संदेश

मुजफ्फरपुर जिले के जिलाधिकारी महोदय को 14 सूत्री मांग पेश किये:प्रदीप प्रियदर्शी

चित्र
  पटना.गैर दलीय गांधीवादी जन संगठन है एकता परिषद.यह जनसरोकार के मुद्दे पर कुढ़नी प्रखंड सहित मुजफ्फरपुर जिले में सतत क्रियाशील है.विशेषतौर पर आवासीय भूमिहीनता एवं युवा बेरोजगारी के सवाल को सरकार एवं प्रशासन के सम्मुख लगातार उठाते रहे हैं. आज फिर इस ध्यानाकर्षण धरना के माध्यम से उन सवालों पर आपका ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित ध्यानाकर्षण धरना देकर राजधानी पटना में आने के बाद एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि हम लोगों ने मुजफ्फरपुर जिले के जिलाधिकारी महोदय को 14 सूत्री मांग पेश किये हैं. राज्य सरकार इस दिशा में पहल शुरू करें.18 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को  चतुर्दिक भरण-पोषण पाने का मूल अधिकार दिया जाए.कुढ़नी सहित पूरे जिला में जन-गणना व बीपीएल सर्वेक्षण जैसा अभियान चलाकर आवासीय भूमिहीनों की संख्या सुनिश्चित की जाएं.सर्वेक्षणकर्ता समूह गांव-टोला के हर दरवाजे तक पहुंचे. कुढ़नी अंचल कार्यालय में एकता परिषद के माध्यम से जमा की गई आवासीय भूमिहीनों की सूची का अधिकारिक सत्यापन कर उस पर यथाशीघ्र उचित पहल प्रारंभ की जाएं. ...

बुलडोजर का कहर बगहा के 145 लोगों पर

चित्र
  बगहा.बिहार के बगहा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली कराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला- करीब 140 घरों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. जल संसाधन विभाग के बनाए गए भवन में लंबे समय से लोग रह रहे थे. यह सभी लोग अवैध रूप से विभाग के भवन पर कब्जा किए हुए थे. शहर में जल संसाधन विभाग से यह पुलिस जिला के कार्यालय बनाने के लिए यह जमीन आवंटित किया गया है. बुलडोजर-बुलडोजर खेल‘ यूपी से बिहार पहुंच गया.इस बुलडोजर का कहर बगहा के 145 लोगों पर पड़ा.गंडक कॉलोनी, बगहा अवस्थित प्रस्तावित स्थल पर पुलिस लाईन का निर्माण कराया जाना है. पुलिस लाईन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण करते हुए कच्चा-पक्का घर बना लिया गया था. जिससे पुलिस लाईन निर्माण की कार्रवाई करने में परेशानी हो रही थी.जिला प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त प्रयास से उक्त प्रस्तावित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है.विस्थापन के पहले पुनर्वास करने की व्यवस्था नहीं की गयी.   अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, श्री दीपक मिश्रा द्वारा बताया गया कि गंडक कॉलोनी अवस्थित प्रस्तावित भूमि को अतिक्रमण...

साम्प्रदायिक एकता लाने का प्रयास

 आलोक कुमार  बेतिया. पश्चिम चम्पारण जिले में 280 साल पुराना रोमन कैथोलिकों का चर्च बेतिया में है.चर्च की छत्रछाया में बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स है.उत्तर बिहार में ईसाइयों का गढ़ बेतिया ही रहा है.धार्मिक प्रवृति क्षेत्र रहने के कारण एक बिशप व एक आर्च बिशप बन पाये.यहां के कई दर्शन युवा फादर और सिस्टर्स बने हैं.उसी तरह समान्य लोगों में शिक्षा, चिकित्सा ,सामाजिक आदि क्षेत्र में विशिष्ट स्थान स्थापित कर चुके है. उसी सुनहला इतिहास को आगे बढ़ाने में शिक्षावृद् प्रतीक एडविन शर्मा लग गये हैं.शिक्षा क्षेत्र में शोहरत हासिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में विश्वास कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं.चूंकि भारतीय ईसाई होने के नाते शिक्षावृद्ध प्रतीक एडविन शर्मा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य बना दिये गए.इसके बाद पीछे मुड़कर देखे नहीं.उन्होंने हमेशा कॉमी एकता पर बल दिया है. भाजपा बेतिया अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एलेक्स लाजरस ने कहा कि बेतिया में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई ...

