संदेश

चित्र
 एमएमएस सिस्टर आपोलोनिया का निधन वह हाजीपुर में सेवारत थी हाजीपुर. मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर आपोलोनिया है.यहां पर पिछले आठ वर्षों से रहकर गरीब, दीन-दुखियों और दलित समाज के बीच कार्यशील थी.समाज के हाशिए पर रहने वालों को सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण उत्थान के लिए निछावर रहीं.खुद का जीवन की परवाह नहीं करती थी,केवल निःस्वार्थ सेवा कर रही थी.क्रिसमस पर्व मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर गयी थी.वह स्कुटी पर बैठी थी.तब 11 दिसंबर को सिस्टर को चक्कर आने से नीचे गिड़ गयी.सिस्टर के सिर पर गहरे घाव का शिकार हो गई. सर्जरी और इलाज के बाद भी वह कोमा से बाहर नही निकली. वह 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे अंतिम सांस ली.इससे कई वर्ष पहले सिस्टर आपोलोनिया की तरह ही 25 दिसंबर क्रिसमस के आसपास सिस्टर लुसिया ई.का भी निधन हो गया था. फिलवक्त मेडिकल मिशन सिस्टर सोसाइटी (एमएमएसएस) की सिस्टर आपोलोनिया देवराजपथ हाजीपुर में स्वाभिमान लोकसेवा संस्थान से जुड़ी थी.सिस्टर ने एक समाजसेवी के रूप में अपना संपूर्ण योगदान दिया.सूत्रो के अनुसार छुट्टी मनाने अपने घर गयी सिस्टर 11 दिसंबर को चक्कर आने से स्कुटी से गिड़कर सिर प...

अलोकतांत्रिक फैसलों से शिक्षक समुदाय खासकर महिला व दिव्यांग शिक्षक भारी परेशानी

चित्र
 चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने का निर्णय स्वागतयोग्य महिला व दिव्यांग शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानातंरण का अधिकार मिले पटना.भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बिहार के तकरीबन 4 लाख नियोजित शिक्षकों को बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत राज्यकर्मी बनाने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है. कहा कि भाकपा-माले शुरूआती दिनों से ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की मांग के साथ खड़ी रही है और हमारी पार्टी के विधायक संदीप सौरभ के नेतृत्व में हुए शिक्षक आंदोलन का ही नतीजा है कि आज उनकी यह चिरलंबित मांग पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस मसले पर भाकपा-माले ने वामदलों, राजद, जदयू व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों से कई बार मुलाकात की, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिला और तब जाकर विगत 5 अगस्त को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाए जाने पर सहमति बनी थी. अब यह साकार हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक बहाली के मसले पर सरकार बेहतर काम कर रही है. बीपीएससी ने पहले चरण के बाद दूसरे चरण में महज 15 दिनों के भीतर रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया है और इस प्रकार अब र...

बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह

चित्र
बक्‍सर.आज बॉक्सिंग  है.क्रिसमस 25 दिसंबर के बाद 26 दिसंबर को बॉक्सिंग  डे मनाया जाता है.बॉक्सिंग डे उन लोगों को समर्पित किया जाता जो जो क्रिसमस के दिन छुट्टी न लेकर ड्यूटी में लगे रहते हैं.उसी तर्ज पर बक्सर धर्मप्रांत के फादर और सिस्टरों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.इस क्रिसमस मिलन समारोह में करीब 86 फादर और सिस्टरों ने भाग लिया.            इसका आयोजन बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर ने किया था.इसके लिए बाजाप्ता आयोजन समिति बनायी गयी.इस समिति में धर्मप्रांत के विकार जनरल सह पीरो पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर चार्ल्स और शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा थे.दोनों पुरोहितों के योगदान से क्रिसमस मिलन समारोह शानदार ढंग से संपन्न हुआ.   पूर्व सूचना के आधार पर बक्‍सर धर्मप्रांत में कार्यरत सभी फादर और सिस्टर बिशप हाउस,बक्सर में 26 दिसंबर को आ गये.एक दिवसीय क्रिसमस मिलन समारोह सुबह 9 बजे से शुरू हुआ.फादर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्रिसमस कैरोल गान से विधिवत शुरुआत की गयी.मौके पर बक्सर धर्मप्रांत के विकार जनरल सह प...

क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

चित्र
क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप थे तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ पैरिश प्रीस्ट रहे पटना. आज ख्रीस्त जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में एक साथ पूरब और पश्चिम दिशा में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग मिले.पूरब दिशा में रहने वालों में आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा थे, तो पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर थे. दोनों दिशाओं के लोगों के द्वारा सीएम को पुष्प गुच्छ ,अंगवस्त्र,केक आदि भेंट की गयी. इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव  एस.के.लॉरेन्स  ख्रीस्त जयंती के अवसर पर  इंटरनेशनल  ह्यूमन राइट्स काउंसिल  के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के साथ पश्चिम दिशा में रहने वालों  के साथ कुर्जी पैरिश के पैरिश प्रीस्ट फादर सेल्विन जेवियर,पैरिश काउंसिल के सचिव कुंदन शाह,डेरिक लॉरेन्स तथा प्रशांत बेंजामिन ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ख्रीस्त जयंती की शुभकामनाएं दी. इंटरनेश...

अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं

चित्र
बेहतर तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारे तथा आमजनों को लाभान्वित करें : श्रवण कुमार योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सुधार हुआ है। इसे और तीव्र गति से क्रियान्वित करते हुए ससमय निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा अधिकारी बनें व्यवहार कुशल। आमजनों से शालीनता से पेश आएं और उनकी बातों को गंभीरता से सुने, करें नियमानुकूल कार्रवाई बेतिया।माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.दलित, महादलित अथवा ऐसे टोले जहां सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता है, वहां अविलंब सामुदायिक शौचालय निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश।    कचरा कलेक्शन, निस्तारण के साथ-साथ यूजर चार्जेज कलेक्शन पर भी ध्यान देने का निर्देश।लौरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिसवनिया में अपशिष्ट प्रबंधन इकाई एवं प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का माननीय मंत्री द्वारा किया गया उद्घाटन।श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ग्रा...

मंत्री श्रवण कुमार द्वारा प्रदान किया गया लैपटॉप

चित्र
जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों हुए लैपटॉप से लैस माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार द्वारा प्रदान किया गया लैपटॉप राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन में आएगी तेजी बेतिया।राज्य सरकार द्वारा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उदेश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से लैस करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।      इसी कड़ी में आज माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्री श्रवण कुमार द्वारा जिले के कुल-189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को बैग सहित लैपटॉप प्रदान किया गया।       इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को लैपटॉप से लैस करना राज्य सरकार का बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। सभी राजस्व अधिकारी निष्ठापूर्वक ससमय अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें।       इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर...

क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम

चित्र
 क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम बेतिया.बेतिया पल्ली में गुरूवार को क्रिसमस मिलन  समारोह आयोजित किया गया.इसमें पल्ली के बुजुर्ग बढ़चढ़ हिस्सा लिए.मौके पर  समारोह में शामिल होने वाले बुजुर्ग केक और स्वादिष्ट भोजन किए.       इससे पहले रीता जेरोम, इग्नासियस बैप्टिस्ट, सेराफिन जॉन और बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने मिलकर  केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इसके पश्चात क्रिसमस मिलन समारोह के आयोजन समिति के रंजीत केरोबिन, रिचर्ड फ्रांसिस, प्रकाश अगस्टीन, मेरियन बेनेडिक्ट, राकेश इग्नासियस, जेनी अगस्टीन, वायलेट जैकब के द्वारा समारोह में क्रिसमस कैरोल गाये गये.    मालूम हो कि बेतिया पल्ली परिषद को सलाहकार समिति के रूप में संचालित कर दिया गया है. चर्च के मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो और सलाहकार समिति मिलकर पल्ली में बेहतर काम कर रहे हैं.    एक मुलाकात में मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.शुक्रवार बच्चों का क्रिसमस मिलन होगा.आज बच्चों का क्रिसमस...