संदेश

लोक आस्था के महान महाछठ पर्व की तैयारी जोरों पर

चित्र
पटना। पूर्वी भारत में लोक आस्था के महान पर्व महाछठ के अवसर पर तैयारी जोरों पर है। इस महान पर्व की विशेष विशेषता यह है कि किसी के साथ किसी तरह से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इसी से प्रभावित होकर मगध कॉलोनी में रहने वाले क्लारेंस हेनरी नामक ईसाई वंदा ने माइक पकड़कर जीवंत कमेंट्ररी करते कुर्जी मोड़ के पास देखे जा सकते हैं। लगातार कई वर्षों से पूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं। उसी तरह मुस्लिम महिलाओं के द्वारा चूल्हा निर्माण किया जाता है। वहीं समाज के किनारे रहने वाली डोम जाति की महिलाएं भी सूप बनाकर पर्वव्रतियों को देती हैं। दैनिक अखबार ‘ आज ’ के पत्रकार एहतेष्याम अहमद भी पीछे नहीं रहते हैं। अपनी लेखनी से घाटों का जायजा लेकर लगातार दैनिक में प्रकाशित किया करते हैं। इनके प्रयास से जिला प्रशासन का ध्यान घाटों की ओर जाता है। मंगलवार को कलम - दवात की पूजा हैः मंगलवार के दिन कायस्त समुदाय के लोगों के लिए विशेष दिन है। इस दिन क...

आज दूसरे दिन भी चला बस पड़ाव से अतिक्रमण हटाने का विशेष अतिक्रमण हटाओं अभियान

चित्र
यकीनन रविवार से बस जब्त करने की कारण अब वाहन चालक आजादी से इधर - उधर वाहन खड़ा नहीं कर पाएंगे। अब देखना है कि खादीधारी नेताओं की तरह बोली और करनी में फर्क तो मुख्य अधिशासी अधिकारी नहीं करेंगे। दानापुर। दानापुर बस पड़ाव का हाल खस्ता है। यहां पर कई दिशाओं से वाहन आकर ठहरती है और जिन मुसाफिर को जिस रूट में जाना है। अपनी सुविधा के अनुसार टेम्पो और बस पकड़कर चले जाते हैं। यहां पर आने वाली रूट यथा नौबतपुर , खगौल , मनेर , गांधी मैदान , पटना जंक्शन आदि क्षेत्र में बस और टेम्पों की आवाजाही की जाती है। जो टेम्पो और बस का पड़ाव होता है। इसके लिहाज से बस पड़ा की जगह काफी कम है। वहीं पर फल बेंचने वाले ठेला लगा देते हैं। वहीं पर बस चालकों के द्वारा मनमानी ढंग से बस को टेड़ा - मेड़ा करके लगा देतेे हैं। इसके कारण भी अनावश्यक भीड़ और जाम उत्पन्न हो जाती है। दानापुर अनुमंडल के प...