संदेश

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह

चित्र
 नालंदा। कल विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग- सह- प्रभारी मंत्री ,नालंदा जिला द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभियान बसेरा-ll योजनान्तर्गत चिन्हित परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया । भूमि सुधार विभाग के द्वारा अभियान बसेरा योजना के तहत अंचल ,चंडी/हरनौत/नूरसराय/एकंगरसराय/बिहार शरीफ के विभिन्न श्रेणी के भूमिहीन 20-20 ( यानि कुल 100 ) लाभुकों को माननीय मंत्री के हाथों बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।        समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सुयोग्य  10 लाभुकों को प्रतिमा ₹4000 दिए जाने वाली स्वीकृति पत्रों का वितरण माननीय मंत्री के हाथों किया गया । इस अवसर पर माननीय सांसद, नालंदा ,जिलाधिकारी ,अपर समाहर्ता आदि उपस्थित थे। आलोक कुमार

विभिन्न योजनाओं की नालंदा जिला अंतर्गत 1 वर्ष की मुख्य प्राथमिकताएं

चित्र
 नालंदा। आज 10 जुलाई 2024 को श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग -सह- प्रभारी मंत्री ,नालंदा जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी महोदय द्वारा विगत कार्यान्वयन समिति की बैठक में अनुपालन कार्य से संबंधित माननीय मंत्री को अवगत कराया गया ।     विभिन्न योजनाओं की नालंदा जिला अंतर्गत 1 वर्ष की मुख्य प्राथमिकताएं सरमेरा कृषि फार्म की जमीन पर समेकित कृषि प्रणाली का कृषि अनुसंधान केंद्र खोलने की स्वीकृति /बिहार शरीफ प्रखंड में आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना /बारगइनिया पैइन का जीर्णोधार कार्य /पंचाने सिंचाई कार्य योजना का पुनर्स्थापन/ राजगीर प्रखंड अंतर्गत भूई पंचायत के ग्राम भूइ में एमवीएस सिलाव फेज वन से पाइपलाइन को जोड़कर जलापूर्ति योजना /लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बिहार शरीफ अंतर्गत छूटे हुए टोलों में नल जल से अच्छादन के लिए 67 योजनाएं एवं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल हिलसा अंतर्गत कुल 75 योजनाओं ( कुल 142 योजनाओं) का क्रियान्वयन / हरनौत शहरी क्षेत्र की जल निकास...

युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश, कुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे

चित्र
युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश, कुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे पटना। आज बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिरकत कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कुशासन की सरकार को बिहार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं की विरोधी है और युवा कांग्रेस एकजुट होकर सरकार की गैर जरूरी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज बनकर आने वाले दिनों में सड़कों पर लड़ेगी। बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास के अध्यक्षता में संगठन मजबूती कों लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई जिसमें बैठक कों संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा  एक महीने के अन्दर नीट, अग्नीवीर , पुल बहने जैसे सभी मुद्दों कों लेकर प्रत्येक जिले में मुख्यालय घेराव किया जाएगा वहीं जैसे बिहार में पुल ढहने वाली सरकार है इस सरकार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल...

कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी

चित्र
  युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक  मानसून सत्र में युवा कांग्रेस करेगा विशाल विधानसभा का घेराव : गरीब दास कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी  पटना। आज सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास की अध्यक्षता में संगठन मजबूती कों लें प्रदेश कार्यकारिणी की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए वहीं प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा  एक महीने के अन्दर नीट, अग्निवीर , पुल बहने जैसे सभी मुद्दों  के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यालय घेराव किया जाएगा। वहीं जैसे बिहार में पुल ढहने वाली सरकार है इस सरकार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल ढहने और बहनें की तरह बहा देने का काम करेंगे। वहीं कहा मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का विशाल घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा।        बैठक में उपस्थित अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी शामिल हुए और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा का...

संसाधन विभाग के कार्य योजनाओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
  संसाधन विभाग के कार्य योजनाओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक इस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय विधानमंडल के सदस्य गणों की उपस्थिति नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर है। इस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय विधानमंडल के सदस्य गणों की उपस्थिति में हरदेव भवन सभागार में शिक्षा ,विद्युत एवं जल संसाधन विभाग के कार्य योजनाओं से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को  निर्देशित किया गया कि कृषि फीडर विद्युतीकरण योजना को धरातल पर उतारे ,साथ ही नंगा तार का बदलाव सुनिश्चित करते हुए बांस की जगह स्थाई पॉल  लगाना सुनिश्चित करें ।       इच्छुक किसानों को कृषि फीडर से जोड़ा जाए , साथ ही ट्रांसफार्मर ,तार, पोल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कृषि फीडर योजना से लाभान्वित पंचायत स्तर के किसानों की सूची उपलब्ध कराई जाए, एक भी इच्छुक किसान इस योजना से वंचित न रहे इसे विशेष प्राथमिकता दी जाए। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले भर में  हर खेत तक  पानी के समस्या...

शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश

चित्र
  शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता  थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश’ पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन सभी के लिए आदर्श : डॉ अखिलेश पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रहें स्व. जगजीवन राम की 38 वीं पुण्यतिथि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  सदाकत आश्रम में मनायी गयी।    इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के उपरांत कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी रहें। उनके मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे।      उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी अभूतपूर्व घटना थी। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक ...

संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

चित्र
 नालंदा। जनता दरबार में जिलाधिकारी, नालंदा के द्वारा 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।    दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए  संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक द्वारा बताए गए कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने से संबंधित समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को  निर्देशित किया गया ।     आवेदक के द्वारा बताये गये शंकरडीह पंचायत सरकार भवन में रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत हूं। परन्तु मुझे प्रारंभिक भुगतान नहीं किया गया है। से संबंधित मामला निष्पादन के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा  जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि विधवा पेंशन नहीं मिलने से सम्बंधित मामले का समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा क...