संदेश

प्रत्याशी चयन का बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को अधिकृत किया

चित्र
 प्रत्याशी चयन का बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को अधिकृत किया पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में नवगठित बिहार प्रदेश चुनाव समिति की विस्तृत बैठक में मुख्य रूप से तीन बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।  सर्वप्रथम प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के सभी सदस्यों ने विस्तृत रूप से अपनी-अपनी राय रखी. और सबने अपनी राय में आलाकमान को प्रत्याशी चयन को अधिकृत करने की बात कहीं. तत्पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने सबों को प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को अधिकृत करने के लिए हाथ उठाकर समर्थन करने को कहा. उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया बैठक में 24 सितम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक पर विस्तृत चर्चा हुई.आजादी के बाद बिहार में पहली बार सी.डब्लू सी की बैठक होगी.इस पर सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखें और सभी लोग इस सी.डब्लू.सी. की विस्तारित बैठक को लेकर काफी उत्साहित दिखे.      इस बैठक की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई और उस चर्चा को कार्यरूप में लाने की बात कहीं गयी. इसी के साथ 2...

मोदी सरकार का 'राष्ट्र सेठ' अडानी को यह भेंट बिहार के पर्यावरण, किसानों और अर्थव्यवस्था को तबाह करने का षड्यंत्र है

चित्र
  पटना. आज कांग्रेसियों का मार्च सदाकत आश्रम से पूर्वाह्न 11ः15 बजे शुरू हुआ और राजेंद्र बाबू की समाधि, बांस घाट तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया, जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद कांग्रेस दल नेता डॉ. मदन मोहन झा समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए. नारों से गूंजते इस मार्च में मोदी-नीतीश सरकार को जमकर कोसा गया, और बिहार की जनता को इस ‘लूट‘ के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया. कांग्रेस स्पष्ट करती है कि हम बिहार में बिजली उत्पादन या विकास के खिलाफ नहीं हैं - बिहार को 2,400 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली की जरूरत है, जो राज्य की बिजली मांग को पूरा कर सकती है, रोजगार पैदा कर सकती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है. लेकिन इस प्रोजेक्ट को जिस तरह से लागू किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है.मोदी-नीतीश सरकार अडानी को खुश करने के चक्कर में बिहार के लोगों पर जबरन दबाव डाल रही है, उनकी आवाज दबा रही है, उनके हकों को कुचल रही है और चीजों को ठीक से ...

समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए

चित्र
  बेतिया .मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत उत्क्रमित सहायता राशि ₹5000 प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल ₹802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये का अंतरण किया. इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया.         मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. बिहार आज विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है, जिसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है.उनके कल्याण और विकास के लिए सरकार सतत प्रयासरत है.उन्होंने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छूटे हुए सभी श्रमिक भाई-बहनों का निबंधन कर उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए और इसका लाभ दिया जाए. आलोक कुमार

जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य

चित्र
  डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की * जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य * खाली पेट दवा नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं - डीएम * छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मोतिहारी. मोतिहारी शहर के गाँधी चौक स्थित हीरालाल साह मध्य विधालय स्कुल से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" की शुरुआत की. इस अवसर पर डीसीएम नंदन झा ने कहा कि जिले में 32 लाख दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.उन्होंने बताया की सभी को खाली पेट दवाए नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है वहीं,छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा.           मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के सरकारी, प्राइवेट स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों को पेट के कृमि से बचाव के लिए एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई जाती है ताकि बच्चे कृमि रोगों से सुरक्षित हो सके.जिले के डीआईओ डॉ एस सी शर्मा ने बताया की 01 से 19 व...

