संदेश

अगर मोदी देश को वास्तव में परिवार समझते हैं तो परिवार की चिंता करना चाहिए

चित्र
  धृतराष्ट्र ने हस्तिनापुर को अपना परिवार समझता था:डा0 अखिलेश पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को अपना परिवार समझने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी को बपना परिवार बसाना ही नहीं आया उनको तो परिवार को छोड़ने की आदत है। अगर मोदी देश को वास्तव में परिवार समझते हैं तो परिवार की चिंता करना भी उनको देखना चाहिए।   आगे कहा कि परिवार को बेहाल करके खुद वास्कोडिगामा की तरह विश्व भ्रमण नहीं करना चाहिए। मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या मणिपुर के जिन महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया वह इस परिवार की इज्जत नहीं थी। महिला पहलवानों को भी मोदी जी बेटी कहा था लेकिन उन्हीं के पार्टी के सांसद जब उन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाल रहा था तो मोदी जी की पुलिस ने उन बेटियों पर लाठियां बरसाईं, तब मोदी धृतराष्ट्र क्यों हो गए? धृतराष्ट्र ने हस्तिनापुर को अपना परिवार कहता था लेकिन द्रौपदी का चीरहरण होने दिया, हर तरह का अन्याय, अनैतिकता और सत्ता के दुरुपयोग कर विरोधियों को कुचलने का नापाक खेल चलता रहा, वह आज हो रहा है। लेकिन उनको याद ह...

40 से अधिक युवाओं ने रक्त अर्पण शिविर में आकर अंजू कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

चित्र
 अपनी पत्नी के निधन पर रक्तदान अर्पण शिविर आयोजित कर महादान की शानदार पहल शुरू कर दी  जमुई। अभी तक सर्वज्ञात था कि लोग जन्मदिन और वैवाहिक सालगिरह के अवसर पर रक्तदान करके महादान करते थे। अब समय बदल गया है। इस क्षेत्र में रहने वाले विनोद मंडल ने अपनी पत्नी के निधन पर रक्तदान अर्पण शिविर आयोजित कर महादान की शानदार पहल शुरू  कर  दी है. इस अवसर पर तकरीबन 40 से अधिक युवाओं ने रक्त अर्पण शिविर में आकर अंजू कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।          बता दें कि गुर्दा (किडनी) शरीर का एक जरूरी अंग है। ये मानव शरीर के निचले हिस्से में होता है। ये मानव खून की सफाई करते हैं और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं। किडनी आपके मूत्राशय में विषाक्त पदार्थों को भेजती है, जिसे आपका शरीर बाद में पेशाब के दौरान विषाक्त पदार्थों को निकालता है। पर गुर्दे से जुड़ी कोई भी बीमारी इसके काम काज को प्रभावित कर सकती है। अंजू कुमारी  किडनी रोग के शिकार हो गयी। अंजू कुमारी की दोनों किडनी फेल्योर हो गई। जब आपके गुर्दे आपके ब्लड से वेस्ट चीजों को पर्याप्त ...

अपने उद्घाटन भाषण में डा0 सिंह ने कांग्रेस के लिए मोर्चा संगठनों को रीढ़ बताया

चित्र
 मोदी राज में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा क्रूर मजाक : डा0 अखिलेश पटना. शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिला कांग्रेस के दफ्तर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया. अपने उद्घाटन भाषण में डा0 सिंह ने कांग्रेस के लिए मोर्चा संगठनों को रीढ़ बताया.       उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में आधी आबादी की अहम भूमिका है. डा0 सिंह ने कहा कि मोदी राज में महिलाओं पर हर तरह के अत्याचार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा क्रूर मजाक बन गया है. क्योंकि सत्ता में ऊँचे पदों पर बैठे लोग भी बहू-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे. ऐसी परिस्थिति में महिला कांग्रेस को रणनीति बनाकर प्रदेश भर में एक असरदार आन्दोलन खड़ा करने की जरूरत है.    उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला कांग्रेस के द्वारा महिला उत्प्रीड़न एवं शोषण के खिलाफ उठाये गये हर आवाज को प्रदेश कांग्रेस पूरी शक्ति देगी. इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने अपनी साल भर की रिपोर्ट प...

पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह

चित्र
  भाजपा के बहुत सारे लोग कांग्रेस में आना चाहते हैं : डा0 अखिलेश पटना। कभी-कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है। तोड़फोड़ की जो सियासत भाजपा ने शुरू की उसका शिकार खुद भाजपा बन रही है। बहुत लोग मेरे सम्पर्क में हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं। लेकिन मैंने यह शर्त रख दिया है कि कांग्रेस में वगैर शर्त ही प्रवेश संभव होगा। भाजपा ने प्रजातंत्र को मंडी समझती है इसका खामियाजा उसको भुगतना होगा। उक्त बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह में कही।    मिलन समारोह में भाजपा नेता मंटू शर्मा ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों  के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अचला सिंह ने भी हाथ के साथ चलने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंटू शर्मा बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और पूर्व में कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि इन दोनों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। अधिवक्ता...

सभी जिला अध्यक्षों को कम से कम दो लाख लोगों को लाना है

चित्र
  राहुल की महारैली में सुनाई देगा जनाक्रोश का हुंकार: डा0 अखिलेश पटना. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. इसके लिए आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बुलाकर मीटिंग ली गई. मीटिंग में 37 जिलाध्यक्ष एवं तीन जिले के जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी जिला अध्यक्षों को कम से कम दो लाख लोगों को कांग्रेस के झंडा के साथ 3 मार्च सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुँचाने का टास्क दिया गया है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले एवं नीतीश के पलटी मारने के बाद की यह पहली बैठक है इसलिए कांग्रेस को इसमें अन्य घटक दलों से बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करनी है.    मालूम हो कि इस महारैली की घोषणा भी डा0 सिंह ने ही की थी. इसके अलावा इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के अलावा वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रहेंगे.डा0 सिंह ने जिला अध्यक्षों को लोगों के रहने एवं भोजन-पानी आदि की व्यवस्था में पार...

दो विधायकों द्वारा पाला बदलने से सख्त नाराजी व्यक्त

चित्र
  जनप्रतिनिधियों को भाजपा समझती है मंडी का सामान : डा0 अखिलेश पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दो विधायकों द्वारा पाला बदलने से सख्त नाराजी व्यक्त किया जा रहा है.इस संदर्भ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. वे अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ बुधवार को विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मिलकर अपने दोनों विधायकों (पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम एवं विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरभ) क्षोभ व्यक्त की एवं उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक ज्ञापन भी विधान सभा अध्यक्ष को सौंपा गया है.   इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डा0 सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक विशाल और देश की सबसे पुरानी पार्टी है. इस तरह की घटना का कोई असर नहीं पड़ने वाला लेकिन इतना जरूर हुआ है कि भाजपा का करतूत भी उजागर हुआ. लोग जानते हैं कि भाजपा जनप्रतिनिधियों को मंडी का सामान समझती है और बार-बार इसको साबित भी करती है. यह सब जानते हैं कि भाजपा है तो खरीद-फरोख्त करेगी ही. सत्ता भोगने के लिए दूसरे दलों को तोड़ना और प्रजातंत...

लालू-राबड़ी के काले धन की वाशिंग मशीन पर ईडी का छापा भ्रष्टाचार पर चोट

चित्र
   राजद विधायक की कंपनी ने खरीदे थे राबड़ी देवी के पांच फ्लैट एक ही दिन में बालू माफिया ने किया 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संदेश के पूर्व विधायक अरुण या लालू-राबड़ी के काले धन की वाशिंग मशीन पर ईडी का छापा भ्रष्टाचार पर चोट दव और उनकी विधायक पत्नी किरण देवी लालू-राबड़ी परिवार के काले धन की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सुपर वाशिंग मशीन की तरह काम कर रहे थे। इन्हीं किरण देवी के परिसरों पर ईडी ने छापा मारा। श्री मोदी ने कहा कि बालू के अवैध खनन से हुई अकूत कमाई के बूते अरुण यादव और किरण देवी की कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड ने एक ही दिन में 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दानापुर के माँ मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के पांच फ्लैट खरीद लिये थे। यह सौदा आयकर की कार्रवाई से बेनामी संपत्ति बचाने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति, अवैध धंधे और मनी लॉन्ड्रिंग के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का विरोध कर राजद संगठित भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। श्री मोदी न...