संदेश

अधिकारियों को विकास कार्यो में गति लाने का दिया निर्देश

चित्र
मोतिहारी.‘प्रभारी जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन के सभागार में राजस्व, आपदा एवं विकास विभाग से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया ‘. उक्त बैठक में जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा लिया गया भाग.प्रभारी जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को विकास कार्यो में गति लाने का दिया निर्देश.वहीं अपूर्ण विकास कार्यो को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश.उक्त मौके पर एडीएम श्री अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री सुमन सौरभ यादव, भू अर्जन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर श्री राकेश रंजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सादिक अख्तर, जिला सांख्यिकी  पदाधिकारी श्री भीम शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. आलोक कुमार

इस योजना के माध्यम से राजगीरवासियों को जलापूर्ति की जायेगी

चित्र
  नालंदा.बिहार के गया और नालंदा जिले के जल संकट के समाधान के लिए ‘गंगा उद्वह परियोजना‘ के तहत 190 किमी पाइपलाइन के जरिए गंगा नदी का पानी मोकामा के हथिदह से नवादा तक पहुंचाने का ट्रायल सफल रहा. यह ‘गंगा उद्वह योजना‘ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट है.‘गंगा उद्वह योजना‘ का ट्रायल सफल होने के बाद राजगीर में सभी होटलों को गंगा जलापूर्ति होगी.इसके लिए सभी होटलों को अपने परिसर में सम्प (अंडरग्राउंड टैंक) का निर्माण करना होगा.इसके क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने राजगीर के होटल व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की.गंगाजल आपूर्ति योजना को आगामी वर्षा ऋतु में क्रियान्वित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.इस योजना के माध्यम से राजगीर वासियों को जलापूर्ति की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वह योजना के तहत नालंदा के अलावा गया, बोधगया और नवादा को गंगाजल की आपूर्ति की जानी है. इन सभी जगहों पर गंगाजल को शुद्ध कर पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इस योजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना है. पहले चरण के तहत इस योजना पर पहले 2836 करोड़ रुपये ...

पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

चित्र
  मोतिहारी.डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं अन्य विषयों से संबंधित जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर में 1 जून से 7 जून 2022 तक बाढ़ आपदा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी गण बाढ़ आपदा प्रबंधन कार्य को गंभीरता से लें एवं हमेशा एलर्ट मूड में रहे.उन्होंने कहा कि अनुमंडल, अंचल एवं प्रखंड स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारी करें.दहव, सिविल सोसाइटी, मुखिया, सरपंच के साथ बैठकर जन जागरूकता और बाढ़ पूर्व तैयारी अभियान एवं बाढ़ की समाप्ति के पश्चात संभावित विकट स्थितियां, महामारी की जानकारी देना तथा प्रचार प्रसार करना.                                 सभी विभागों से जुड़े सेवा प्रदान करने वाले केंद्रों के भवनों का बाढ़ से डूबने के खतरो का आकलन कर वैकल्पिक व्यवस्था करना.कोरोना प्रोटोकॉल का पालन ...

कोताही बरती गई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी

चित्र
मुजफ्फरपुर. समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम आपदा प्रबंधन सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे. जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न  विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन के क्रम में पूरी पारदर्शिता रखें.निर्धारित विष्टिटियों एवं मानकों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें.लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लोक प्राधिकार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें.यदि इसमें कोताही बरती गई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि विगत 60  कार्य दिवस से अधिक लंबित मामलों की कुल संख्या 4 है और सुनवाई के विस्तारित मामले 8 हैं।वही अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पूर्वी ने बताया कि विगत 60 कार्...

बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता माह अवलोकित किया जा रहा है

चित्र
मुजफ्फरपुर. आज मंगलवार को जिला बाल संरक्षण ईकाई मुजफ्फरपुर व श्रम संसाधन विभाग, मुजफ्फरपुर व एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी- किशोरियों का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम, श्रम संसाधन विभाग, मुजफ्फरपुर के सभागार में आयोजित किया गया.बाल श्रम के विरुद्ध सहित बच्चों पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध तथा विद्यालय से जोड़ने के लिए सहायक निदेशक श्री उदय कुमार झा, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर,रणवीर रंजन, श्रम अधीक्षक, मुजफ्फरपुर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों तथा एक्शन एड से अरविन्द कुमार, जिला समन्वयक, मुजफ्फरपुर की उपस्थिति में संवाद कार्यक्रम चला. किशोरी- किशोरियों का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम, श्रम संसाधन विभाग, मुजफ्फरपुर के सभागार में आयोजित किया गया.सहायक निदेशक श्री उदय कुमार झा, जिला बाल संरक्षण इकाई ने बाल अधिकार सहित बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बच्चों पर होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा पर 1098 चाइल्ड लाइन को फोन करें. जो टोल फ्री नंबर है.  श्रम अधीक्षक रणवीर रंजन ने बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी कि यह सभ्य समाज...

’वैसे क्षेत्र जहां जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है, वहां कच्ची नालियां काटकर पानी निकासी करावे’

चित्र
   ◆ ’मनसरवा नाले के सफाई के दौरान अतिक्रमित मकानों को चिन्हित कर मापी कराते हुए अतिक्रमण मुक्त करावे, ताकि मनसवा नाला द्वारा नालियों का पानी पूरी प्रवाह के साथ डिस्चार्ज हो सके’  गया.’नाला उड़ाही को लेकर नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई.’समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी, गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में आगामी मानसून के पहले गया जिला अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में किए गए नाला उड़ाही एवं जल जमाव की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की गई. गया नगर निगम के संबंध में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा द्वारा बताया गया कि गया जिले में 326 छोटे नाले हैं. जिनमें से 228 नाले की सफाई पूर्ण हो चुकी है एवं शेष नाले की उड़ाही 10 दिनों के अंदर करवा दी जाएगी.गया जिला अंतर्गत तीन भूगर्भ नाले हैं, जिनकी सफाई लगातार चलती रहती है. गया जिला अंतर्गत 8 बड़े नाले हैं, जिनमें मनसरवा नाला, इकबाल नगर, धोबिया घाट, कुजापी नाला,नादरागंज नाला सहित अन्य शामिल हैं.नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 7 दिनों में सभी बड़े नालों की सफाई पूर्ण रूपेण करा ली जाएगी.नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि आधुनिक मशीन युक्त वाहन,...

सरकार देश की परिसंपत्तियों को कारपोरेट घरानों के हाथों में सौंप रही है- ई रति राव

चित्र
 * महिलाओं की आजादी, बराबरी व रोजगार के लिए देश भर में खड़ा होगा आंदोलन- मीना तिवारी पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन, ऐपवा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक युवा आवास फ्रेजर रोड में शुरू हुई. बैठक में असम, बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुदुचेरी, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष ई रति राव व संचालन महासचिव मीना तिवारी ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि आज देश में फासिस्ट ताकतें देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश को हिन्दू राष्ट्र बना देना चाहती हैं.वे महिलाओं के अधिकारों पर हमला कर रहीं हैं.हिटलर व मुसोलिनी की तर्ज पर अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट करके उनको दोयम दर्जे का नागरिक बना रही हैं, उन पर हमले तेज कर रही हैं.बौद्धिक संस्थाओं को नष्ट करके भगवाकरण करना चाहते हैं.देश के कानूनों का बदलाव कर रहीं हैं.गृह मंत्री मंत्री अमित शाह मुसलमानों को दीमक की संज्ञा से नवाजते हैं.उन्हें प्रताड़ित करने के लिए सी ए ए व एन आर सी कानून लाते हैं. महिलाओं की आजाद...