मंगलवार, 2 जनवरी 2024

कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों को भाड़े पर दिया


 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कस्टम हायरिंग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक

नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग अंतर्गत जिला कस्टम हायरिंग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक आहुत की गई। कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों को भाड़े पर दिया जाता है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा अनुदान का प्रावधान है।

   जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 21 आवेदन आये हैं जिनमें से 7 आवेदनों को सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण द्वारा अस्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को सभी 7 अस्वीकृत किये गये आवेदनों की विभागीय प्रावधान के अनुरूप अपने स्तर से जांच करने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण किसी भी आवेदन को अस्वीकृत करने के लिये जिला कृषि पदाधिकारी से संचिका में अवश्य रूप से अनुमोदन प्राप्त करेंगे।

  सभी प्राप्त आवेदनों के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से सभी निर्धारित मापदंडों के आधार पर भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।

आलोक कुमार


सोमवार, 1 जनवरी 2024

आज 26 मामलों की की सुनवाई

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 26 मामलों की की सुनवाई

नालंदा।  लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 26 मामले की सुनवाई की गई।

        इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

       हरनौत के एक परिवादी द्वारा जमीन की नाप से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ द्वारा की गई जांच के आधार पर बताया गया कि परिवादी द्वारा संपूर्ण जमीन पर दावा किया जा रहा है जबकि इसमें अन्य पट्टीदार भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने परिवादी को सक्षम न्यायालय में टाइटल सूट दायर करने का सुझाव दिया।

     हरनौत के एक परिवादी द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में अंचलाधिकारी हरनौत द्वारा बताया गया कि इसमें कुछ लोग भूमिहीन हैं। जिलाधिकारी ने भूमिहीन लोगों को नियमानुसार वास भूमि उपलब्ध कराने के उपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।

    बिहारशरीफ प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बिजली का पोल गाड़कर एल टी लाइन को विस्तारित करने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया कि यह कार्य पूरा कर दिया गया है जिस पर परिवादी द्वारा भी सहमति जताई गई।

   बेन की पिंकी देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण से संबंधित मनरेगा के तहत देय मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।

   सिलाव के एक परिवादी द्वारा प्राथमिक विद्यालय कामदारगंज का नामकरण विभागीय प्रावधान के अनुरूप भूमि दाता के नाम से किये जाने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्थल पर विद्यालय का नामकरण भूमि दाता के नाम पर कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने दस्तावेजों में भी सही नामकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

      कुछ अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। नालंदा के डीएम से फरियाद करने से जनता दरबार में फरियादी को बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था कर दी गयी।

आलोक कुमार





शनिवार, 30 दिसंबर 2023

साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक

नालंदा । खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति कार्य 15 नवंबर से हो रहा है। अभी तक 4898 किसानों से  37937.5 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है। धान देने वाले किसानों को अबतक 72.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

       नालंदा जिला के लिए  1,88,189 एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य राज्य स्तर से निर्धारित है।राज्य सरकार द्वारा 'ए' श्रेणी धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य  2203 रुपये प्रति क्विंटल तथा साधारण श्रेणी के धान के लिए 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

       अधिप्राप्ति की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन  माध्यम से संचालित हो रही है। धान देने वाले किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन दर्ज  किया जा रहा है। किसानों के निबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के उपरांत ही प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

   अधिप्राप्ति से संबंधित शिकायतों के अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया गया है।अधिप्राप्ति से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत किसान बंधु कृषि विभाग के जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-231143 पर दर्ज करा सकते हैं।

     धान अधिप्राप्ति को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बताया गया कि जिला में अभी तक 238 पैक्स एवं व्यापार मंडलों को धान अधिप्राप्ति किये जाने की स्वीकृति दी गई है।

    नालंदा जिला के लिए राज्य खाद्य निगम के 10 सीएमआर गोदाम की भंडारण क्षमता 34446 मीट्रिक टन है।अधिप्राप्ति के तहत ऑनलाइन पंजीकृत उसना राइस मिलों को ही पैक्स/व्यापार मण्डल के साथ सम्बद्ध किया जा रहा है।इसके लिये 18 उसना राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसमें से 15 उसना राइस मिल को उपयुक्त पाया गया है।07 अरवा चावल पैक्स मिल भी निबंधित हुआ है जिसमें से अद्यतन 3 मिल चालू अवस्था में है। अभी तक 201 पैक्स/व्यापार मंडल को 15 राइस मिलों के साथ संबद्ध किया गया है।

