संदेश

जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई बनकर रहते हैं भाई-भाई

चित्र
 जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई बनकर रहते हैं भाई-भाई  पटना.बिहार में 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है. महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला है.बिहार में डबल इंजन की सरकार है.बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है.बिहार में नीतीश कुमार ने आयोग और बोर्ड में मनपसंद लोगों को मनोनीत करना शुरू कर दिया है.वहीं केंद्र सरकार पैकेज देने की घोषणा करने लगे हैं. मगर इससे जनता खुश होने के बदले नाराज होने लगे हैं.यहां पर हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई आपस में हैं भाई-भाई और  ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ नहीं चल रहा है.     अभी नीतीश सरकार ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया गया है.विभागीय अधिसूचना के मुताबिक गुलाम रसूल बलियावी (पटना) को आयोग का अध्यक्ष, लखबिंदर सिंह उपाध्यक्ष ,मौलाना उमर नूरानी उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार जैन सदस्य, श्रीमती अफरोजा खातून सदस्य, अशरफ अली अंसारी सदस्य, मो० शमशाद आलम उर्फ मो० शमशाद सांई सदस्य, श्री तुफैल अहमद खान (कादरी) सदस्य, श्री शिशिर कुमार दास,सदस्य, श्री राजेश कुमार जैन सदस्य और श्री अजफर शमशी स...

पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का काम

चित्र
  मानव जीवन विकास समिति कटनी में है. जो एक एनजीओ है.इस समिति का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखण्ड और महाकौशल क्षेत्र है.यहां के कई गांवों के हजारो किसानों के साथ मिलकर खेती की लागत कम हो.जिस पर वैज्ञानिक सोच के साथ काम किया जाता है.वह चुनौतीपूर्ण क्षेत्र प्राकृतिक खेती,  जैविक खेती, वृक्षारोपण, पानी बचाओ जैसे पर्यावरणीय संरक्षण के क्षेत्र है.इस पर काफी हद तक सफल होने का दावा मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने अपने काम व अनुभव के आधार पर यह लेख साझा किये हैं.            पर्यावरण और मानव का संबंध अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारा अस्तित्व पर्यावरण पर निर्भर करता है. हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए. पृथ्वी पर जीवन की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए हमें सामूहिक प्रयासों के माध्यम से एक स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण का निर्माण करना होगा. यह केवल हमारे लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है.           पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन का आधार है. यह हमारे चारों ओ...

कुढ़नी रेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

चित्र
कुढ़नी रेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस पटना.मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म होने और उचित इलाज न मिलने से पीड़िता की मौत पर आक्रोशित बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आज पटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की भ्रष्ट, असंवेदनशील और निरंकुश तंत्र के कारण दलित बच्ची ने दम तोड़ दिया.                   सत्ता के भूखे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सीधा सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या आपको दलित का वोट केवल चाहिए और उनके वोट के बदौलत आप केंद्र की सत्ता में बैठे रहें लेकिन आपकी सत्ता के लालच में आप उस दलित बेटी के लिए मदद तो छोड़िए संवेदना के एक शब्द नहीं बोल सकें. आपकी बिहार में डबल इंजन की सरकार है, उसके आप सहयोगी हैं लेकिन फिर भी दलित बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस कृत्य पर सरकार से न्याय नहीं दिला सकें..दलित बच्ची को अस्पताल में एक अदद बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर तक ना दिला सकें और वो मासूम ये दुनिया को छोड़ कर चली गई...

फैन को मिलेगा एक नया आईपीएल चैंपियन

चित्र
 फैन को मिलेगा एक नया आईपीएल चैंपियन बेंगलुरु. आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है यह तो तय हो गया है. पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अर्जित कर ली है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी एंट्री कर ली है. पंजाब से पहले आरसीबी फाइनल में पहुंच चुकी है.यानि इस बार आईपीएल फाइनल में वो दो टीम फाइनल में पहुंची है जो आज तक आईपीएल इतिहास में एक बार भी खिताब जीत नहीं पाई है. ऐसे में इस बार आईपीएल को बिल्कुल नया चैंपियन मिलने वाला है यह तो तय है.     इस बार इंडियन प्रीमियर लीग को एक नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूं तो 10वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन उसे कभी खिताबी जीत नसीब नहीं हुई. वहीं, पंजाब किंग्स आईपीएल के 18 सीजन में सिर्फ दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2014 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार का सामना करना पड़ा था.       रॉयल चैलेंजर...

प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया

चित्र
 प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया बेतिया. प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया, जॉन बैपटिस्ट ने मरियम के गर्भ में येसु मसीह की उपस्थिति को स्वीकार करने के लिए छलांग लगाई, और एलिज़ाबेथ पवित्र आत्मा से आच्छादित हो गई.उसने घोषणा की कि मरियम को येसु की माँ बनने के लिए मानवता द्वारा हमेशा के लिए सम्मानित किया जाएगा , और यह भविष्यवाणी अभी भी चल रही है.      आज मरियम और एलिज़ाबेथ के साथ मिलन का पर्व मनाया गया.बेतिया में मां मरियम के एलिजाबेथ  के साथ मिलन पर के शुभ अवसर पर ग्रोटो में पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया. इसके बाद चर्च परिसर में माला विनती मोमबत्ती जलाकर  हुआ.जिसमें करीब 2000 से अधिक श्रद्धालु मरियम भक्ति मोमबत्ती हाथ में लेकर माला विनती किया.इस अवसर पर ग्रोटो बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था, समारोही मिस्सा बेतिया धर्मप्रांत के बिशप स्वामी जी  से संपन्न हुआ. आलोक कुमार

संत पिता फ्रांसिस का निधन का चालीस दिन

चित्र
 संत पिता फ्रांसिस का निधन का चालीस दिन  उनकी मृत्यु के चालीस दिन 31 मई 2025 को थे पटना.संत पिता फ्रांसिस, जिन्हें पोप फ्रांसिस के नाम से भी जाना जाता है, का 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी में निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद, 40 दिनों की प्रार्थना अवधि मनाई गई, जो मृत्यु के बाद की प्रार्थना के लिए एक पारंपरिक ईसाई अभ्यास है.       पोप फ्रांसिस को एक सरल, विनम्र और दयालु व्यक्ति के रूप में जाना जाता था. वह गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए जाना जाता था, और उसने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई.      पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में आयोजित किया गया था. उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर से लोग शामिल हुए और दुनिया भर में उनके योगदान के लिए सम्मान दिया गया. आलोक कुमार

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

चित्र
  लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू  शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में आयोजित मिलन समारोह में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा  और वरिष्ठ नेता त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ग्रहण किया.          बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी के आने से बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भविष्य के दिनों में और भी कई जिलों से महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे. कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में दोनों आगत नेताओं और उनके समर्थक...