संदेश

छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप

चित्र
  मोतिहारी. परियोजना” पूर्वी चंपारण के सहयोग से पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कक्षा 5 और 6 के छात्रों के अलावा अन्य प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए गर्मी के छुट्टी के दौरान समर कैंप का आयोजन दिनांक 1 जून से 30 जून तक किया गया.  इस समर कैंप में सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक प्रारंभिक शिक्षा मनोरंजक तरीके से प्रदान किया गया.पूर्वी चम्पारण जिले के सभी 27 प्रखंडों के 908 गांवों में अब तक 2296 समर कैंप का संचालन किया गया.        इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित व्यक्तियों का चयन किया गया , जो अपनी इच्छा से बच्चों को शिक्षा प्रदान करना चाहते थे.समर कैंप से पूर्व सभी चयनित स्वयंसेवियों को समर कैंप का संचालन एवं क्रियाकलापों का सही  से क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया.30 दिनों के इस समर कैंप में बच्चों के लिए प्रतिदिन अलग अलग पाठ्य सामग्री, कहानी एवं मनोरंजक गतिविधियों को किया गया.             इन सभी कैम्पों के संचालन के लिए कुल 2296 स्वयंसेवी शिक्षित ...

कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

चित्र
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 24 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा. दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 24 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.         नूरसराय के सीताराम प्रसाद द्वारा जेपी सेनानी का पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने सामान्य शाखा प्रभारी को  इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया.बिहारशरीफ प्रखंड के केवल बीघा निवासी जामो देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई. जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया.      बिहार शरीफ निवासी मो० नसीरुद्दीन द्वारा बताया गया कि मखदूम तालाब के जीर्णोद्धार एवं पास में नाला के निर्माण के क्रम में निकाली गई मिट्टी रास्ते पर फैल गई है जिसके कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल से दूरभाष पर बात की तथा स्थल निरीक्षण कर समस्या का त्वरि...

सेंट जोसेफ युवाओं को ऐसे पुरुषों और महिलाओं के रूप में विकसित करने में दृढ़ता

चित्र
बेंगलुरु. सेंट जोसेफ युवाओं को ऐसे पुरुषों और महिलाओं के रूप में विकसित करने में दृढ़ता से विश्वास करता है जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करते हैं.दिवंगत फादर स्टेन स्वामी एसजे के सम्मान में 5 जुलाई को ‘पिंजरे में बंद पक्षी का सपना‘ विषय पर एक विशेष सभा आयोजित किया गया था. सामाजिक कार्यकर्ता जेसुइट पुरोहित और मानवाधिकार अधिवक्ता फादर स्टेन स्वामी ने अपना जीवन भारत के सुदूरवर्ती हिस्से में रहने वाले आदिवासियों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए समर्पित कर दिया.    उस दिन के मुख्य अतिथि श्री जॉन देवराज थे, जो एक प्रसिद्ध मूर्तिकार, चित्रकार, वास्तुकार, फिल्म निर्माता, कला निर्देशक, गायक, फोटोग्राफर और महान इंसान थे, जिन्हें सामाजिक कारणों के लिए फादर स्टेन के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला था. शांति और समानता को बढ़ावा देना.अपने संबोधन में, जॉन देवराज ने शांति और सुलह के लिए काम करने के लिए फादर स्टेन के साथ बिताए समय को याद किया; उन्होंने छात्रों को बंदूक के बजाय कलम उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपनी एक मौलिक रचना गाई फादर स्टेन को श्रद्धांजलि के रूप में ...

पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी

चित्र
  राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर साधु-संतों के  आवासन स्थलों पर भी की जाएगी आवश्यक व्यवस्था जिलाधिकारी ने साधु-संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक पदाधिकारियों ने साधु-संतों के साथ उनके आवासन स्थलों का किया स्थल भ्रमण, आवश्यकताओं का किया गया आकलन राजगीर  . राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा/पंथ के  साधु-संतों के विभिन्न आवासन स्थलों पर पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.     रविवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने साधु-संतों के साथ बैठक कर उनकी बात को सुना था. आज पुनः उनके साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया तथा उनकी आवश्यकताओं की स्पष्ट जानकारी ली.       बैठक के उपरांत नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने साधु-संतों के साथ उनके निर्धारित आवासन स्थलों का निरीक्षण किया. उनकी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया गया.स्थल संरचना एवं आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. साफ-सफाई के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदा...

ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..

चित्र
  ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..   और कोमा से निकले बिना प्रभु के प्यारे हो गए सीए प्रशांत प्रकाश   चुहड़ी.बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली.इस पल्ली में रहते हैं प्रशांत प्रकाश (30 साल).पटना जेसुइट के चार्टर्ड अकाउंटेंट  (सीए) हैं.गोरखपुर स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे.आज सिटी हॉस्पिटल में दोपहर 01.55 में अंतिम सांस ली.वे मेनिनजाइटिस रोग से ग्रसित थे.       मालूम हो कि पटना जेसुइट सोसाइटी (पीजेएस) एक धर्मार्थ संगठन है.जिसका पूरे बिहार और यूपी में शैक्षिक और सामाजिक सेवा संस्थानों का एक बड़ा नेटवर्क है. ज्यादातर दलितों, आदिवासियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों से जुड़ा हुआ है.        इसी धर्मार्थ संगठन में प्रशांत प्रकाश आंतरिक लेखा परीक्षक के पद पर 16.05. 2018 से कार्यरत थे.चुहड़ी पल्ली के रहने वाले थे प्रशांत प्रकाश.दो साल पहले प्रिंसी रॉबर्ट से विवाह हुई थी.बहुत ही गर्व से प्रिया कुमारी कहती हैं कि प्रशांत मेरा भाई है. उसका बर्थ डे 30 सितम्बर को है.हमलोग शानदार से प्रशांत भाई का जन्मदिन मनाते थे.इतना कहकर सिसकने लगी .बाबू...

जल संसाधन मंत्री ने जिला से संबंधित कटाव निरोधी कार्यों को लेकर विभागीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चित्र
   जल संसाधन मंत्री ने जिला से संबंधित कटाव निरोधी कार्यों को लेकर विभागीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक सभी संवेदनशील स्थानों पर दो दिनों के अंतर्गत कटाव निरोधी सामग्रियों के भंडारण का स्पष्ट निर्देश नालंदा. माननीय जल संसाधन मंत्री, बिहार श्री संजय कुमार झा ने आज नालंदा जिला में बाढ़ प्रबंधन को लेकर किये गए कटाव निरोधी कार्यों को लेकर समाहरणालय में विभागीय अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, प्रभारी सचिव नालंदा श्री अनुपम कुमार ,जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर एवं अन्य विभागीय राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक किया.     जिलाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला में कराए गए कटाव निरोधी कार्यों के बारे में जानकारी दिया। बताया गया कि जिला में 8 स्थलों पर विभिन्न प्रकार के कटाव निरोधी/बाढ़ प्रबंधन से संबंधित कार्य विभागीय स्तर से कराया गया है.    उन्होंने बताया कि विभिन्न तटबंध/जमींदारी बांधों के निर्माण/सुदृढ़ीकरण से संबंधित 7 प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. माननीय मंत्री ने इन ...

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण कराने का निर्देश

चित्र
 जनता की सुरक्षा बेहद जरूरी, आवश्यकतानुसार युद्धस्तर पर  कराएं फ्लड फाइटिंग वर्कः जिलाधिकारी तटबंधों पर बनाए रखें पैनी नजर, लगातार कराएं पेट्रोलिंग तटबंधों की सुरक्षा, फ्लड फाइटिंग कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने बगहा के शास्त्री नगर के विभिन्न तटबंधों का लिया जायजा बगहा. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज बगहा-01 प्रखण्ड अंतर्गत शास्त्रीनगर के विभिन्न तटबंधों का जायजा लिया गया.जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बगहा के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अंचलाधिकारी आदि तटबंधों पर पैनी नजर बनाकर रखेंगे तथा तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सघन पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील प्वाइंटों पर विशेष ध्यान देंगे तथा आवश्यकता के अनुसार फ्लड फाइटिंग मटेरियल सुरक्षित रखेंगे ताकि विषम परिस्थिति में तुरंत सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके....