो हर जगह रोशनी फैलाती है इसलिए हर इंसान को शिक्षा को अपनाना चाहिए.जब आप शिक्षा को अपनाते हैं तो आपको खुद के साथ-साथ आपके आसपास के लोगों को भी अंधकार से मुक्ति मिलती है और प्रकाश का अवतरण होता है.                          

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंधविश्वास, छुआछूत और भेदभाव को मुक्त करने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान रहा है.इस ओर सामाजिक संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने लगातार पिछले 35 सालों से क्षेत्र में


शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब हुआ है.आज नौबतपुर में शिक्षा का दर 70% हो गया है यह आप सबके सक्रिय भागीदारी और सहयोग के कारण संभव हो सका है.

        इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमाशंकर वर्मा जी ने इस आयोजन को काफी सराहना की और कहा कि विद्यालय में आने वाले बच्चों में काफी प्रेरणा मिल रही है.

इस अवसर पर छह बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने काफी संघर्ष कर अपनी पढ़ाई जारी रखी है अंत में प्रगति ग्रामीण विकास समिति के मंजुला डुंगडुंग, सिंधु सिन्हा,शिव ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने अपील किया. जिसे विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार कर लिया.


आलोक कुमार

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ

 


समेली(कटिहार). समेली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मलहरिया में भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के साथ भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हो चुका है। बताते चलें कि मलहरिया में मेले के आयोजन के पीछे आध्यात्मिक रहस्य के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ हुई।

  यहां दरभंगा महाराज जी के सैकड़ों एकड़ जमीन गांव के बाहर था। जिसके देखरेख के लिए उसका नौकर यहां रहा करते थे।वह कृष्ण भगवान का अन्यन भक्त था वह अपने कामत पर कन्हैया जी की प्रतिमा स्थापित कर नित्य पूजा अर्चना किया करते थे।एक दिन उनके स्वप्न में भगवान  श्री कृष्ण ने उनसे कहा कि हमें इस बगीचे वाले कामत से मुझे गांव में स्थापित करो।

    इसी बात को लेकर वह गांव के प्रबुद्ध जनों से मिला और ग्रामीणों की एक विशाल बैठक आयोजित किया गया।तभी से इस गांव में भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हुआ।इस उत्सव के साथ यहां सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन होने लगा जिससे कालान्तर में इस मेले का विस्तारीकरण होता चला गया। जगह के कारण मेला दो भागों में विभक्त हो गया है।एक श्रीं श्रीं 108 राधा कृष्ण मंदिर तो दूसरी तरफ सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया में गत वर्ष की भांति धूम धाम से जन्म महोत्सव मनाया रहा है। मेले के आयोजन को लेकर गांव के प्रत्येक वार्डों से दस दस युवा को लेकर शशक्त आयोजन समिति बनाया गया है।

  संयुक्त रूप से सफल संचालन के लिए आयोजन कमिटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती, सचिव अजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मंडल, संयोजक अवधेश कुमार आर्य, कार्यक्रम प्रभारी प्रभाष कुमार,सह प्रभारी नरेश कुमार उर्फ धनंजय कुमार, यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल, विजय कुमार पासवान,संरक्षक सरपंच मोहन लाल राम , सदस्यों में रुपेश कुमार मंडल, महामंत्री उप मुखिया चंदन कुमार, विजय कुमार मंडल,उप सचिव, अरुण कुमार मंडल, सुभाष कुमार हिटलर,डॉ रोहित कुमार, मटरु मंडल, सहित सत्ताईस सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।

    सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया मेले के आयोजन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुख्ता व्यवस्था किया गया।इस बाबत मेले सहित गांव के प्रमुख चौक चौराहों पर सी सी टीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।ताकि मेले में उत्पाद मचाने वाले उच्चकों पर पैनी नजर रखी जा सके।मेले के सफल आयोजन के लिए पोठिया ओपी अध्यक्ष संजय पांडे के सकारात्मक पहल पर दर्जनों अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करा लिया है।

