संदेश

विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई

चित्र
  योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों को हो:जिलाधिकारी लौरिया. पश्चिम चंपारण जिलांतर्गत लौरिया प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा आज सिसवनिया पंचायत एवं योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत पिपरा नौरंगिया पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया.              योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों को हो, इसके लिए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है.योजनाओं के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से  सुझाव एवं प्रतिक्रिया लिया जा रहा है.               जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग/कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई.               इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय सहित सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, ...

पश्चिम बंगाल से बिहार में आकर गोद लिया

चित्र
पश्चिम बंगाल से बिहार में आकर गोद लिया गया.एक परिवार ने लड़की को जन्म लेने पर दुत्कार दिया और मंगलवार को दूसरे परिवार ने अपनाया लिया.मंगलवार को सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल संजय साहा गया आये थे.उनके साथ धर्मपत्नी सेविका साहा भी थीं. पश्चिम बंगाल के दंपति हैं.दोनों दंपति को संतान की आवश्यकता थी.जो दोनों ने मांगा वह गया में मिल गया.    गया जिले में बालिका गृह संचालित है.यहां पर बालिका किरण कुमारी रहती थीं.जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी के नियमानुसार पश्चिम बंगाल के दंपति श्री संजय साहा एवं श्रीमती सेविका साहा विश्वास को दत्तक में दिया गया.        श्री साहा आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं जो हुगली जिले के कोन्नगर के निवासी हैं. दोनो दंपति बालिका को प्राप्त कर बहुत प्रसन्न और संतुष्ट हैं. ज़िला पदाधिकारी ने उज्जवल भविष्य की कामना की. आलोक कुमार 

नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

चित्र
गया.इन दिनों लोकतान्त्रिक जनपहल के द्वारा गया जिले के चुनिंदा प्रखंडों में लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत यात्रा जारी है.इस दौरान नुक्कड़ नाटक और आम सभा की जाती है.लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान अतरी प्रखंड में 16 नवंबर से दो दिवसीय कार्यक्रम करके वजीरगंज प्रखंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम किये.       लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के नेशनल कोर कमिटी के सदस्य कारू ने कहा कि 18 नवम्बर को वजीरगंज प्रखंड के महुएत पंचायत के पारपइन पाले गांव के भागलपुर टोले नुक्कड़ नाटक और भावना यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम हुआ.अगले दिन 19 नवम्बर को महुएत पंचायत के सरसा, बुध घरेया, पाले और फैदनगर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया.       उन्होंने कहा कि आज 20 नवम्बर को लक्ष्मीपुर, घरेया, मझौली, भीखमपुर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के मंचन पर कुछ लोगों ने कलाकारों की सराहना करते हुए  कहा कि नाटक की प्रस्तुति बहुत सशक्त और देश की आर्थिक,  सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति पर सटीक टिप्पणी है.       सभा को बुद्ध बिहार के पुतुल ...

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती

चित्र
इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी : डॉ. अखिलेश  पटना । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली से भेजे अपने संदेश में कहा कि इन्दिरा गाँधी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी। 1971 के युद्ध के बाद श्रीमती गाँधी विश्व स्तर की नेता बन गई। देश के नवनिर्माण में आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध देश की इकलौते महिला प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी की अहम भूमिका रही है।  डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने देश की राजनीति में अपनी नीतियों से अहम योगदान दिया है और अपने कार्यकाल में देश से गरीबी हटाने,  बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजा-महाराजाओं के प्रीवी पर्स हटाने जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य किए। और अंत में उन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी। कृतज्ञ राष्ट्र अनन्त काल तक उनके त्याग और बलिदान को याद रखेगा।  इस मौके पर उप...

डॉ० मदन मोहन झा ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया

चित्र
बिहार कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच  पूजा सामग्री का किया वितरण पटना. आस्था का महापर्व छठ पर्व के  अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष  द्वारा आयोजित छठ सामग्री को बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ० मदन मोहन झा ने  छठ व्रतियों  के बीच वितरित किया । इस अवसर पर  डॉ० मदन मोहन झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  बिहार कांग्रेस के द्वारा छठ व्रतियों के लिए आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया । लोक आस्था के इस महापर्व छठ  पूजा में बिहार कांग्रेस के सभी नेतागण और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं। पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक भावना झा, पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, चुन्नू सिंह, नीरज यादव, दौलत इमाम, सौरभ सिन्हा, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, सुदय शर्मा  सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे । आलो...

छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

चित्र
 छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने बगहा के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा बेतिया। छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय पूरा करने का निर्देश।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा कल देर संध्या बगहा के विभिन्न छठ घाटों यथा-दीनदयाल नगर घाट, शास्त्री नगर घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया।      निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा एवं एसडीएम, बगहा द्वारा लिया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में ...

रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला

चित्र
  24 नवंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं बेतिया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-24.11.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।        जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 24 नवंबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।        उन्होंने बताया कि आमधनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रेनी  एवं मोल्...