       अधिप्राप्ति में राइस मिलों को फीफो के आधार पर कार्य कर रहा है।अर्थात जिस पैक्स का धान पहले मिल में आयेगा है उसी पैक्स का चावल (सी एम आर)मिल द्वारा पहले एसएफसी को दिया जायेगा। सभी राइस मिलों पर दो पालियों में किसान सलाहकार प्रति नियुक्त किये गये हैं साथ ही एक वरीय उप समाहर्त्ता भी तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा फीफो का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

  एसएफसी के सभी गोदामों में क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए गुणवत्ता नियंत्रक प्रति नियुक्त किये गये हैं।सभी गोदाम में राज्य खाद्य निगम के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी कैमरे, वजन मापक यंत्र आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

      जिलाधिकारी ने अधिप्राप्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिस पैक्स द्वारा स्वीकृति के बाद भी अभी तक अधिप्राप्ति शुरू नहीं की गई है, उन्हें दो नोटिस देकर उनके अधिप्राप्ति के लक्ष्य को दूसरे पैक्स को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के प्रावधान का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

     इस अवसर पर नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक नालंदा के अध्यक्ष -सह- अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव, नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय  उप समाहर्त्ता अधिप्राप्ति,जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

जिलाधिकारी ने जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया

 

नालंदा।जिलाधिकारी ने आज रामचंद्रपुर बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण किया। इस बस स्टैंड का जीर्णोद्धार बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जा रहा है।पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इस बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर इसके संपूर्ण जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया था।

    उक्त निर्देश के आलोक में इस बस स्टैंड के आधुनिक तर्ज पर जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण आज  स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारीगण, अंचलाधिकारी बिहारशरीफ आदि उपस्थित थे।

  आलोक कुमार

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

              जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें कौशल्या देवी, अजय कुमार साह, पतंजलि त्रिपाठी, श्रवण कुमार, रामजी प्रसाद, अरविंद कुमार पटेल, निभा गिरि, रीता देवी, सुमित्रा देवी, उमाशंकर यादव, अशोक प्रसाद, धीरज कुमार सिंह आदि के नाम शामिल है।

            जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया।

               इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत कुमार बरनवाल, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आलोक कुमार

मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा

 जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में केन्द्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी के आश्रित पत्नी को 05 लाख रुपये मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने मृत बंदी की आश्रित पत्नी को मुआवजा राशि का सदुपयोग करने की सलाह दी।

         ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के आलोक में केद्रीय कारा, मोतिहारी के मृत बंदी दफादार मियां, पिता-हैदर मियां, साकिन-पुरैनिया, थाना-मानपुर, प्रखंड-मैनाटांड़, पश्चिम चम्पारण की आश्रित पत्नी जोहरा खातुन को पांच लाख रूपये मुआवजा राशि जिलाधिकारी द्वारा चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।

        इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, नजारत उप समाहर्ता, श्री अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री सुजीत कुमार बरनवाल, श्रीमती बेबी कुमारी, श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

        जावेद अली अख्तर ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर आगंतुक शिकायतकर्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।उनका कहना है कि हम लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जी रहे हैं और लोकतंत्र में जनता मालिक होता है ।


आलोक कुमार

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

 

एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को कराएं शीघ्र फंक्शनल : जिलाधिकारी

एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

बेतिया। एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के उदेश्य से आज जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक पश्चिम चंपारण जिले के  जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इस बैठक में एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें, इस के लिए भी विचार-विमर्श हुआ।

       जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। छात्रावास में रहने वाले बच्चों की देखरेख, चिकित्सा, खान-पान सहित सामान क्रय आदि सभी कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कराना सुनिश्चित किया जाय।

      उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रशिक्षुओं का मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी है।  मल्टी जीम फंक्शनल कराने के लिए अग्रतर कार्रवाई शीघ्र की जाय। खेल, पोशाक, छात्रावास सामग्री का क्रय नियमानुसार करने की व्यवस्था की जाय।

       समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र राजकीय युगुल साह जनजातीय बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू, हरनाटांड़, बगहा-02 में संचालित किया जाना है। इसी तरह उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरी डुमरी में गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र (एथलेटिक्स बालिका) भी संचालित किया जाना है।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से संचालित किये जाने वाले उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।

          जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एकलव्य राज्य आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केन्द्र, हरनाटांड़ तथा गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र सेमरी-डुमरी को शीघ्र फंक्शनल कराने के लक्ष्य को लेकर तीव्र गति से अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

         इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, श्री विजय कुमार पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

आलोक कुमार






The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है

  परिचय पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है। टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के लिए बैं...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post