    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुहल्ले से करीब एक सौ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है जिसे प्रत्येक प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा।मेला कमेटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती एवं सचिव अजय कुमार मंडल ने सांस्कृतिक विरासत की धरती मलहरिया उच्च कोटि के कालाकारों नशा मुक्ति व्यस्न शक्ति,,नारी शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,बाल विवाह, दहेज की भींख ,लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य , भक्ति संगीत के द्वारा कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति मानो लोगों के दिलों को छू ले वाली होती है। कलाकारों की दुनिया में मलहरिया का भी एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही। बताते चलें कि मंच निर्देशक के रूप विख्यात स्व. महावीर ततमा,स्व. महावीर प्रसाद मंडल, श्री दर्वेश्वर प्रसाद मंडल, धीरेन्द्र प्रसाद मंडल आदि सरीखे व्यक्ति ने कला को जन्म दिया है। स्वरचित प्रस्तुति से इस मौके पर यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है।



आलोक कुमार

इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन

 


लूट-खसोट मोदी सरकार के डी0एन0ए0 में: डा0 अखिलेश  

पटना।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यह उसका डी0एन0ए0 है। यही कारण है कि देश की आज माली हालत इतनी खस्ता हाल में है कि आम देशवासी महंगाई की मार से त्रस्त है।

  उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह सोलह महीने में सब्ज़ियों की बढ़ती क़ीमत के कारण खुदरा मँहगाई दर अपने उच्चतम शिखर पर रहा। पेट्रोल गैस की क़ीमत में जो कमी आई हैए पर वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। देश भाजपा की रिवर्स रोबिनहुड हरकत को अच्छी तरह पहचानती है। क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए कुल 72,160 करोड़ रुपए कमा चुकी है। लेकिन सरकार 2020-21 के 10 महीनों में ही 2.94 लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है।

     उन्होंने कहा कि पिछले साठ सालों में आम आदमी की आय केवल 38 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बिपरीत सरकार ने लोगों से आपसे पेट्रोल पर 220 प्रतिशत और डीजल पर 600 प्रतिशत ज्यादा टैक्स वसूला आपके पैसे से ही सरकार अपना झोली भर रही। रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं और फायदा अंबानी और अडानी को हो रहा है।

     डा0 सिंह ने कहा कि जी- 20 के नाम पर जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रही है। मंहगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कभी भारत और इंडिया के नाम पर विवाद खड़ा करती है तो कभी संसद का विशेष सत्र बुलाकर एक देश एक चुनाव का सगूफा छोड़ती है। इतिहास में पहली बार देश के राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को सरकार के अधीन काम करने पर मजबूर करती है। यह सरकार दृष्टि विहीन सरकार है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन है, क्योंकि उसे मालूम है कि विपक्ष 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।

   प्रेसवार्ता को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में डा0 खान ने कहा कि 2014 से आज तक मोदी सरकार ने वादों की झड़ी लगा दी लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

       प्रेसवार्ता में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राज, चन्द्र प्रकाश सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, नवनीत जयपुरयार और ज्ञान रंजन प्रमुख हैं।


आलोक कुमार

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी है: डा0 अखिलेश

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी हैरू डा0 अखिलेश

पटना।आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगाँठ पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली। पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान से शुरू होने वाली ये पदयात्रा गोलघर, बाँसघाट, राजापुल, गोसाईटोला से होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यकर्तासम्मेलन में तब्दील हो गई। गौरतलब है कि आज के ही दिन 2022 में राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक की अपनी ऐतिहासिक पदयात्रा की शुरुआत की थी। उसी की याद में आज कांग्रेस की ओर से राज्यव्यापी पदयात्रा निकाली गई।

कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पिछले साल की अपनी बांका के मंदार पर्वत से पटना के गाँधी मैदान तक की अपनी पदयात्रा का अनुभव भी साझा किया और राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा को याद किया। डा0 सिंह ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को याद करके मन रोमांचित हो जाता है। जिस तरह राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई चेतना का संचार हुआ उसने विपक्ष की राजनीति को नई दिशा दी। और कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार किया।  उसी का परिणाम है कि आज देश के सारे विपक्षी दल एक मंच से पूरे देश को सम्बोधित कर रहा है।

