शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश
शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश’ पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन सभी के लिए आदर्श : डॉ अखिलेश पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रहें स्व. जगजीवन राम की 38 वीं पुण्यतिथि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के उपरांत कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी रहें। उनके मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी अभूतपूर्व घटना थी। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक ...