संदेश

आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया

चित्र
पटना.आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है.गुड फ्राइडे ईसाइयों का एक बड़ा त्योहार है. इस त्योहार में ईसाई धर्म को मानने वाले चर्च में जाते हैं और प्रार्थना करते हैं.लेकिन इस दिन चर्च में उत्सव का माहौल नहीं होता है. दरअसल गुड फ्राइडे को प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाया गया था. जहां बेहद कष्टों का सामना करते हुए प्रभु ईसा मसीह को देह त्याग करना पड़ा था.इस कष्ट से मर्माहत होकर ईसाई समुदाय 40 दिन दुख भोग के रूप में मनाया.उपवास और परहेज रखा. अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दिए.आज दुख भोग का अंतिम शुक्रवार है.   यह कहा जाता है कि ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक गुड फ्राइडे भी है जो आज मनाया जा रहा है. यह वह दिन है जब ईसाई धर्म के लोग येसु मसीह के क्रूस को याद करते हैं. ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है.दुनियाभर के ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे को तपस्या, दुःख और उपवास के दिन के रूप में मनाते हैं. इस धर्म का यह पवित्र सप्ताह है 02 अप्रैल से पाम संडे के साथ शुरू हुआ था. यह 09 अप्रैल को ईस्टर के साथ खत्म होगा. बता दें कि 09 अप्रैल को ईस...

हिदायतुल्ला खान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया

चित्र
    पटना। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ की 15वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी। इस अवसर पर स्व0 हिदायतुल्ला खाँ के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक प्रमोद  कुमार सिंह ने कहा कि हिदायतुल्ला साहब एक उच्च शिक्षा प्राप्त कांग्रेस के प्रतिबद्ध नेता थे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री एवं विधान सभा के स्पीकर के रूप में उन्होंने राज्य की बड़ी सेवा की। स्व0 हिदायतुल्ला खान हिन्दू, मुस्लिम, एकता एवं सामन्यजस्य के बड़े समर्थक थे। आज प्रदेश के कांग्रेसजन हिदायतुल्ला साहेब के योगदान को स्मरण कर उन्हें शत शत नमन करते हैं।इसके पूर्व स्व0 हिदायतुल्ला खान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।          इस अवसर पर कन्ट्रोल रूम के चेयरमैन ब्रजेश पाण्डेय, कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, प्रमोद राय, रूमा सिंह, अमित कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार सि...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व0 जगजीवन राम की 116 वीं जयंती

चित्र
    पटना. भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री मंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व0 जगजीवन राम की 116 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व  विधायक प्रमोद कुमार सिंह  ने की । इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं बिहार प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि जगजीवन बाबू विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। बाबू जगजीवन राम ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अथक प्रयास किये। आज मैं बाबू जगजीवन राम के देश के नवनिर्माण में योगदान को स्मरण करता हूँ और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूँ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं बिहार प्रभारी अजय कपूर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़,  विधायक शकील अहमद खान, राजेश कुमार, आनन्द शंकर,संतोष कुमार मिश्र, नीतू कुमारी, विधान पाषर्द डा0 समीर कुमार सिंह, कंट्रोल रूम के इंचार्ज ब्रजेश पाण्डेय,पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्र...

शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया के लोगों द्वारा सद्भावना मार्च निकाली

चित्र
   सद्भावना और भाईचारा का पैगाम देने वालों पर पुष्प वर्षा नालंदा.आज सद्भावना मार्च में मंत्री, सांसद,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिगण, शहर के प्रबुद्धजन एवं मीडिया बंधुओं  ने हिस्सा लिया. सभी लोगों ने शहर में शांति एवं सद्भाव कायम रखने की अपील की है. रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान एवं बाद की घटना के उपरांत धीरे-धीरे बिहारशरीफ शहर सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है.     शहर के लोगों में शांति एवं सद्भाव के माहौल को  कायम रखने के उद्देश्य से आज बिहारशरीफ शहर में जिला प्रशासन के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया के लोगों द्वारा सद्भावना मार्च निकाली गई.   सद्भावना मार्च आलमगंज बड़ी पोस्ट आफिस से निकलकर शहर के धनेश्वर घाट-पुलपर- बिचली खंदक रोड-खंदक चौक-बारादरी-नई सराय चौक होते हुए अम्बेदकर चौक  में आकर संपन्न हुआ .       सद्भावना मार्च में ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशल...

लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से

    पटना. इस साल ईसाई समुदाय का दुख भोग 22 फरवरी,2023 से शुरू हुआ.ईसाई समुदाय चर्च में जाकर एश वेडनसडे के दिन पुरोहित के द्वारा ललाट पर राख लगाएं.इसके साथ ही शुरू हुआ 40 दिवसीय उपवास और पहरेज. 22 फरवरी से आज 06 अप्रैल को तक कुल 44 दिन हुआ. इस 44 दिन में 6 रविवार है.रविवार को विश्राम दिवस है. इसके आलोक में 6 रविवार को छोड़कर दुख भोग के पुण्य गुरूवार 06 अप्रैल को 38 दिन हो गया है. पुण्य शुक्रवार 07 अप्रैल को 39 दिन और पुण्य शनिवार 08 अप्रैल को 40 दिन पूरा होगा. रविवार 09 अप्रैल को ईस्टर पर्व है. पूर्व की तरह ही लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालिसा काल (लेंट पीरियड) के दौरान प्रभु येसु के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम एश वेडनसडे से शुरू कर दिए.इस 13 वें वर्ष के अभियान में मुख्य गायक एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ क्लारेंस हेनरी, इग्नासिउस पीटर,संजय, रोजी इग्नासियुस,प्रदीप केरोबिन, प्रवीण पीटर साह, रीता अगस्टीन, सुजीत ओस्ता, मीना सैमसन,,दीपक रॉड्रिक, विन्सेंट जेरम,उनकी पत्नी,पुत्र,रोबर्ट जेम्स,माग्रेट...

राजगोपाल पी.व्ही. जी का आगमन बुधवार को

चित्र
    पटना.जाने-माने और पहचाने जाने वाले एकता परिषद के संस्थापक एवं प्रसिद्ध गांधीवादी सर्वोदय नेता श्री राजगोपाल पी.व्ही. बुधवार को बिहार आ रहे हैं. वे राजधानी पटना में पांच दिन रहेंगे. यहां पर उनका व्यस्त कार्यक्रम है.   एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी ने बताया है कि शांति दूत प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए चयनित श्री  राजगोपाल पी.व्ही. जी का आगमन बुधवार 5 अप्रैल 2023 को बिहार में होगा इस अवसर पर कई संगठनों के द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा.न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानो पीस फाउंडेशन, जापान ने 40वां निवानो शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है. श्री राजगोपाल पी.व्ही. को उनके द्वारा भारत और दुनिया में गरीबों के पक्ष में उनके अधिकार के लिए जल जंगल जमीन पर अधिकार के लिए अहिंसक तरीके से आवाज उठाने के लिए जाना जाता है. पिछले 50 वर्षों में उन्होंने ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. एक ऐतिहासिक प्रेरणा के रूप में सबको मालूम है. उनके इस कार्य को देखते हुए निवान...

’न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’

चित्र
  ’न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’  कटनी. मध्य प्रदेश में कटनी में ’’न्याय और शांति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’ किया गया.इस अवसर पर .प्रख्यात गांधीवादी विचारक एकता परिषद के संस्थापक डॉक्टर राजगोपाल पी.व्ही. ने बताया कि न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष पर आधारित एक किताब की रचना श्री जूलियस रूबके ने की है.   उन्होंने कहा कि श्री जूलियस रूबके जर्मनी के एक वैज्ञानिक है, श्री रूबके द्वारा इसके पूर्व भागवत गीता को संस्कृत भाषा से जर्मन भाषा मे अनुवाद किया गया है. एक वैज्ञानिक होने के बावजूद भी सामाजिक मुद्दों पर इनकी गहरी पकड़ है. इसी कारण से करीब 20 वर्षों से निरन्तर एकता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा और अंततः लम्बे समय के उनके अनुभवों को उन्होंने एक किताब के रूप में समाज के सामने रखने का प्रयास किया है.   उनके द्वारा प्रकाशित किताब का नाम न्याय और शांति के लिए संघर्ष नाम दिया है. इसमे भारत के और एकता परिषद का विस्तृत चित्रण है इसके साथ-साथ न्याय और शांति के लिए संघर्ष करने वालों की एक वैश्विक एकजुटता है इसकी भी इस किताब में जिक...