नागरिकों के महत्व से संबंधित विषय पर निरीक्षण किए गए

चित्र
मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत राज्य के सभी अंचल कार्यालयों का दिनांक 27 अप्रैल 2022 को एक साथ एक दिवसीय निरीक्षण किया जाना है.इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले भर के सभी अंचलों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत भूमि संबंधी विषयों एवं मामलों के निरीक्षण तथा जांच के लिए नागरिकों के महत्व से संबंधित  विषय पर निरीक्षण किए गए. इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा अंचल कार्यालय, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ऑनलाइन भूमि दाखिल -खारिज, ऑनलाइन भूमि जमाबंदी का परिमार्जन, सरकारी भूमि/ सार्वजनिक तथा जल निकायो से अतिक्रमण हटाना, भूमि दखल -कब्जा प्रमाण पत्र/जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र /क्रीमीलेयर /आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना, लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत पारित आदेशों का अनुपालन की स्थिति, ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, गृह स्थल/वास भूमि बंदोबस्ती, भू मापी के अंतर्गत आवेदनों का निष्पादन.आ...

पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की गई

चित्र
 बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी के द्वारा बेतिया सदर अंचल का निरीक्षण किया गया.ऑनलाइन भूमि दाखिल-खारिज, ऑनलाइन जमाबंदी का परिमार्जन/शुद्धिकरण, सरकारी भूमि/सार्वजनिक जल निकायों को अतिक्रमण मुक्त कराना, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति/आवास एवं आय प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिनियम, ऑपरेशन भूमि दखल दहानी, गृह स्थल/वास भूमि बंदोबस्ती, भू-मापी के अन्तर्गत अभिलेखों का निष्पादन सहित अन्य कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की गई. आमजन को किसी तरह के कार्यों के निष्पादन में नहीं परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने पर बल दिया गया.विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से विभिन्न मामलों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया. कार्य में लापरवाही, कोताही को लेकर हल्का कर्मचारी एवं कार्यालय लिपिक को शोकॉज, प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया गया.साथ ही लंबित मामलों के लिए अंचल अधिकारी, बेतिया सदर से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में आज दिनांक 27.04.2022 को समूचे जिले के 18 अंचलों में एक साथ जांच...

अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी

चित्र
 मसौढ़ी.बिहार के जहानाबाद और पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. मरने वाले होटल कारोबारी अभिशार शर्मा और दिनेश शर्मा बीजेपी विधायक के चाचा और चचेरे भाई थे. दोनों की अलग-अलग जगहों पर एक ही समय तीन-तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई. आज अमंगल साबित हुआ मंगलवार.बीजेपी के पूर्व विधायक और नेता चितरंजन शर्मा के चाचा और भतीजे की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या कर दी गई. सबसे ज्यादा चौंकान्ने वाली बात यह है कि दोनों को एक ही समय में दो जिलों में गोली मारी गई. मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपराधियों ने पूर्व विधायक के चाचा अभिराम शर्मा को जहानाबाद में उनके होटल में घुसकर और भतीजा दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में उसके किराना दुकान पर गोली मारी. जहानाबाद एसडीपीओ अशोक पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश अपराधी होटल से भागते हुए दिखे हैं. दोनों की पहचान की जा रही है. आपसी रंजिश के तहत हत्या की बात सामने आ रही है.कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. शहर के कनैदी इलाके में स्थित श्रीराम होटल में मंगलवार सुबह दो अपराधी अंदर घुसे.उन्...

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना

चित्र
  कुढ़नी.मुजफ्फरपुर जिले में है कुढ़नी प्रखंड. इस प्रखंड में सकरी सरैया में है एकता परिषद का कार्यालय.यहां पर आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया कि एकता परिषद उत्तर बिहार के बैनर तले 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आवासीय भूमिहीनता एवं युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना किया जाए. आज एकता परिषद उत्तर बिहार के बैनर तले मुजफ्फरपुर कलेक्टर ऑफिस के सामने आवासीय भूमिहीनता एवं युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना दिया गया.मौके पर आवास धरनार्थियों ने 14 सूत्री मांगों को का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा. इस एक दिवसीय धरना में शामिल होने वालों में एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रदीप प्रियदर्शी,विजय गौरैया, श्री शिवनाथ पासवान, राम लखींद्र प्रसाद जेपी सेनानी, शंभू शाह रामबाबू साहनी, बिगन मंडल, राम शीला देवी जोगी देवी सुमित्रा देवी शांति देवी बसंत सिंह राकेश कुमार मांझी बदामी देवी आदि उपस्थित रहे.   आलोक कुमार