राहुल गांधी के बिहार आगमन से बढ़ेगी ताकत, नए साल में बीजेपी-नीतीश को उखाड़ फेंकेंगे : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
राहुल गांधी करेंगे बिहार में सामाजिक संगठनों से संवाद, सदाकत आश्रम में करेंगे राजीव सभागार और इंदिरा भवन का उद्घाटन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना . बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 18 जनवरी को पटना आगमन पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण और उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित भवन जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है उसका उद्घाटन भी करेंगे.नए साल में राहुल गांधी के बिहार आगमन से बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम भी कांग्रेस पार्टी करेगी.राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आगमन से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति आएगी जिससे एक एक कार्यकर्ता जुटकर सूबे मे...