संदेश

संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व

चित्र
  संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व ईसाई समुदाय का मानना है कि राजाओं का राजा ईसा मसीह ही है.पूर्वी चंपारण जिला में बेतिया धर्मप्रांत संचालित है.जिले के मुख्यालय मोतिहारी में छोटा बरियारपुर है.यहां पर कैपुचिन फादरों के द्वारा संत फ्रांसिस असीसी चर्च, मोतिहारी संचालित है.यहां के प्रधान पल्ली पुरोहित सह पल्ली पुरोहित फादर ललित बारा है. इस एरिया में सामाजिक कार्यकर्ता सीसिल साह रहते हैं.सीसिल साह और कैपुचिन पुरोहितों का संबंध प्रगाढ़ है.उनके और फ्रांसिस्कन ऑर्डर की पादरी की हवेली चर्च के पूर्व पल्ली पुरोहित फादर जेरम के सहयोग और प्रयास से पादरी की हवेली को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है.सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार संत फ्रांसिस असीसी चर्च,मोतिहारी के द्वारा 3 दिसंबर को ईसा मसीह का पर्व के अवसर पर जुलूस सह पवित्र युकरिस्ट समारोह होने जा रहा है.उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को 10ः30 बजे से मिस्सा होगा.उसके बाद 1 बजे से प्रीतिभोज और उसके बाद 2 बजे से जुलूस निकाला जाएगा.अधिकाधिक संख्या में लोगों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है.

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पटना के ज्ञान भवन में

चित्र
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट गया । उद्योग विभाग, बिहार सरकार, राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत 13 और 14 दिसंबर 2023 को पटना के ज्ञान भवन में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बीटीएमसी बोधगया के सभाकक्ष में विभिन्न देश के तमाम मॉनेस्ट्री के केयरटेकर एवं मॉनेस्ट्री के हेड ऑफ़ मोंकगण के साथ बैठक कर कैसे बड़े-बड़े उद्योग को बिहार में संस्थापित किया जाए इसपर विचार विमर्श किया गया। आज बैठक में 63 मॉनेस्ट्री प्रतिनिधि/ केअर टेकर उपस्थित हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी मॉनेस्ट्री के प्रतिनिधि को बैठक में स्वागत करते हुए कहा कि सरकार एवं प्रशासन का प्रयास है कि आप सभी अलग-अलग विभिन्न देशों से जुड़े हुए हैं आप सभी बोधगया में आपका मॉनेस्ट्री भी है। बिहार के साथ-साथ गया जिला को इकोनॉमिकली ग्रोथ करने में आगे बढ़े। बिहार में बड़े-बड़े अपने उद्योग संस्थापित करने के लिए आप अपने स्तर से भी अपने देश के उद्योगपतियों को प्रेरित ...

कैथेड्रल से शाम 4बजे जुलूस निकला

चित्र
लखनऊ से  शैलेंद्र शाह लिखते है कि यहां पर कैथेड्रल से शाम 4बजे जुलूस निकला इलाहाबाद धर्मप्रांत का हिस्सा था लखनऊ धर्मप्रांत.इलाहाबाद धर्मप्रांत के 10 जिले (लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराईच, सीतापुर, खीरी, नैनीताल और अल्मोडा) शामिल था..12 जनवरी, 1940 को लखनऊ धर्मप्रांत स्थापित हुआ.युद्ध के कारण, लखनऊ के पहले बिशप को 12 दिसंबर, 1946 को नियुक्त किया गया और 16 फरवरी, 1947 को धर्मप्रांत पर कब्ज़ा कर लिया गया.इस धर्मप्रांत के निर्माण के समय, बीपी एंजेलो पोली, ऑफ कैप, इलाहाबाद के बिशप को नए धर्मप्रांत  का प्रशासक नियुक्त किया गया था.वर्तमान में लखनऊ धर्मप्रांत में उत्तर प्रदेश के आठ नागरिक जिले शामिल हैं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, बहराईच, सीतापुर, हरदोई और खीरी है. इस समय लखनऊ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष गेराल्ड जॉन मैथियास है.इनके ही नेतृत्व में ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया.लखनऊ से शैलेंद्र शाह लिखते है कि यहां पर कैथेड्रल से शाम 4 बजे जुलूस निकला. आलोक कुमार  

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

चित्र
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न पटना  l अगामी   लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है l इसी क्रम में  रविवार को  सदाकत आश्रम,पटना में श्री लालजी देसाई तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों के बाद सेवा दल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक  की l निर्देश मिलने के बाद सेवादल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया।  बिहार कांग्रेस सेवादल  प्रभारी अफरोज खान तथा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई l एक ओर जहां सेवादल की युवा इकाई बूथ जोड़ो यूथ अभियान में जुटी है वहीं अब  सेवा दल ने  पदाधिकारियों को जिलों में जाकर पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों के प्रचार का जिम्मा सौंपा है। सेवादल  प्रदेश के सभी 38 जिलों में अपना यह अभियान चलाएगा।इस दौरान जहां पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी वहीं केंद्र की मोदी सरकार के शासन के 10 वर्ष में...

संविधान दिवस के रूप में मनाया

चित्र
 संचालन की सराहनीय भूमिका शिक्षण संस्थान के सह निदेशक दिवाकर कुमार राय ने किया समेली (कटिहार). नेहरू युवा केन्द्र संगठन, कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत) सह यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस ब्राइट करियर शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया। संचालन की सराहनीय भूमिका शिक्षण संस्थान के सह निदेशक दिवाकर कुमार राय ने किया।      कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुखिया चंदन कुमार, ब्राइट करियर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य शिव शंकर राय एवं सचिव मिथलेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।इस अवसर पर उप मुखिया चंदन कुमार मंडल ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन संविधान की विशेषता को जन जन तक पहुंचाना एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना हिस्सों का उद्देश्य है।26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा इसे अंगीकार किया गया।      इसके पश्चात संविधान सभा के सभी स...

बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न

चित्र
बक्सर.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न हो गया.खास बात यह है कि यहां पर तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया.इसमें धर्मप्रांत के भक्त शामिल हुए.झारखंड में स्थित दिव्य केंद्र, हज़ारीबाग़ से फादर सेबेस्टियन, वीसीए फादर डेवेसी वीसी और सिस्टर रेश्मी आये थे.इस टीम से भक्तगण को काफी लाभ मिला.    पहले दिन 24 नवंबर को पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने पवित्र यूचरिस्ट अर्पित किया. 25 नवंबर को दूसरे दिन पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप एमेरिटस विलियम डिसूजा एसजे पवित्र मिस्सा अर्पित किये.अंतिम दिन 26 नवंबर को बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर का दिन रहा.    भक्तों को आशीष दिये और पवित्र मिस्सा अर्पित किये.काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर ख्रीस्त को ही राजाओं का राजा माना.इसके साथ ही तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त हो गया.   आलोक कुमार     

ज़िला पदाधिकारी के जनता दरबार में आये हुए लगभग 160 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुने

चित्र
ज़िला पदाधिकारी के जनता दरबार में आये हुए लगभग 160 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुने गया। ज़िला पदाधिकारी के जनता दरबार में आये हुए लगभग 160 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।        आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।            जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास / मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अग्रेतर कार्य करने का निर्देश दिया।        जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि...