लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का संकल्प लें जिलाध्यक्ष: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का कांग्रेस ने लिया संकल्प लोकसभा की तरह विधानसभा में भी तीन गुना सीट जीतने का संकल्प लें जिलाध्यक्ष: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्षों की मैराथन बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया तीन गुना सीट जीतने का लक्ष्य लोस चुनावों के बाद बिहार कांग्रेस ने की मैराथन समीक्षा बैठक, रखा तीन गुना सीट जीतने का लक्ष्य पटना। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मैराथन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला से आए अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव के बाबत प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पांच घंटे से ज्यादा गहन चर्चा की जिसमें प्रत्येक जिलाध्यक्षों से चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने मजबूती से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दिखाई और सभी जिलाध्यक्षों ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ भी अच्छी स...