पोप लियो ने जैसे ही जन्मदिन का केक काटा

चित्र
 पोप लियो ने जैसे ही जन्मदिन का केक काटा  वाटिकन . संत पॉल महागिरजाघर की संध्या—जहाँ शहीदों की स्मृतियों अभी-अभी श्रद्धा की लौ में झिलमिला रही थीं—अचानक उल्लास और प्रार्थना की गूंज से भर उठी. पोप लियो ने जैसे ही जन्मदिन का केक काटा और उपस्थितों ने "हैप्पी बर्थडे" का गीत छेड़ा, वहाँ एक अनोखा संगम जन्मा—श्रद्धा और सरल मानवीय आनंद का.कार्डिनलों की गोष्ठी और विश्वासियों की उपस्थिति में पोप ने उस क्षण को साधारण उत्सव से कहीं आगे बढ़ा दिया. जब उन्होंने कहा—“मेरी इच्छा नहीं, प्रभु, केवल आपकी इच्छा पूरी हो”—तो लगा मानो जन्मदिन की मोमबत्तियाँ केवल उनकी उम्र का नहीं, बल्कि उनकी आस्था का भी प्रतीक बनकर जल रही हों.क्रूस विजय पर्व की पृष्ठभूमि में यह जश्न और भी गहरा हो उठा. यहाँ जन्मदिन केवल उम्र का पड़ाव नहीं था, यह उस पुकार की याद थी जो जीवन को ईश्वर की योजना के हाथों सौंपने से शुरू होती है.जब संत पापा महागिरजाघर से बाहर निकले और भीड़ का अभिवादन किया, तो वह क्षण एक दीपशिखा-सा था—आस्था की ज्वाला और मानवीय उल्लास का संगम। वास्तव में, यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक शम्मा था—जो अंधेरे में रोश...

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर

चित्र
 भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वह अब तक 99 विकेट ले चुके हैं और जैसे ही अगला विकेट लेंगे, भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने टी20 में 100 विकेट पूरे किए .अर्शदीप सिंह ने अभी तक खेले 63 मैचों में 18.30 के औसत और 8.29 की इकॉनमी के साथ सर्वाधिक 99 विकेट चटकाए हैं.वह विकेट के शतक से मात्र 1 कदम दूर है.            एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.भारत अपना पहला मैच यूएई से और दूसरा मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेला गया.इस मैच में अर्शदीप अपना शतक पूरा कर सकते थे अगर बाएं हाथ का  गेंदबाज एक विकेट लेता है तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हथिया लेता.इन दोनों मैचों में अभी तक 63 मैचों में 99 विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह को टीम 11 में चयन नहीं किया गया.विकेट का शतक पूरा करने में विलम्ब होने से अर्शदीप सिंह के फैंस नाराज होने लगे हैं.ऐसा समझा जा कहा है कि मु...

बिहार की नई चुनावी जमीन

चित्र
रेवड़ी बनाम परिवार लाभ कार्ड : बिहार की नई चुनावी जमीन   बेतिया . दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल ने जनता को राहत देने वाले पैकेजों की घोषणा की थी, तो विपक्ष ने उन्हें “रेवड़ी बांटने” का नाम दिया था. उस दौर में हर मंच से यह सवाल उठाया गया कि जनता को मुफ्त योजनाओं के जरिए “लुभाना” लोकतंत्र के लिए कितना सही है. लेकिन विडंबना देखिए, वही “रेवड़ी राजनीति” अब बिहार की गलियों और चौपालों में खुलकर खेले जाने लगी है. इस बार केंद्र में हैं प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी। उन्होंने अपने अभियान में “परिवार लाभ कार्ड” का पत्ता खोला है.इस कार्ड के तहत पाँच बड़े वादे किए गए हैं—शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और प्रत्यक्ष आर्थिक सहयोग.अनुमान लगाया जा रहा है कि एक परिवार को सालाना लगभग 20 हज़ार रुपये का लाभ मिल सकता है. बेतिया से लेकर गाँव-कस्बों तक पार्टी के संस्थापक सदस्य गोडेन अंतुनी ठाकुर स्वयं इस कार्ड का पंजीकरण करा रहे हैं. जमीनी राजनीति से जुड़े ठाकुर के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है और लोग भारी संख्या में फॉर्म भरवा रहे हैं. यानी, बिहार की राजनीति में अब “पैकेज” शब्द ने ...