डा0 सिंह ने आगे कहा कि जब राहुल जी ने अपने पदयात्रा का नाम भारत जोड़ो रखा तो भाजपा यह दुष्प्रचार करने लगी कि भारत टूटा कब था। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व बौद्धिक दिवालियापन से जूझ रहा है। वे समझ नहीं पाये कि राहुल जी भावनात्मक जुड़ाव की बात कर रहे थे। जिसे मोदी सरकार छिन्न-भिन्न करने में लगी है। मोदी जी को नारी औरत दिखती है, लेकिन राहुल जी नारी में मातृत्व देखते हैं। यही फर्क है मोदी और राहुल जी में, भाजपा और कांग्रेस में। राहुल जी जानते थे जबतक साम्प्रदायिक उन्माद से खंडित समाज को जोड़ा नहीं जायेगा तबतक आजाद भारत की तस्वीर मुक्कमल नहीं होगी। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का संकल्प है जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया। यह कोई नारा नहीं बल्कि भविष्य की आकाशवाणी है।

इस पदयात्रा में बिहार प्रदेश का पूरा नेतृत्व शामिल रहा जिसमें प्रमुख है निखिल कुमार, डा0 शकील अहमद, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्र, डा0 अशोक कुमार, डा0 समीर कुमार सिंह, विजय शंकर दूबे, बिजेन्द्र चौधरी, अजय कुमार सिंह, वीणा शाही, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, मुन्ना शाही, विनय वर्मा, सरबत जहां फातिमा, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनन्द माधव, राज कुमार राजन, डा0 अजय कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, डा0 विनोद शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, ज्ञान रंजन, चन्द्र प्रकाश सिंह, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, डा0 संजय यादव, शशि रंजन, शशि कुमार सिंह, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, रीता सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, कैशर खान, आशुतोष शर्मा, अरविन्द लाल रजक, राहुल कुमार, सुधा मिश्रा, अविनाश शर्मा, निरज कुमार, नवनीत जयपुरयार, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, परवेज अहमद, असफर अहमद, बैद्यनाथ शर्मा, निधि पाण्डेय, विमलेश तिवारी, राजेश मिश्र, रवि गोल्डेन, गुरूजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रेखा देवी, दौलत इमाम, पूनम गुप्ता, मो0 शहनवाज, वशी अख्तर, गुरूदयाल सिंह, रमाशंकर प्रसाद, डा0 गौतम।


आलोक कुमार

 बेतिया.बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी में रहते हैं जेम्स माइकल.बेतिया पल्ली परिषद के सम्मानित सदस्य हैं.एक सम्मानित टीचर भी है जेम्स माइकल.उनकी मां सुजाना माइकल है. उनका निधन 19.02.2023 में हो गया.वे 85 वर्ष की थी.


चहलपहल बेतिया शुक्रवार को

बेतिया धर्मप्रांत 1998 में गठित किया गया था. बेतिया धर्मप्रांत गठित होने के बाद बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम बिहारी बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर बने थे.इसके बाद यहां के नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च को कैथेड्रल बनाया गया था.कैथेड्रल बने 25 साल हो गया है.इस साल 23 अक्टूबर 2023 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा.        बता दें कि प्रारंभ में पटना धर्मप्रांत के अंग्रेज Augustine Wildermuth, S.J . बिशप थे.वे सेवानिवृत होने वाले थे.तब कैथोलिक धर्म के शिखर पोस्ट पर बैठे संत पिता ने पटना धर्मप्रांत को विभक्त कर 1980 में Pope John Paul II ने मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत बनाया. पटना धर्मप्रांत के प्रथम भारतीय( बिहारी) बिशप बेनेडिक्ट जौन ओस्ता और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के प्रथम भारतीय (बिहारी)बिशप जौन बापतिस्ट ठाकुर बने.        इसके बाद संत पिता ने 1998 में मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत को विभक्त कर बेतिया धर्मप्रांत बनाया. बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम बिहारी बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर बने.इस तरह नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च कैथेड्रल बने 25 साल हो गया.रजत जयंती वर्ष के रूप में  23 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा.नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी का पर्व मनाया जाएगा.
     शुक्रवार को माता मरियम का जन्मदिन है.इस अवसर को पल्ली दिवस के रूप में मनाया जाएगा.बता दें कि ईसाई समुदाय का उद्गम स्थल बेतिया में आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम 25 अगस्त से शुरू हुआ था.जो तीन दिनों का था, वह 27 अगस्त तक चला.उसके बाद 30 अगस्त से नोवेना प्रार्थना शुरू होगी.वह 7 सितंबर तक जारी रहा. 8 सितंबर को धन्य वर्जिन मेरी चर्च (नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी) बेतिया चर्च में महापर्व का मिस्सा पूजा होगा.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा कि पल्ली में होने वाले धार्मिक आयोजन में सपरिवार भारी संख्या में भाग ले.लंच और टी सर्व किया जाएगा.   प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व है.इस दिन बेतिया में पल्ली दिवस मनाया जाता है.पल्ली में धार्मिक माहौल बनाने के लिए नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया है.महागिरजाघर का नाम नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी है.जो बेतिया कैथेड्रल के नाम से प्रचलित है.दिनांक 8 सितम्बर को पल्ली का महापर्व है.इस अवसर पर पहला मिस्सा बलिदान सुबह 6ः30 बजे होगा और उस मिस्सा बलिदान में छोटे बच्चे एवं बच्चियों का प्रथम पवित्र परमप्रसाद दिया जायेगा. शाम का मिस्सा बलिदान संध्या 5ः00 बजे होगा और उस दिन सुबह का दूसरा मिस्सा नहीं होगा. इन सभी कार्यक्रमों में आप सभी बेतिया के पल्ली वासियों से अनुरोध है कि सपरिवार भाग लेकर माँ मरियम का आर्शीवाद प्राप्त करें.
सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023
बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी में रहते हैं जेम्स माइकल. बेतिया पल्ली परिषद के सम्मानित सदस्य हैं.एक सम्मानित टीचर भी है जेम्स माइकल.उनकी मां सुजाना माइकल है. उनका निधन 19 फरवरी 2023 में हो गया.वे 85 वर्ष की थी. बहुआयामी व्यक्तित्व करने वाले जेम्स माइकल के द्वारा सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023 प्रायोजित किया गया है.सुजाना माइकल मेमोरियल अवार्ड 2023 से बेतिया पैरिश कैथोलिक छात्र के मेधावी छात्र सम्मानित कल होंगे.

इनको मिलेगा सुजाना माइकल पुरस्कार
सुजाना माइकल पुरस्कार के लिए मेधावी कैथोलिक छात्र 2023(मैट्रिक स्तर)1. मुस्कान साह 91%), 2. पुष्कर एंजेलो .. 88.6%, 3. हर्षित लारेन्स 83.8%.
सांत्वना पुरस्कार
1.पीयूष भूषण 82%, 2.ऋषिका डक्रूज़ 80%, 3. ऋषभ ऑगस्टीन 79.6%, 4.निखिल कुमार 77%, 5.आयशा रोनेल्ड 73%, 6. अनीशा रॉबिन70.8%, 7. मोनिका केरकेट्टा 70%, 8. आकांशा अमृत.63%.
       
ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और आकर्षक पुरस्कार
सारी तैयारी पूर्ण.आपलोग सम्मानित होने वाले कार्यक्रम में जरूर आकर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करें.
सभी से अनुरोध है कि वे 8 सितंबर, 2023 को मिशन मिडिल स्कूल मंच पर प्रथम जनसमूह के बाद माता-पिता के साथ पुरस्कार और पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित हों.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post